Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

स्कूल संचालिका हत्याकांड पर जयराम ठाकुर का सरकार पर तीखा हमला

Summer express, धर्मवीर , मंडी | पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने शिमला में स्कूल संचालिका की हत्या को लेकर प्रदेश सरकार और मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू को जिम्मेदार ठहराया है। उन्होंने कहा कि यदि सरकार और पुलिस प्रशासन ने समय रहते गंभीरता दिखाई होती तो इस दुखद घटना को टाला जा सकता था।

मंडी में मीडिया से बातचीत के दौरान जयराम ठाकुर ने कहा कि मृतक महिला लंबे समय से अपनी जान को खतरा बताते हुए पुलिस और प्रशासन से सुरक्षा की मांग कर रही थी। इसके बावजूद उसे पर्याप्त सुरक्षा उपलब्ध नहीं कराई गई। उन्होंने कहा कि महिला द्वारा जताई गई आशंका अंततः सच साबित हुई और उसे अपनी जान गंवानी पड़ी।

नेता प्रतिपक्ष ने आरोप लगाया कि यह घटना प्रदेश सरकार की संवेदनहीनता और कानून-व्यवस्था के प्रति लापरवाही का परिणाम है। उन्होंने कहा कि राज्य में लगातार आपराधिक घटनाएं बढ़ रही हैं, लेकिन सरकार प्रभावी कदम उठाने में विफल रही है। जयराम ठाकुर ने कहा कि गृह विभाग मुख्यमंत्री के पास है, इसलिए प्रदेश में कानून-व्यवस्था बनाए रखने की जिम्मेदारी भी उनकी ही है।

उन्होंने कहा कि यदि पुलिस और प्रशासन समय पर कार्रवाई करते तो महिला की जान बचाई जा सकती थी। जयराम ठाकुर ने आरोप लगाया कि प्रदेश सरकार को आम लोगों की सुरक्षा की चिंता नहीं है और वह केवल सत्ता संचालन में व्यस्त है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में बढ़ती आपराधिक घटनाओं को लेकर जनता में चिंता और असंतोष का माहौल है।

जयराम ठाकुर ने सरकार से कानून-व्यवस्था को मजबूत करने और नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए ठोस एवं प्रभावी कदम उठाने की मांग की।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

पीएम मोदी के जन्मदिन पर हरियाणा के स्कूलों में महीनेभर होंगे कार्यक्रम, शिक्षा मंत्री ने गिनाईं सरकार की प्राथमिकताएं

Summer express/सोनीपत,रमेश कुमार-सोनीपत पहुंचे हरियाणा के शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा ने पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में प्रेस वार्ता कर कई अहम मुद्दों पर सरकार का पक्ष रखा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76वें जन्मदिन के मौके पर प्रदेश के स्कूलों में महीनेभर चलने वाले कार्यक्रमों का ऐलान किया गया। वहीं जलभराव, शिक्षकों की कमी और मुरथल यूनिवर्सिटी...

बेड के नीचे छिपा रखी थी 1000 लीटर की टंकी, 550 लीटर लाहन बरामद

Summer express/कैथल,बलिंदर कुमार-:शहर थाना पुलिस ने डेरा गरजा सिंह में अवैध शराब तैयार करने के आरोप में एक मकान पर छापेमारी कर बड़ी मात्रा में लाहन बरामद किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी ने अपने बेडरूम में गड्ढा खोदकर करीब 1000 लीटर क्षमता की टंकी जमीन के अंदर दबा रखी थी। टंकी को ऊपर से...

अंबाला में बारिश बनी आफत, सड़कें हुईं जलमग्न; वाहन बंद होने से लोग परेशान

Summer express/अंबाला-:अंबाला शहर में बारिश ने एक बार फिर नगर निगम की जल निकासी व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। थोड़ी देर की बारिश के बाद ही शहर के कई प्रमुख इलाकों में पानी भर गया। हालात ऐसे हो गए कि सड़कें और गलियां तालाब जैसी नजर आने लगीं। जलभराव के कारण आम लोगों...

अब गांवों की लाइब्रेरी में भी बनेंगे मॉडर्न किताबी कॉर्नर, प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी होगी आसान

Summer express/हमीरपुर,अरविंद-:जिला मुख्यालय की लाइब्रेरी में तैयार किए गए मॉडर्न किताबी कॉर्नर को विद्यार्थियों से मिल रहे बेहतर रिस्पांस के बाद अब जिला प्रशासन ने इस सुविधा का विस्तार करने का फैसला लिया है। योजना के तहत सब-डिवीजन और ग्रामीण स्तर पर संचालित लाइब्रेरी में भी आधुनिक किताबी कॉर्नर विकसित किए जाएंगे। इसका उद्देश्य ग्रामीण...

जिला भाजपा अध्यक्ष ने सेवा भाव से मनाया जन्मदिन, 2027 में शिमला की सभी सीटें जीतने का दावा

शिमला,संजू-: जिला भाजपा अध्यक्ष केशव चौहान ने अपना जन्मदिन सादगी और सेवा भाव के साथ मनाया। उन्होंने जन्मदिन पर किसी बड़े आयोजन या केक काटने के बजाय कमला नेहरू अस्पताल (केएनएच) पहुंचकर मरीजों और उनके तीमारदारों के साथ समय बिताया। इस दौरान उन्होंने अस्पताल के विभिन्न वार्डों में जाकर मरीजों का हालचाल जाना और उनके...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.