Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

तरनतारन में जमीनी विवाद ने लिया हिंसक रूप, फायरिंग में दो भाई और मां घायल

Summer express, तरनतारन | पंजाब के तरनतारन जिले के गांव सैदों में जमीन को लेकर चल रहा विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया। विवाद के दौरान हुई गोलीबारी और मारपीट में दो सगे भाई और उनकी मां घायल हो गए। पुलिस ने मुख्य आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।

जानकारी के अनुसार गांव सैदों निवासी राजबीर सिंह ने आरोप लगाया कि उनके रिश्तेदार सरूप सिंह और उसका परिवार करीब दो कनाल जमीन पर अपना दावा कर रहा था। इस मामले को लेकर दोनों पक्षों के बीच लंबे समय से तनाव चल रहा था। राजबीर सिंह का कहना है कि कई बार जमीन से जुड़े दस्तावेज दिखाने के बावजूद दूसरा पक्ष विवाद खत्म करने को तैयार नहीं था और लगातार धमकियां दी जा रही थीं।

सुबह विवाद उस समय हिंसक हो गया जब आरोपी पक्ष के लोग हथियारों के साथ राजबीर सिंह के घर पहुंच गए। आरोप है कि जसविंदर कौर ने अन्य लोगों को हमला करने के लिए उकसाया, जिसके बाद 12 बोर और .315 बोर राइफलों से फायरिंग शुरू कर दी गई। गोली लगने से राजबीर सिंह और उसका भाई रंजीत सिंह घायल हो गए।

परिजनों को बचाने के लिए बीच में आई उनकी मां कुलविंदर कौर के साथ भी मारपीट की गई। आरोप है कि एक हमलावर ने राइफल के बट से वार कर उन्हें जमीन पर गिरा दिया। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और आरोपी कार तथा बाइक पर सवार होकर मौके से फरार हो गए।

सूचना मिलते ही थाना सदर पट्टी पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने राजबीर सिंह के बयान के आधार पर सभी आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। थाना प्रभारी इंस्पेक्टर गुरचरन सिंह ने बताया कि मुख्य आरोपी जसविंदर कौर को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि बाकी आरोपियों की तलाश में लगातार दबिश दी जा रही है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

निजामाबाद में दिनदहाड़े हत्या, पत्नी की हत्या के आरोपी पर दरांती से 9 वार

summer express ,हैदराबाद। तेलंगाना के निजामाबाद शहर में दिनदहाड़े एक युवक की धारदार हथियार से हमला कर हत्या कर दी गई। वारदात राजा राजेंद्र चौराहे पर हुई और पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई। मृतक की पहचान 26 वर्षीय हरिबाबू के रूप में हुई है। वह करीब छह महीने पहले अपनी पत्नी की...

पंजाब में बारिश का दौर थमेगा, 20 सितंबर से मौसम रहेगा पूरी तरह शुष्क

summer express ,अमृतसर। पंजाब में बारिश की गतिविधियां अब धीरे-धीरे कम होने लगी हैं। मौसम विज्ञान केंद्र, चंडीगढ़ के जिलावार पूर्वानुमान के अनुसार 18 और 19 सितंबर को राज्य के कुछ हिस्सों में हल्की और बिखरी बारिश हो सकती है। इसके बाद 20 सितंबर से पंजाब के सभी जिलों में मौसम शुष्क रहने का अनुमान...

मिशिगन में ट्रेनिंग के दौरान F-16 फाइटर जेट क्रैश: पायलट घायल, इलाके में मचा हड़कंप

summer express ,मिशिगन। अमेरिका के मिशिगन में टेक्सास एयर नेशनल गार्ड का F-16 फाइटर जेट नियमित प्रशिक्षण उड़ान के दौरान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसा ग्रैंड ट्रैवर्स काउंटी में हुआ। विमान में सवार पायलट समय रहते सुरक्षित बाहर निकलने में सफल रहा, हालांकि उसे चोटें आईं। बाद में अधिकारियों ने उसकी हालत स्थिर बताई। यह F-16...

लुधियाना बीजेपी में जनरल सेक्रेटरी की सीट पर पेच : नीटू v/s गोशा

सुनील | लुधियानासमर न्यूज भाजपा के नए प्रधान बने 2 महीने बीतने को हैं लेकिन अब तक जिला टीम नहीं बन पाई। कारण है जनरल सेक्रेटरी की सीट की लड़ाई। क्योंकि जिला जनरल सेक्रेटरी की एक सीट पर भाजपा के दो दिग्गज नेता अपने चहेते को बिठाना चाहते हैं। यह चहेते दोनों ही सिख समुदाय...

बनने से पहले ही सवालों में आई 1.40 करोड़ की लादियां – बाड़ेवाल सड़क

लक्की मेहता | लुधियानासमर न्यूज हलका गिल के लादियां से बाड़ेवाल डोगरा-बचन सिंह मार्ग तक करीब 1.40 करोड़ रुपए की लागत से बन रही सड़क निर्माण पूरा होने से पहले ही सवालों में आ गई है। वर्षों से बदहाल सड़क के बनने से लोगों को राहत की उम्मीद थी, लेकिन निर्माण के दौरान ही स्थानीय...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.