Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

सूरज जैन हत्याकांड में पुलिस को बड़ी सफलता: दो आरोपी गिरफ्तार, मुख्य आरोपी अब भी फरार

Summer express, हांसी। एनएच-10 मॉल स्थित जॉकी शोरूम के मैनेजर सूरज जैन की हत्या के मामले में हांसी पुलिस को अहम सफलता मिली है। एसटीएफ हिसार, सीआईए और थाना सदर पुलिस की संयुक्त टीम ने वारदात में शामिल दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों आरोपियों को नरवाना क्षेत्र से दबोचा गया और अब उन्हें अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड पर लेने की तैयारी की जा रही है।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान हांसी की दुर्गा कॉलोनी निवासी गौरव उर्फ गोचू और रवि उर्फ गोलू के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार दोनों आरोपी मुख्य आरोपी साहिल बामल के करीबी साथी हैं और हत्या की साजिश तथा वारदात में सक्रिय रूप से शामिल थे।

जांच में सामने आया है कि हत्या के बाद दोनों आरोपी गिरफ्तारी से बचने के लिए राजस्थान, दिल्ली, भिवानी सहित कई शहरों में ठिकाने बदलते रहे। लगातार दबिश और तकनीकी निगरानी के बाद पुलिस ने उन्हें नरवाना से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस रिमांड के दौरान आरोपियों से घटना में प्रयुक्त हथियार, फरार सह-आरोपियों और हत्या की साजिश से जुड़े अन्य पहलुओं पर पूछताछ की जाएगी।

पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार ने बताया कि प्रारंभिक जांच में यह भी पता चला है कि गिरफ्तार आरोपी गौरव के खिलाफ पहले से हत्या के प्रयास और आर्म्स एक्ट के तहत दो आपराधिक मामले दर्ज हैं। वहीं, मुख्य आरोपी साहिल बामल अभी भी पुलिस की पकड़ से बाहर है, जिसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। साहिल पर 5 हजार रुपये का इनाम भी घोषित किया गया है।

जांच में यह तथ्य भी सामने आया है कि हत्या से पहले आरोपी और मृतक एक साथ मौजूद थे तथा शराब का सेवन किया गया था। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए थे और अपनी स्कॉर्पियो गाड़ी मुंढाल क्षेत्र में छोड़कर अलग-अलग दिशाओं में भाग निकले थे। पुलिस ने मामले में एक युवती समेत कई लोगों से पूछताछ की है और विभिन्न पहलुओं पर जांच जारी है।

गौरतलब है कि 30 मई की रात हिसार रोड स्थित एनएच-10 मॉल के बाहर जॉकी शोरूम के मैनेजर सूरज जैन पर साहिल बामल और उसके साथियों ने कथित तौर पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया था। गंभीर रूप से घायल सूरज की मौके पर ही मौत हो गई थी। मृतक के पिता दीपक जैन की शिकायत पर पुलिस ने साहिल बामल सहित अन्य आरोपियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया था।

पुलिस सूत्रों के अनुसार शुरुआती जांच में हत्या की वजह व्यक्तिगत रंजिश और एक युवती को लेकर पैदा हुआ विवाद सामने आया है। हालांकि पुलिस सभी पहलुओं की गहनता से जांच कर रही है और फरार आरोपियों की तलाश जारी है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

बोह आपदा प्रभावित 14 परिवारों को मिलेगी सरकारी भूमि, राणो देवी को प्रदेश स्तरीय सम्मान की सिफारिश

Summer express/धर्मशाला,राहुल-: शाहपुर के विधायक एवं उप मुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने शनिवार को मिनी सचिवालय धर्मशाला में विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ विकास कार्यों और मानसून के दौरान चल रहे राहत एवं पुनर्वास कार्यों की समीक्षा की। बैठक में बोह क्षेत्र में आई प्राकृतिक आपदा के बाद प्रभावित परिवारों के पुनर्वास और...

लगातार बारिश से शिमला बेहाल, संजौली में डंगा धंसा, लक्कड़ बाजार व ओक ओवर में गिरे पेड़

Summer express /शिमला, संजू-:राजधानी शिमला में लगातार हो रही बारिश का असर शनिवार को भी देखने को मिला। भारी वर्षा के चलते शहर के अलग-अलग हिस्सों में डंगा धंसने और पेड़ गिरने की घटनाएं सामने आईं, जिससे कुछ समय के लिए यातायात प्रभावित रहा। हालांकि प्रशासन, नगर निगम, ट्रैफिक पुलिस और संबंधित विभागों की त्वरित...

सुप्रीम कोर्ट के फैसले का स्वागत; HGTU ने शिक्षा सुधारों के साथ पदोन्नति, ट्रांसफर और डीए की मांग दोहराई

Summer express/शिमला, संजू- हिमाचल राजकीय अध्यापक संघ (HGTU) ने सुप्रीम कोर्ट के हालिया फैसले का स्वागत करते हुए इसे कर्मचारियों के हित में ऐतिहासिक निर्णय बताया है। संघ ने इसके साथ ही प्रदेश की शिक्षा व्यवस्था में सुधार, स्कूलों के पुनर्गठन, शिक्षकों की पदोन्नति, आवश्यकता-आधारित स्थानांतरण, नई भर्तियों और लंबित महंगाई भत्ते (डीए) की मांगों...

सावन में श्रद्धालुओं के लिए राहत बनी बठिंडा-हरिद्वार स्पेशल ट्रेन, यात्रियों ने जताया आभार

Summer express, अंकुर कपूर, अंबाला। सावन माह में हरिद्वार में गंगा स्नान, कांवड़ यात्रा और धार्मिक अनुष्ठानों के लिए उमड़ रही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ के बीच भारतीय रेलवे द्वारा चलाई जा रही बठिंडा-हरिद्वार स्पेशल ट्रेन यात्रियों के लिए बड़ी राहत साबित हो रही है। इस विशेष रेल सेवा का लाभ पंजाब, हरियाणा और आसपास के...

7 करोड़ की रंगदारी मांगने वाले गिरोह का भंडाफोड़, पानीपत पुलिस ने चार आरोपियों को दबोचा

Summer express, पानीपत। पानीपत पुलिस ने एक शिक्षण संस्थान संचालक से 7 करोड़ रुपये की रंगदारी मांगने के मामले का खुलासा करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार करने के बाद प्रेसवार्ता के दौरान मीडिया के सामने पेश किया और पूरे मामले की जानकारी साझा...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.