Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

हिमाचल की पंचायतों में 1 फरवरी से प्रशासकीय व्यवस्था,30 हजार जनप्रतिनिधियों का कार्यकाल समाप्त

Shimla, 28 January-:हिमाचल प्रदेश की 3,577 ग्राम पंचायतों में 1 फरवरी से निर्वाचित प्रतिनिधियों की जगह प्रशासकीय व्यवस्था लागू की जाएगी।पंचायतों का पांच वर्ष का कार्यकाल 31 जनवरी को पूरा हो रहा है और इसके साथ ही पंचायतें स्वतः भंग हो जाएंगी। कार्यकाल समाप्त होते ही पंचायत प्रधान, उपप्रधान, वार्ड सदस्य, पंचायत समिति और जिला परिषद सदस्यों सहित करीब 30 हजार निर्वाचित जनप्रतिनिधि पदमुक्त हो जाएंगे।

पंचायत चुनाव समय पर न हो पाने के कारण सरकार को पंचायतों के दैनिक प्रशासन को सुचारू रखने के लिए प्रशासकों की नियुक्ति करनी पड़ रही है.दरअसल, राज्य निर्वाचन आयोग की ओर से पंचायत चुनाव दिसंबर 2025 में करवाने की तैयारी की जा रही थी, लेकिन राज्य सरकार ने आपदा की स्थिति का हवाला देते हुए चुनाव स्थगित कर दिए थे। सरकार के इस फैसले को हाईकोर्ट में चुनौती दी गई, जिस पर सुनवाई के बाद अदालत ने स्पष्ट निर्देश दिए कि पंचायत चुनाव 30 अप्रैल 2026 से पहले कराना अनिवार्य होगा।हाईकोर्ट के आदेश के बाद यह स्थिति साफ हो गई कि चुनाव होने तक पंचायतों में कोई निर्वाचित निकाय नहीं रहेगा। ऐसे में पंचायतों के रोजमर्रा के कामकाज, विकास कार्यों और सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन के लिए अंतरिम प्रशासकीय व्यवस्था लागू करना जरूरी हो गया है।

पंचायतीराज विभाग ने प्रशासकों की नियुक्ति को लेकर सरकार को दो विकल्प भेजे हैं। पहले प्रस्ताव में प्रत्येक पंचायत में पंचायत सचिव को ही प्रशासक नियुक्त करने का सुझाव दिया गया है,ताकि प्रशासनिक कार्यों में किसी तरह की देरी न हो। वहीं दूसरे प्रस्ताव के तहत तीन सदस्यीय समिति गठित करने की बात कही गई है। इस समिति में स्कूल प्रिंसिपल या हेडमास्टर को प्रशासक बनाया जाएगा, जबकि पंचायत सचिव और ग्राम रोजगार सेवक को सदस्य के रूप में शामिल किया जाएगा।इन दोनों प्रस्तावों पर अब राज्य सरकार को अंतिम निर्णय लेना है। सूत्रों के अनुसार, सरकार अगले दो दिनों के भीतर प्रशासकीय व्यवस्था को लेकर फैसला कर सकती है और इस संबंध में अधिसूचना भी जारी होने की संभावना है। पंचायतीराज विभाग की ओर से भेजी गई फाइल पंचायतीराज मंत्री के कार्यालय तक पहुंच चुकी है।गौरतलब है कि प्रशासकीय व्यवस्था लागू होने के बाद पंचायतों में विकास कार्यों की गति, योजनाओं की स्वीकृति और स्थानीय स्तर पर निर्णय प्रक्रिया पर सीधा असर पड़ेगा। अब सभी की निगाहें सरकार के फैसले और पंचायत चुनाव की समय-सीमा पर टिकी हुई हैं।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Summer Express -
Summer Express -

Trending

जिला अस्पतालों में लगेंगे लिक्विड मेडिकल आक्सीजन प्लांट

Summer express, मोनिका रावत , चंडीगढ़ I हरियाणा में 18 जिला नागरिक अस्पतालों में लिक्विड मेडिकल आक्सीजन प्लांट लगाए जाएंगे। करीब साढ़े नौ करोड़ रुपये के आक्सीजन प्लांट और टैंकों की स्थापना के लिए दो साल का अनुबंध किया गया है। स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव की अध्यक्षता में हुई स्पेशल हाई पावर्ड परचेज कमेटी...
Summer Express - हरियाणा में गड्ढा मुक्त सड़कों को लेकर सरकार का सख्त रुख, 12 अफसरों पर कार्रवाई

बुजुर्गों के लिए बनेंगे सीनियर सिटीजन क्लब, 1000 केयर गिवर्स तैयार किए जाएंगे

Summer express, मोनिका रावत , चंडीगढ़ | हरियाणा में हर जिले में एक सीनियर सिटीजन क्लब बनाया जाएगा। इनमें बुजुर्गों के लिए बैठने, आराम करने और मनोरंजन सहित साइकोलोजिस्ट व फिजियोथेरेपिस्ट की सुविधाएं होंगी। बुजुर्गों की देखरेख के लिए प्रथम चरण में 1000 केयर गिवर्स तैयार किए जाएंगे। इच्छुक युवाओं को श्री विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय...

राष्ट्रीय आस्था और सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक बना तीन दिवसीय माँ शूलिनी मेला

Summer express/सोलन, भूपेन्द्र -:सोलन की अधिष्ठात्री देवी माँ शूलिनी को समर्पित तीन दिवसीय राष्ट्रीय स्तरीय ऐतिहासिक माँ शूलिनी मेले का शुक्रवार को भव्य शुभारम्भ हुआ। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता तथा सैनिक कल्याण मंत्री कर्नल डॉ. धनीराम शांडिल ने विधिवत पूजा-अर्चना और पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ मेले का उद्घाटन किया। इस अवसर...

सउदी अरब को पछाड़ चंडीगढ़ को मिली एशियन रिले चैंपियनशिप की मेजबानी

Summer express, मोनिका रावत , चंडीगढ़ | करीब 38 साल बाद सिटी ब्यूटीफुल चंडीगढ़ खेलों में अंतरराष्ट्रीय नक्शे पर नजर आएगा। एशियन रिले चैंपियनशिप के तीसरे संस्करण का आयोजन 2027 में भारत में होने जा रहा है और इसके लिए चंडीगढ़ को चुना गया है। यह प्रतियोगिता अगले साल मई में होगी, जिसके लिए चंडीगढ़...

भाजपा सरकार की ज्यादती से परेशान होकर अनशन को मजबूर हैं हरियाणवी युवा : हुड्डा

summer express, मोनिका रावत , पंचकूला | पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने आज एचपीएससी के विरुद्ध अपनी मांगों को लेकर आमरण अनशन पर बैठे युवाओं से मुलाकात की। इस मौके पर उन्होंने कहा है कि बीजेपी सरकार की ज्यादतियों के चलते हरियाणा का युवा आंदोलन और आमरण अनशन करने के लिए...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.