Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

रसोई में गैस लीकेज से धमाका: पिता-पुत्री झुलसे, हजारों का नुकसान

Summer express, फतेहाबाद। फतेहाबादके कंबोज मोहल्ला में मंगलवार तड़के गैस सिलेंडर से रिसाव के कारण हुए धमाके ने एक परिवार को बड़ी मुसीबत में डाल दिया। हादसे के बाद लगी आग में पिता और बेटी झुलस गए, जबकि घर में रखा कीमती सामान, लैपटॉप और करीब 80 हजार रुपये की नकदी जलकर नष्ट हो गई। दोनों घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जानकारी के अनुसार कंबोज मोहल्ला निवासी कालाराम कंबोज अपने परिवार के साथ रहते हैं और खेतीबाड़ी का कार्य करते हैं। मंगलवार सुबह करीब चार बजे वह खेतों में जाने की तैयारी के लिए उठे थे। इसी दौरान वह रसोई में चाय बनाने पहुंचे। बताया जा रहा है कि जैसे ही उन्होंने माचिस की तीली जलाई, रसोई में गैस रिसाव के कारण अचानक जोरदार धमाका हो गया और पूरे कमरे में आग फैल गई।

धमाके की आवाज सुनकर कालाराम की 18 वर्षीय बेटी ममता भी मौके पर पहुंची, लेकिन आग की चपेट में आने से वह भी झुलस गई। कुछ ही पलों में आग ने रसोई और घर के अन्य हिस्सों को अपनी गिरफ्त में ले लिया, जिससे परिवार में अफरा-तफरी मच गई।

आग की घटना में घर में रखा लैपटॉप, घरेलू सामान और लगभग 80 हजार रुपये की नकदी जलकर राख हो गई। आसपास के लोगों की मदद से आग पर काबू पाने का प्रयास किया गया और घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया।

प्रारंभिक जांच में हादसे की वजह गैस सिलेंडर से रिसाव माना जा रहा है। घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है। संबंधित एजेंसियां मामले की जांच में जुटी हैं और नुकसान का आकलन किया जा रहा है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

नशे के खिलाफ ऊना में गूंजेगी एकजुटता की आवाज, सीएम सुक्खू की अगुवाई में कल एंटी-चिट्टा वॉकाथॉन

Summer express/ऊना,राकेश-:नशे के खिलाफ जनजागरूकता को नई ताकत देने के लिए ऊना में 16 सितंबर को एंटी-चिट्टा वॉकाथॉन का आयोजन किया जा रहा है।मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू की अगुवाई में होने वाले इस कार्यक्रम में हजारों लोग हिस्सा लेकर नशे के खिलाफ सामूहिक संकल्प का संदेश देंगे।जिला प्रशासन और पुलिस ने आयोजन को लेकर...

सिद्ध गणपति मंदिर में गणेश उत्सव का आगाज, श्रीमद्भागवत कथा का हुआ शुभारंभ; DC मंडी ने किया गणेश पूजन

Summer express/मंडी, धर्मवीर-:छोटी काशी मंडी के प्राचीन सिद्ध गणपति मंदिर में गणेश उत्सव के अवसर पर आज से श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ हो गया। वृंदावन से पहुंचे कथावाचक पंडित श्री रामकृष्ण भारद्वाज अपने मुखारविंद से श्रद्धालुओं को भगवान की महिमा और श्रीमद्भागवत कथा का संदेश दे रहे हैं। कथा के शुभारंभ से पहले मंदिर परिसर...

चिंतपूर्णी धाम में महिला होमगार्ड ने पेश की ईमानदारी की मिसाल, 4500 रुपये से भरा खोया पर्स श्रद्धालु को लौटाया

Summer express/चिंतपूर्णी,विकास-: प्रसिद्ध मां चिंतपूर्णी मंदिर में एक बार फिर सुरक्षा कर्मियों की ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा सामने आई है। मंदिर परिसर में दर्शन के लिए पहुंची एक महिला श्रद्धालु का पर्स कहीं गुम हो गया, जिसमें करीब 4500 रुपये की नकदी सहित अन्य सामान मौजूद था।पर्स खोने के बाद महिला श्रद्धालु काफी परेशान हो गई।...

बिस्तर पर सो रहे मासूम भाई-बहन को जहरीले सांप ने डसा, दोनों की मौत

Summer express/मंडी, धर्मवीर-:मंडी जिले के कोटली उपमंडल की ग्राम पंचायत सेहली के निचली सेहली गांव में जहरीले सांप के डसने से दो मासूम भाई-बहन की मौत का मामला सामने आया है। दोनों बच्चे रात के समय घर के अंदर बिस्तर पर सो रहे थे, जबकि उनके माता-पिता जमीन पर बिछे बिस्तर पर सोए हुए थे।...

सेवा संकल्प अभियान की तैयारियों को लेकर गौरव गौतम ने अधिकारियों के साथ की बैठक

summer express,सुन्दर कुंडू, पलवल। हरियाणा के खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन और शासन के 25 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में 17 सितंबर से शुरू होने वाले ‘सेवा संकल्प अभियान’ की तैयारियों को लेकर मंगलवार को जिला सचिवालय के सभागार में अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने अधिकारियों को...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.