Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

हमीरपुर में यूजीसी बिल के खिलाफ सवर्ण समाज का प्रदर्शन,राजपूत महासभा ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी

Hamirpur, Arvind-:हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर जिला में यूजीसी बिल को लेकर सियासी और सामाजिक माहौल गरमा गया है। राजपूत महासभा और सवर्ण समाज के बैनर तले बड़ी संख्या में लोगों ने रैली निकालकर केंद्र सरकार के खिलाफ जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने शहर में मार्च करते हुए जमकर नारेबाजी की और सरकार से यूजीसी बिल को तुरंत वापस लेने की मांग उठाई।

राजपूत महासभा हमीरपुर और सवर्ण समाज के प्रतिनिधियों ने उपायुक्त हमीरपुर के माध्यम से प्रधानमंत्री और राष्ट्रपति को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में आरोप लगाया गया कि केंद्र सरकार द्वारा जारी यूजीसी बिल सवर्ण समाज के हितों के खिलाफ है और इससे समाज में जातिगत विभाजन और गहराने की आशंका है।राजपूत महासभा हमीरपुर के महासचिव जोगिंदर सिंह ने कहा कि यूजीसी बिल की अधिसूचना जारी कर केंद्र सरकार ने सामान्य वर्ग के लोगों के साथ विश्वासघात किया है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार लगातार समाज को जाति और धर्म के नाम पर बांटने की राजनीति कर रही है

 जोगिंदर सिंह ने कहा कि वर्ष 1990 में मंडल आयोग की रिपोर्ट लागू होने से हजारों सामान्य वर्ग के युवाओं का भविष्य प्रभावित हुआ था और अब एक बार फिर वैसी ही स्थिति पैदा की जा रही है।उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि केंद्र सरकार ने समय रहते यूजीसी बिल को वापस नहीं लिया तो सवर्ण समाज आगामी चुनावों में नेताओं को घुटने टेकने पर मजबूर कर देगा। उनका कहना था कि समाज अब अपने अधिकारों के लिए सड़कों पर उतरने को तैयार है और किसी भी कीमत पर अन्याय को स्वीकार नहीं किया जाएगा।

वहीं, इस विरोध प्रदर्शन में शामिल हमीरपुर व्यापार मंडल के प्रधान सुमित ठाकुर ने भी यूजीसी बिल का कड़ा विरोध किया। उन्होंने कहा कि यह बिल समाज में जातिगत भेदभाव को बढ़ावा देगा और सवर्ण समाज के साथ खुला धोखा है। सुमित ठाकुर ने कहा कि यदि सरकार ने इस बिल को वापस नहीं लिया तो आने वाले समय में एक व्यापक आंदोलन शुरू किया जाएगा, जिसकी जिम्मेदारी पूरी तरह केंद्र सरकार की होगी।

प्रदर्शनकारियों ने एक स्वर में मांग की कि सरकार जनता को जाति के आधार पर बांटने की नीति छोड़कर समानता और न्याय के सिद्धांतों पर काम करे। फिलहाल यूजीसी बिल को लेकर सवर्ण समाज में रोष बना हुआ है और आने वाले दिनों में आंदोलन के और तेज होने के संकेत मिल रहे हैं।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

शिमला ग्रामीण को मिली 30 नई इलेक्ट्रिक बसों की सौगात, विक्रमादित्य सिंह ने दिखाई हरी झंडी

Summer express/शिमला,संजू -:शिमला ग्रामीण क्षेत्र में सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था को और बेहतर बनाने की दिशा में सरकार ने एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है। गुरुवार को शिमला के ओल्ड बस स्टैंड से शिमला ग्रामीण के विभिन्न क्षेत्रों के लिए 30 नई इलेक्ट्रिक बसों को रवाना किया गया। लोक निर्माण मंत्री एवं शिमला ग्रामीण के विधायक विक्रमादित्य...

पलवल में 5 किलोमीटर लंबी तिरंगा यात्रा, देशभक्ति के रंग में रंगा शहर

Summer express/पलवल, सुंदर कुंडू-:स्वतंत्रता दिवस समारोह के उपलक्ष्य में पलवल में गुरुवार को पांच किलोमीटर लंबी विशाल तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। खेल राज्य मंत्री हरियाणा गौरव गौतम ने जिला पुलिस लाइन से तिरंगा यात्रा का विधिवत शुभारंभ किया। यात्रा राष्ट्रीय राजमार्ग-19 से होते हुए नेताजी सुभाष चंद्र बोस स्टेडियम पहुंचकर संपन्न हुई।तिरंगा यात्रा...

पंजोखरा साहिब विवाद में वायरल वीडियो से बढ़ा रोष,कार्रवाई की मांग तेज

Summer express/अंबाला-: पंजोखरा साहिब विवाद मामले में एक नया वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद सिख संगत में रोष बढ़ता नजर आ रहा है। वायरल वीडियो को लेकर दावा किया जा रहा है कि इसमें गुरसिमरन सिंह मंड की गाड़ी एक सिख युवक के ऊपर चढ़ी हुई दिखाई दे रही है, जबकि मौके...

जिला लाइब्रेरी में बढ़ी पाठकों की संख्या, प्रशासन ने तैयार किया नया स्पेस

Summer express/हमीरपुर,अरविंद-:हमीरपुर में युवाओं, खासकर जेनजी के बीच लाइब्रेरी में घंटों बैठकर पढ़ाई करने और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने का क्रेज तेजी से बढ़ रहा है। घर के माहौल में बार-बार होने वाले व्यवधानों के कारण पढ़ाई प्रभावित होती है। ऐसे में शांत और एकांत माहौल उपलब्ध कराने वाली लाइब्रेरी युवाओं के लिए बेहतर...

अमावस्या स्नान के दौरान ब्रह्म सरोवर में डूबा श्रद्धालु, दूसरे दिन बरामद हुआ शव

Summer express/कुरुक्षेत्र,गुरदीप सिंह गुजराल-:कुरुक्षेत्र में अमावस्या के अवसर पर ब्रह्म सरोवर में स्नान करने पहुंचे एक श्रद्धालु की डूबने से मौत हो गई। मृतक की पहचान 50 वर्षीय कुलदीप के रूप में हुई है, जो नरवाना का रहने वाला था। घटना के बाद SDRF की टीम ने लगातार सर्च अभियान चलाया और दूसरे दिन कड़ी...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.