Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

दूसरी पतंग प्रतियोगिता में 150 से अधिक प्रतिभागियों ने दिखाए पतंगबाजी के हुनर

Mandi, Dharamveer-छोटी काशी मंडी की नगर निगम द्वारा आज बसंत पंचमी के उपलक्ष पर पड्डल मैदान में दूसरी पतंगबाजी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें अंडर-16 और इससे अधिक आयु वर्ग के 150 से अधिक पुरूष व महिला प्रतिभागियों ने भाग लिया। प्रतियोगिता का शुभारंभ नगर निग मंडी के मेयर वीरेंद्र भट्ट ने किया। उनके साथ कमीशनर रोहित राठौर सहित अन्य पार्षद भी मौजूद रहे।

वीरेंद्र भट्ट ने प्रतियोगिता के शुभारंभ से पहले उपस्थित सभी प्रतिभागियों और अन्य लोगों को चिट्टा मुक्त हिमाचल की शपथ भी दिलाई और सभी से इस जानलेवा नशे के विरूद्ध अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने का आहवान भी किया। वीरेंद्र भट्ट ने बताया कि गत वर्ष बसंत पंचमी पर इस प्रतियोगिता को शुरू करने का निर्णय लिया गया था, जिसे लेकर लोगों का उत्साह अब और ज्यादा बढ़ रहा है। इस बार बसंत पंचमी पर मौसम ठीक न रहने के कारण आज इसका आयोजन किया गया है। उन्होंने कहा कि युवाओं को मोबाईल की दुनिया से बाहर लाना और उन्हें नशे जैसी कुरीति से दूर रखने के उद्देश्य से इस तरह के आयोजन नगर निगम द्वारा समय-समय पर किए जाते हैं। उन्होंने युवाओं से ऐसे आयोजनों में बढ़चढ़ कर अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने का आहवान भी किया है।प्रतियोगिता के विजेताओं को क्रमशः 5100, 3100 और 2100 की नकद राशि ईनाम स्वरूप बांटी गई।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

चीमा चौक पुल पर तूड़ी से भरा ट्राला सुबह 6 बजे पलटा, 12 बजे तक ट्रैफिक बाधित रहा

अशवनी पाहवा | लुधियानासमर न्यूज शहर में बुधवार सुबह करीब 6 बजे चीमा चौक पुल पर तूड़ी से भरा ट्राला अनियंत्रित होकर पलट गया। ट्राले में सवार 3 लोगों को मामूली चोटें आईं। ट्राले के पहिए एक्सेल समेत अलग हो गए।जानकारी के अनुसार, ट्राला फरीदकोट से तूड़ी लेकर लुधियाना के ट्रांसपोर्ट नगर आ रहा था।...

सेफ सिटी के कैमरों के नेटवर्क स्विच और बैटरियां चोरी, सगू चौक की निगरानी ठप

अशवनी पाहवा | लुधियानासमर न्यूज महानगर में सेफ सिटी प्रोजेक्ट के तहत लगाए गए सरकारी सीसीटीवी कैमरों के नेटवर्किंग उपकरण और बैटरियां चोरी होने का मामला सामने आया है।सगू चौक पर लगे कैमरों के कैबिनेट से चोर 8 पोर्ट नेटवर्क PoE स्विच, पावर सप्लाई यूनिट और 12 वोल्ट 26 एएच की तीन एक्साइड बैटरियां चोरी...

छह दिन बाद हुआ कपड़ा और प्रॉपर्टी कारोबारी हरजिंदर सिंह का अंतिम संस्कार, दो गिरफ्तार

अशवनी पाहवा | लुधियानासमर न्यूज कपड़ा व प्रॉपर्टी कारोबारी हरजिंदर सिंह की हत्या के छह दिन बाद वीरवार को उसके शव का पोस्टमार्टम करवाकर अंतिम संस्कार कर दिया गया। आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर परिवार ने शव का पोस्टमार्टम करवाने से इनकार करते हुए धरना दिया था।पुलिस कमिश्नर के साथ हुई बैठक और...

स्वतंत्रता दिवस पर पीएयू में फुल ड्रेस रिहर्सल

अशवनी पाहवा | लुधियानासमर न्यूज स्वतंत्रता दिवस के जिला स्तरीय समारोह को लेकर बुधवार को पंजाब एग्रीकल्चरल यूनिवर्सिटी (पीएयू) के मैदान में फुल ड्रेस रिहर्सल करवाई गई। इस दौरान डिप्टी कमिश्नर हिमांशु जैन ने तिरंगा फहराया और परेड का निरीक्षण करने के साथ मार्च पास्ट की सलामी ली। मुख्य समारोह में 15 अगस्त को वित्त...

जेपीएल ने रचा नया इतिहास, पत्रकारिता को मिला नया आयाम

दूसरे चरण में 16 टीमें लेंगी हिस्सा, जयपुर में होगा अगला संस्करण; दिल्ली में महिला पत्रकारों की मैराथन का भी ऐलानसमर न्यूज | नई दिल्लीयूनाइटेड प्रेस क्लब की ओर से आयोजित जर्नलिस्ट प्रीमियर लीग (जेपीएल) पर तैयार की गई कॉफी टेबल बुक का विमोचन बुधवार को दिल्ली के कॉन्स्टीट्यूशन क्लब ऑफ इंडिया में हुआ। समारोह...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.