Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

UGC के नए नियमों के खिलाफ शिमला में उबाल, देवभूमि संगठनों ने BJP कार्यालय का किया घेराव

UGC के नए नियमों के विरोध में देशभर में विरोध प्रदर्शन तेज़ होते जा रहे हैं। इसी कड़ी में शिमला में देवभूमि क्षेत्रीय संगठन और राष्ट्रीय देवभूमि पार्टी ने हिमाचल प्रदेश भाजपा कार्यालय का घेराव किया। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाज़ी की और नए नियमों को तुरंत वापस लेने की मांग की।

प्रदर्शन कर रहे कार्यकर्ताओं ने हाथों में हथकड़ियां पहनकर और शरीर पर ज़ंजीरें बांधकर अपना विरोध दर्ज कराया। उनका कहना था कि ये नियम सामान्य वर्ग के छात्रों के साथ अन्याय हैं और संविधान के अनुच्छेद 14 के तहत समानता के अधिकार का उल्लंघन करते हैं।राष्ट्रीय देवभूमि पार्टी के अध्यक्ष रूमित सिंह ठाकुर ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार जानबूझकर सामान्य वर्ग के छात्रों को निशाना बना रही है। उन्होंने कहा कि बिना किसी अपराध के सामान्य वर्ग के युवाओं को जेल में डालने जैसी परिस्थितियां बनाई जा रही हैं, जो पूरी तरह असंवैधानिक है।उन्होंने यह भी कहा कि देश का कोई भी सांसद इन नियमों के खिलाफ खुलकर बोलने को तैयार नहीं है। हिमाचल प्रदेश के भाजपा सांसदों की चुप्पी पर सवाल उठाते हुए उन्होंने जगत प्रकाश नड्डा, अनुराग ठाकुर और कंगना रनौत पर भी निशाना साधा।रूमित सिंह ठाकुर ने चेतावनी दी कि यदि केंद्र सरकार ने UGC के नए नियमों को जल्द वापस नहीं लिया, तो आने वाले समय में पूरे हिमाचल प्रदेश को बंद किया जाएगा। उन्होंने कहा कि यह आंदोलन तब तक जारी रहेगा, जब तक सामान्य वर्ग के छात्रों को न्याय नहीं मिल जाता।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

चीमा चौक पुल पर तूड़ी से भरा ट्राला सुबह 6 बजे पलटा, 12 बजे तक ट्रैफिक बाधित रहा

अशवनी पाहवा | लुधियानासमर न्यूज शहर में बुधवार सुबह करीब 6 बजे चीमा चौक पुल पर तूड़ी से भरा ट्राला अनियंत्रित होकर पलट गया। ट्राले में सवार 3 लोगों को मामूली चोटें आईं। ट्राले के पहिए एक्सेल समेत अलग हो गए।जानकारी के अनुसार, ट्राला फरीदकोट से तूड़ी लेकर लुधियाना के ट्रांसपोर्ट नगर आ रहा था।...

सेफ सिटी के कैमरों के नेटवर्क स्विच और बैटरियां चोरी, सगू चौक की निगरानी ठप

अशवनी पाहवा | लुधियानासमर न्यूज महानगर में सेफ सिटी प्रोजेक्ट के तहत लगाए गए सरकारी सीसीटीवी कैमरों के नेटवर्किंग उपकरण और बैटरियां चोरी होने का मामला सामने आया है।सगू चौक पर लगे कैमरों के कैबिनेट से चोर 8 पोर्ट नेटवर्क PoE स्विच, पावर सप्लाई यूनिट और 12 वोल्ट 26 एएच की तीन एक्साइड बैटरियां चोरी...

छह दिन बाद हुआ कपड़ा और प्रॉपर्टी कारोबारी हरजिंदर सिंह का अंतिम संस्कार, दो गिरफ्तार

अशवनी पाहवा | लुधियानासमर न्यूज कपड़ा व प्रॉपर्टी कारोबारी हरजिंदर सिंह की हत्या के छह दिन बाद वीरवार को उसके शव का पोस्टमार्टम करवाकर अंतिम संस्कार कर दिया गया। आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर परिवार ने शव का पोस्टमार्टम करवाने से इनकार करते हुए धरना दिया था।पुलिस कमिश्नर के साथ हुई बैठक और...

स्वतंत्रता दिवस पर पीएयू में फुल ड्रेस रिहर्सल

अशवनी पाहवा | लुधियानासमर न्यूज स्वतंत्रता दिवस के जिला स्तरीय समारोह को लेकर बुधवार को पंजाब एग्रीकल्चरल यूनिवर्सिटी (पीएयू) के मैदान में फुल ड्रेस रिहर्सल करवाई गई। इस दौरान डिप्टी कमिश्नर हिमांशु जैन ने तिरंगा फहराया और परेड का निरीक्षण करने के साथ मार्च पास्ट की सलामी ली। मुख्य समारोह में 15 अगस्त को वित्त...

जेपीएल ने रचा नया इतिहास, पत्रकारिता को मिला नया आयाम

दूसरे चरण में 16 टीमें लेंगी हिस्सा, जयपुर में होगा अगला संस्करण; दिल्ली में महिला पत्रकारों की मैराथन का भी ऐलानसमर न्यूज | नई दिल्लीयूनाइटेड प्रेस क्लब की ओर से आयोजित जर्नलिस्ट प्रीमियर लीग (जेपीएल) पर तैयार की गई कॉफी टेबल बुक का विमोचन बुधवार को दिल्ली के कॉन्स्टीट्यूशन क्लब ऑफ इंडिया में हुआ। समारोह...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.