Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

किसानों की फसलों को संबल,बिलासपुर में फसल बीमा योजना से बढ़ा भरोसा

Bilaspur, Subhash-:बिलासपुर (हिमाचल प्रदेश) में किसानों को खेती से जुड़े जोखिमों से राहत देने के उद्देश्य से प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना तेजी से लोकप्रिय हो रही है। बदलते मौसम और प्राकृतिक आपदाओं के बीच यह योजना किसानों के लिए आर्थिक सुरक्षा का मजबूत आधार बनकर उभरी है। जिले में बड़ी संख्या में किसान इस योजना से जुड़ रहे हैं, जिससे खेती को सुरक्षित और टिकाऊ बनाने की दिशा में सकारात्मक कदम उठाया जा रहा है।

कृषि विभाग के उप निदेशक प्रेम चंद ने जानकारी देते हुए बताया कि रबी सीजन के दौरान अब तक जिले के करीब 13,475 किसानों ने अपनी फसलों का बीमा करवाया है। उन्होंने कहा कि योजना के तहत किसान अतिवृष्टि, ओलावृष्टि, सूखा, कीट एवं रोग प्रकोप जैसी परिस्थितियों में होने वाले फसल नुकसान की भरपाई कर सकते हैं। यह योजना किसानों को नुकसान की स्थिति में आर्थिक राहत प्रदान कर खेती के प्रति उनका विश्वास बनाए रखती है।उप निदेशक ने कहा कि मौसम की अनिश्चितता के चलते खेती करना दिन-प्रतिदिन चुनौतीपूर्ण होता जा रहा है। ऐसे समय में प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना न केवल किसानों को आर्थिक संरक्षण देती है, बल्कि उन्हें बिना डर के खेती करने के लिए प्रोत्साहित भी करती है। उन्होंने बताया कि यह योजना विशेष रूप से छोटे और सीमांत किसानों के लिए लाभकारी सिद्ध हो रही है।

प्रेम चंद ने उन किसानों से अपील की है, जिन्होंने अभी तक अपनी फसलों का बीमा नहीं करवाया है, वे 31 जनवरी 2026 तक अनिवार्य रूप से योजना में पंजीकरण करवा लें। तय समय सीमा के बाद बीमा प्रक्रिया बंद कर दी जाएगी, जिससे किसान लाभ से वंचित रह सकते हैं।उन्होंने बताया कि किसान अपने नजदीकी बैंक, सहकारी समिति या कृषि विभाग के कार्यालय में जाकर आवश्यक दस्तावेजों के साथ बीमा करवा सकते हैं। अधिक से अधिक किसानों की भागीदारी से यह योजना जिले में कृषि क्षेत्र को मजबूती प्रदान करेगी और किसानों के भविष्य को सुरक्षित बनाने में अहम भूमिका निभाएगी।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

चीमा चौक पुल पर तूड़ी से भरा ट्राला सुबह 6 बजे पलटा, 12 बजे तक ट्रैफिक बाधित रहा

अशवनी पाहवा | लुधियानासमर न्यूज शहर में बुधवार सुबह करीब 6 बजे चीमा चौक पुल पर तूड़ी से भरा ट्राला अनियंत्रित होकर पलट गया। ट्राले में सवार 3 लोगों को मामूली चोटें आईं। ट्राले के पहिए एक्सेल समेत अलग हो गए।जानकारी के अनुसार, ट्राला फरीदकोट से तूड़ी लेकर लुधियाना के ट्रांसपोर्ट नगर आ रहा था।...

सेफ सिटी के कैमरों के नेटवर्क स्विच और बैटरियां चोरी, सगू चौक की निगरानी ठप

अशवनी पाहवा | लुधियानासमर न्यूज महानगर में सेफ सिटी प्रोजेक्ट के तहत लगाए गए सरकारी सीसीटीवी कैमरों के नेटवर्किंग उपकरण और बैटरियां चोरी होने का मामला सामने आया है।सगू चौक पर लगे कैमरों के कैबिनेट से चोर 8 पोर्ट नेटवर्क PoE स्विच, पावर सप्लाई यूनिट और 12 वोल्ट 26 एएच की तीन एक्साइड बैटरियां चोरी...

छह दिन बाद हुआ कपड़ा और प्रॉपर्टी कारोबारी हरजिंदर सिंह का अंतिम संस्कार, दो गिरफ्तार

अशवनी पाहवा | लुधियानासमर न्यूज कपड़ा व प्रॉपर्टी कारोबारी हरजिंदर सिंह की हत्या के छह दिन बाद वीरवार को उसके शव का पोस्टमार्टम करवाकर अंतिम संस्कार कर दिया गया। आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर परिवार ने शव का पोस्टमार्टम करवाने से इनकार करते हुए धरना दिया था।पुलिस कमिश्नर के साथ हुई बैठक और...

स्वतंत्रता दिवस पर पीएयू में फुल ड्रेस रिहर्सल

अशवनी पाहवा | लुधियानासमर न्यूज स्वतंत्रता दिवस के जिला स्तरीय समारोह को लेकर बुधवार को पंजाब एग्रीकल्चरल यूनिवर्सिटी (पीएयू) के मैदान में फुल ड्रेस रिहर्सल करवाई गई। इस दौरान डिप्टी कमिश्नर हिमांशु जैन ने तिरंगा फहराया और परेड का निरीक्षण करने के साथ मार्च पास्ट की सलामी ली। मुख्य समारोह में 15 अगस्त को वित्त...

जेपीएल ने रचा नया इतिहास, पत्रकारिता को मिला नया आयाम

दूसरे चरण में 16 टीमें लेंगी हिस्सा, जयपुर में होगा अगला संस्करण; दिल्ली में महिला पत्रकारों की मैराथन का भी ऐलानसमर न्यूज | नई दिल्लीयूनाइटेड प्रेस क्लब की ओर से आयोजित जर्नलिस्ट प्रीमियर लीग (जेपीएल) पर तैयार की गई कॉफी टेबल बुक का विमोचन बुधवार को दिल्ली के कॉन्स्टीट्यूशन क्लब ऑफ इंडिया में हुआ। समारोह...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.