Summer express/मंडी,धर्मवीर-: सरदार पटेल यूनिवर्सिटी की पोस्ट ग्रेजुएशन की वार्षिक परिक्षाएं कल यानी 9 जून से शुरू होने जा रही हैं जो 12 जुलाई तक चलेंगी। सरदार पटेल यूनिवर्सिटी ने इस संदर्भ में सभी तैयारियों को पूरा कर लिया है। सरदार पटेल यूनिवर्सिटी के कुलपति प्रोफेसर ललित कुमार अवस्थी ने जानकारी देते हुए बताया कि मंडी, कुल्लू और लाहुल स्पिति जिले में 20 परीक्षा केंद्र स्थापित किए गए हैं जहां पर 13 हजार परिक्षार्थी भाग लेंगे।
इनमें रेगुलर और प्राइवेट दोनों ही तरह के परिक्षार्थी शामिल होंगे। उन्होंने बताया कि परीक्षाओं का दौर समाप्त होते ही रिजल्ट घोषित करने पर पूरा ध्यान दिया जाएगा ताकि बच्चों को भविष्य के दाखिलों के लिए इंतजार न करना पड़े। उन्होंने बताया कि परीक्षा को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। सभी स्टाफ को परीक्षा केंद्रों पर तैनात करने के साथ ही सभी जरूरी सामग्री भी परीक्षा केंद्रों पर पहुंचा दी गई है। किसी भी परिक्षार्थी को कोई दिक्कत न हो, इस बात को विशेष ध्यान रखा गया है। परीक्षा के दौरान नकल आदि पर नजर रखने के लिए विशेष प्रबंध किए गए हैं। इसके अलावा औचक निरीक्षण के लिए भी टीमों का गठन कर दिया गया है जो विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर जाकर स्थिति का जायजा लेंगी।