Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

डेराबस्सी में पुरानी रंजिश बनी खूनी संघर्ष की वजह, FIR के अगले दिन फिर हमला

Summer Express, गुरमीत सिंह, डेराबस्सी | बीती 22 मई को दो चचेरे भाइयों पर जानलेवा हमला और मोटरसाइकिल तोड़ने के मामले में डेराबस्सी पुलिस ने बीते कल 7 नामजद और 2-3 अज्ञात युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर किया था। सभी आरोपी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। 

बीती रात उन आरोपियों  पर ही फिर से हमला कर दो दोस्तों को गंभीर ज़ख़्मी करने का आरोप लगा है। जख्मी डेराबस्सी के सरकारी हस्पताल में दाखिल है। यह झगड़ा पुरानी रंजिश का नतीजा बताया जा रहा है।

लगभग तीन महीने पहले भी रामलीला ग्राउंड में स्कूल के बाहर पीड़ितों पर हमला किया गया था। पीड़ित हरशप्रीत सिंह निवासी गांव महमदपुर ने बताया कि 22 मई की शाम करीब 7:30 बजे वह अपने ताए के बेटे मेजर सिंह (लाड्डी) पुत्र जसवंत सिंह के साथ अपनी मोटरसाइकिल पर ‘आप’ की रैली से लौट रहे थे। जैसे ही वे अकाली मार्किट के पास पहुंचे, वहां पहले से तल्वारें, गंडासियां और लोहे की राड़ों से लैस हमलावरो ने उन्हें घेरकर लाठी-डंडों व चाकुओं से हमला कर दिया और मोटरसाइकिल भी तोड़ दी। हमले के बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए।

 डेराबस्सी पुलिस ने नवजोत सैनी (वासी हैबतपुर रोड), हरश (हरशप्रीत) वैरागी (वासी गुलाबगढ़ रोड), रुबल, अमन (वासी गांव सैदपुरा), बल्लाराम/बली, हैरी व खारी (वासी गांव परागपुर) के खिलाफ मामला दर्ज किया था। अभी उनकी गिरफ्तारी बाकी थी।

इसी के साथ दूसरी घटना रविवार रात करीब 2 बजे ईसापुर सड़क पर दो युवकों को घेरकर मारपीट करने की सामने आई है।  डेराबस्सी सरकारी अस्पताल में भर्ती 23 वर्षीय कैफ अंसारी (पुत्र साबिर खान, निवासी एसबीपी सोसाइटी) ने बताया कि वह अपने मित्र मंदीप सिंह (वासी गुलाबगढ़) के साथ दोस्त को छोड़ने ईसापुर की तरफ गया था। जब वह दोनों वापिस आ रहे थे  तब 5-6 युवकों ने उन्हें घेरकर हमला कर दिया। अंसारी के सिर पर कई वार किए गए। शोर सुनकर गांव के लोग इकट्ठे होते देख हमलावर मौके से भाग गए। अंसारी ने आरोप लगाया कि हमलावर डेराबस्सी के रहने वाले हैं और कुछ दिन पहले भी उनके मित्र पर अकाली मार्किट में हमला कर गंभीर जख्मी किया  था। उन्होंने बताया कि इस बारे में डेराबस्सी पुलिस ने कल ही हमलावरों के खिलाफ मामला दर्ज किया था, और आज उस पर हमला किया गया।

पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है। एस पी डेराबस्सी बिक्रम जीत सिंह बराड़ ने कहा कि माहौल खराब कर कानून हाथ में लेने वाले शरारती तत्वों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

किसानों को हुआ  का मुनाफा..बल्ह में अब तक टमाटर से 50 करोड़ का कारोबार, 250-500 तक बिका एक क्रेट

Summer express/मंडी,धर्मवीर – हिमाचल प्रदेश का मिनी पंजाब कहलाई जाने वाली बल्ह घाटी में इस बार टमाटर की बंपर फसल से किसानों के चेहरे खिल उठे हैं। इस सीजन में बल्ह घाटी से अब तक 50 करोड़ से अधिक के टमाटरों का कारोबार हो चुका है। हालांकि सीजन अब अंतिम चरण में है, लेकिन खेतों...

हिमाचल कांग्रेस संगठन मजबूत करने में जुटी, 2027 चुनाव में वापसी का दावा

Summer express/शिमला, संजू -:हिमाचल प्रदेश कांग्रेस के संगठन महासचिव विनोद ज़िंटा ने कहा कि पार्टी प्रदेश में संगठन को जमीनी स्तर तक मजबूत करने के अभियान में जुटी हुई है और इसी रणनीति के तहत 2027 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस दोबारा सरकार बनाने का लक्ष्य लेकर आगे बढ़ रही है। उन्होंने दावा किया कि...

बारिश में उफनते नाले ने रोकी बच्चों की राह, परिजनों ने जान जोखिम में डालकर कराया पार

Summer express/ऊना,राकेश -: जिला ऊना में लगातार हो रही बारिश के चलते नदी-नाले उफान पर हैं। गगरेट विधानसभा क्षेत्र के डब्बाली गांव में एक बार फिर बरसात ने ग्रामीणों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। गांव के बीच से गुजरने वाले नाले में तेज बहाव होने के कारण स्कूली बच्चों को स्कूल पहुंचने में भारी परेशानी...

डलहौजी में दर्दनाक सड़क हादसा: गहरी खाई में गिरी कार, एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत

Summer express/चंबा ,मंजूर पठान-:हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल डलहौजी में एक बेहद दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है। बनीखेत के समीप लाहड़ क्षेत्र में एक कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी, जिससे उसमें सवार एक ही परिवार के पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों में...

शिमला में भारी बारिश के बीच कार्ट रोड पर भूस्खलन, यातायात कई घंटे प्रभावित

Summer express/शिमला/संजू -:राजधानी शिमला में लगातार हो रही बारिश के बीच मंगलवार को कार्ट रोड पर अचानक हुए भूस्खलन से यातायात व्यवस्था पूरी तरह प्रभावित हो गई। हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कार्यालय के सामने पहाड़ी से भारी मात्रा में मलबा, पत्थर और मिट्टी सड़क पर आ गिरी, जिससे सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.