Facebook-f Youtube X-twitter

हिमाचल में बर्फ की सफेदी,धूप लौटी पर संकट बरकरार, सड़कों से लेकर पर्यटन तक असर

Shimla, 28 January-:हिमाचल प्रदेश में बीते दो दिनों की भारी बारिश और बर्फबारी के बाद बुधवार को मौसम ने करवट ली और कई इलाकों में धूप खिली, लेकिन जनजीवन अभी पूरी तरह सामान्य नहीं हो पाया है। शिमला, कुल्लू, मंडी, चंबा, किन्नौर, सिरमौर और कांगड़ा जिलों के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फ की मोटी परत जम गई है, जबकि निचले इलाकों में तेज बारिश ने मुश्किलें बढ़ा दी हैं। पहाड़ों पर हुए ताजा हिमपात से सड़कें बंद हो गई हैं और आवाजाही बुरी तरह प्रभावित हुई है।

मनाली और आसपास के क्षेत्रों में भारी बर्फबारी दर्ज की गई है। शिमला शहर में भी रात के समय हल्की बर्फ गिरी, जिससे ठंड और बढ़ गई। कुफरी, नारकंडा, चौपाल, जुब्बल-कोटखाई, रामपुर और रोहड़ू के ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फ से ढके नज़ारे देखने को मिले। हालांकि मौसम साफ होने से लोगों ने राहत की सांस ली है, लेकिन बर्फबारी के बाद की चुनौतियां अभी भी बनी हुई हैं।मौसम की गंभीरता को देखते हुए लाहौल-स्पीति जिला, मनाली-बंजार उपमंडल और कुल्लू जिले के 13 स्कूलों में आज भी अवकाश घोषित किया गया है। मनाली में हजारों पर्यटक अब भी फंसे हुए हैं क्योंकि सड़कों पर जमी बर्फ के कारण वाहनों की आवाजाही संभव नहीं हो पा रही है। राज्य भर में शिमला, कुल्लू, लाहौल-स्पीति और चंबा सहित कई जिलों में करीब 500 सड़कें अभी भी बंद बताई जा रही हैं।

इस बीच चंबा जिले के भरमौर क्षेत्र की पूलन पंचायत के ओट नाला में हिमस्खलन की घटना सामने आई है। मंगलवार रात करीब एक बजे हुए इस हिमस्खलन में दो मालवाहक वाहन और तीन दुकानें क्षतिग्रस्त हो गईं। राहत की बात यह रही कि घटना रात के समय हुई और मौके पर कोई मौजूद नहीं था, जिससे किसी प्रकार की जानहानि नहीं हुई। प्रशासन और पुलिस को तुरंत सूचना दी गई और नुकसान का आकलन किया जा रहा है।कुल्लू और लाहौल घाटी में करीब 12 से 15 घंटे तक लगातार बारिश और बर्फबारी होती रही।मनाली में लगभग 60 सेंटीमीटर ताजा बर्फ गिरी, जबकि सोलंगनाला, अटल टनल, रोहतांग और जलोड़ी दर्रे में इससे भी अधिक हिमपात दर्ज किया गया। बीआरओ, एनएचएआई और लोक निर्माण विभाग की टीमें मुख्य मार्गों से बर्फ हटाने में जुटी हैं, ताकि जल्द से जल्द यातायात बहाल किया जा सके।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

घुमारवीं के ऐतिहासिक चैहड़ दंगल में विकास योजनाओं की सौगात, मंत्री राजेश धर्माणी ने की अहम घोषणाएं

Summer express/ बिलासपुर-: नगर एवं ग्राम नियोजन, आवास, तकनीकी शिक्षा, व्यावसायिक और औद्योगिक प्रशिक्षण मंत्री राजेश धर्माणी ने घुमारवीं के प्रसिद्ध चैहड़ दंगल के समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में भाग लिया। इस अवसर पर उन्होंने दंगल आयोजन समिति को सफल आयोजन के लिए बधाई दी और क्षेत्र के विकास से जुड़ी कई...

सोशल मीडिया को मजबूत कर भाजपा के दावों का जवाब देंगे: मोनिका डूमरा

Summer express/पलवल-:हरियाणा प्रदेश कांग्रेस की सोशल मीडिया चेयरपर्सन मोनिका डूमरा ने शनिवार को पलवल का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने जिला कांग्रेस कार्यालय में पार्टी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों की बैठक लेकर सोशल मीडिया संगठन को मजबूत करने के निर्देश दिए। बैठक में जिला अध्यक्ष नेत्रपाल अधाना सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे। मोनिका डूमरा ने कहा...

घरौंडा अनाज मंडी में कथित गड़बड़ी:बाहरी गेहूं की एंट्री पर उठे सवाल, किसानों में आक्रोश

Summer express/करनाल,: हरियाणा के करनाल जिले की घरौंडा अनाज मंडी में इन दिनों एक गंभीर विवाद सामने आया है, जिसने किसानों, आढ़तियों और प्रशासन के बीच हलचल पैदा कर दी है। आरोप लगाए जा रहे हैं कि उत्तर प्रदेश से सस्ते दामों पर खरीदी गई गेहूं को यहां लाकर न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) पर बेचा...

हरियाणा में तह-बाजारी दुकानदारों को मिला मालिकाना हक

Summer express,अंबाला— हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन और श्रम मंत्री अनिल विज की पहल से तह-बाजारी दुकानदारों को बड़ी राहत मिली है। स्वामित्व योजना के तहत अम्बाला छावनी के कई दुकानदारों को उनकी दुकानों का मालिकाना हक मिल गया है और रजिस्ट्रियां भी पूरी कर दी गई हैं। इस कदम से वर्षों से किराए पर दुकान...

महिला आरक्षण विधेयक के साथ डिलिमिटेशन जोड़ने पर विपक्ष का विरोध: देवेंद्र जग्गी

राहुल चावला, धर्मशाला-:महिला आरक्षण विधेयक को लेकर सियासत तेज हो गई है। कांग्रेस नेता देवेंद्र जग्गी ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार ने इस विधेयक के साथ डिलिमिटेशन (सीमांकन) का मुद्दा भी जोड़ दिया, जिसका विपक्ष ने विरोध किया। जग्गी ने कहा कि यदि केवल महिला आरक्षण विधेयक पर ही चर्चा होती, तो यह आसानी...

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.