Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

हरियाणा का मोस्ट वांटेड गैंगस्टर वेंकट भारत लाया गया, STF ने दिल्ली एयरपोर्ट से दबोचा

Summer express, गुरुग्राम। हरियाणा पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स को बड़ी सफलता मिली है। लंबे समय से फरार चल रहे कुख्यात गैंगस्टर वेंकटेश गर्ग उर्फ वेंकट को जॉर्जिया से प्रत्यर्पण के बाद भारत लाया गया, जहां दिल्ली एयरपोर्ट पर पहुंचते ही उसे गिरफ्तार कर लिया गया। वेंकट हरियाणा, दिल्ली, पंजाब और चंडीगढ़ में दर्ज कई संगीन मामलों में वांछित था और उस पर दो लाख रुपये का इनाम घोषित किया गया था।

जांच एजेंसियों के अनुसार, वेंकट हरियाणा एसटीएफ की मोस्ट वांटेड सूची में शामिल था। उसके खिलाफ हत्या, लूट, रंगदारी और आपराधिक साजिश जैसे एक दर्जन से अधिक मामले दर्ज हैं। लंबे समय से फरार रहने के दौरान वह जॉर्जिया में छिपकर अपना आपराधिक नेटवर्क संचालित कर रहा था।

वेंकट का नाम पिछले वर्ष अंबाला के नारायणगढ़ में हुए चर्चित बसपा नेता हरबिलास रज्जूमाजरा हत्याकांड के बाद सुर्खियों में आया था। जांच में उसे इस हत्याकांड का कथित मास्टरमाइंड बताया गया था। आरोप है कि वारदात के बाद उसने फर्जी दस्तावेजों की मदद से देश छोड़ दिया और जॉर्जिया पहुंच गया।

सुरक्षा एजेंसियों के मुताबिक, विदेश में रहते हुए भी वेंकट सोशल मीडिया और अन्य माध्यमों के जरिए अपने गैंग की गतिविधियों को संचालित कर रहा था। बताया जाता है कि वह लगातार युवाओं को अपने गिरोह से जोड़ने की कोशिश कर रहा था और विदेश से ही आपराधिक नेटवर्क को मजबूत करने में जुटा हुआ था।

हरियाणा एसटीएफ ने केंद्रीय और अंतरराष्ट्रीय सुरक्षा एजेंसियों के सहयोग से उसे जॉर्जिया में ट्रैक किया। इसके बाद कानूनी प्रक्रिया पूरी कर उसका प्रत्यर्पण कराया गया। गुरुवार सुबह भारत पहुंचने पर उसे दिल्ली एयरपोर्ट से हिरासत में लेकर आगे की पूछताछ शुरू कर दी गई।

जांच एजेंसियों का मानना है कि वेंकट की गिरफ्तारी से कई चर्चित आपराधिक मामलों और उसके गैंग के नेटवर्क से जुड़े अहम खुलासे हो सकते हैं। पुलिस अब उसके संपर्कों, वित्तीय गतिविधियों और गिरोह के अन्य सदस्यों के बारे में जानकारी जुटाने में लगी हुई है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

नशे के खिलाफ ऊना में गूंजेगी एकजुटता की आवाज, सीएम सुक्खू की अगुवाई में कल एंटी-चिट्टा वॉकाथॉन

Summer express/ऊना,राकेश-:नशे के खिलाफ जनजागरूकता को नई ताकत देने के लिए ऊना में 16 सितंबर को एंटी-चिट्टा वॉकाथॉन का आयोजन किया जा रहा है।मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू की अगुवाई में होने वाले इस कार्यक्रम में हजारों लोग हिस्सा लेकर नशे के खिलाफ सामूहिक संकल्प का संदेश देंगे।जिला प्रशासन और पुलिस ने आयोजन को लेकर...

सिद्ध गणपति मंदिर में गणेश उत्सव का आगाज, श्रीमद्भागवत कथा का हुआ शुभारंभ; DC मंडी ने किया गणेश पूजन

Summer express/मंडी, धर्मवीर-:छोटी काशी मंडी के प्राचीन सिद्ध गणपति मंदिर में गणेश उत्सव के अवसर पर आज से श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ हो गया। वृंदावन से पहुंचे कथावाचक पंडित श्री रामकृष्ण भारद्वाज अपने मुखारविंद से श्रद्धालुओं को भगवान की महिमा और श्रीमद्भागवत कथा का संदेश दे रहे हैं। कथा के शुभारंभ से पहले मंदिर परिसर...

चिंतपूर्णी धाम में महिला होमगार्ड ने पेश की ईमानदारी की मिसाल, 4500 रुपये से भरा खोया पर्स श्रद्धालु को लौटाया

Summer express/चिंतपूर्णी,विकास-: प्रसिद्ध मां चिंतपूर्णी मंदिर में एक बार फिर सुरक्षा कर्मियों की ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा सामने आई है। मंदिर परिसर में दर्शन के लिए पहुंची एक महिला श्रद्धालु का पर्स कहीं गुम हो गया, जिसमें करीब 4500 रुपये की नकदी सहित अन्य सामान मौजूद था।पर्स खोने के बाद महिला श्रद्धालु काफी परेशान हो गई।...

बिस्तर पर सो रहे मासूम भाई-बहन को जहरीले सांप ने डसा, दोनों की मौत

Summer express/मंडी, धर्मवीर-:मंडी जिले के कोटली उपमंडल की ग्राम पंचायत सेहली के निचली सेहली गांव में जहरीले सांप के डसने से दो मासूम भाई-बहन की मौत का मामला सामने आया है। दोनों बच्चे रात के समय घर के अंदर बिस्तर पर सो रहे थे, जबकि उनके माता-पिता जमीन पर बिछे बिस्तर पर सोए हुए थे।...

सेवा संकल्प अभियान की तैयारियों को लेकर गौरव गौतम ने अधिकारियों के साथ की बैठक

summer express,सुन्दर कुंडू, पलवल। हरियाणा के खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन और शासन के 25 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में 17 सितंबर से शुरू होने वाले ‘सेवा संकल्प अभियान’ की तैयारियों को लेकर मंगलवार को जिला सचिवालय के सभागार में अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने अधिकारियों को...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.