Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

पहले वन मित्र, अब सहायक वन रक्षक के नाम पर भर्ती कर कर्मचारियों को बांटने का काम कर रही सुक्खू सरकार

पहले वन मित्र, अब सहायक वन रक्षक के नाम पर भर्ती कर कर्मचारियों को बांटने का काम कर रही सुक्खू सरकार

मंडी,धर्मवीर- बीते रोज प्रदेश की सुक्खू सरकार द्वारा कैबिनेट बैठक में लिए गए फैसले सहायक वन रक्षक भर्ती का विरोध हो गया है। वन अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ ने इस भर्ती का विरोध करते हुए सुक्खू सरकार पर प्रदेश के कर्मचारियों को बांटने के आरोप लगाए हैं। महासंघ ने इस निर्णय को वापिस लेने के लिए अधिकारियों के माध्यम से सरकार को ज्ञापन भी प्रेषित किया है। महासंघ का कहना है कि इस भर्ती को लेकर यदि सरकार जल्द कुछ फैसला नहीं लेती है तो आने वाले समय में पूरे प्रदेश भर में वन अराजपत्रित महासंघ सड़कों पर उतरकर इसका विरोध करेगी। 

महासंघ की ओर से मंडी में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान वन वृत मंडी अध्यक्ष छोटू यादव ने आरोप लगाते हुए कहा कि पिछले 6 सालों से वन रक्षकों की भर्ती नहीं हो पाई है। इस बीच सरकार ने युवाओं को ठगने के लिए आउटसोर्स पर वन मित्र भर्ती कर दिए। इसके बाद अब सरकार वन रक्षकों का कैडर समाप्त करने के लिए सहायक वन रक्षक भर्ती करने जा रही है। इससे यही जाहिर होता है सरकार कर्मचारियों को बांटने का काम कर रही है। जबकि वन विभाग में 650 पद अभी भी चले हुए हैं। उन्होंने पुरानी भर्तियों के आधार पर वन रक्षकों की नियुक्ति करने की मांग उठाते हुए, इसी भर्ती में वन मित्र के लिए अगल से कोटा देने की मांग भी रखी है। महासंघ का कहना है कि कर्मचारियों को सहायक वन रक्षक की पोस्ट किसी भी सूरत में मंजूर नहीं हैं। उन्होंने इस मौके पर कर्मचारियों के लिए इस तरह की नीति बनाने अधिकारियों को भी आढ़े हाथों लिया। अध्यक्ष ने कहा कि इस तरह की पॉलिसी बनाकर उच्चाधिकारी सरकार की छवि खराब कर एक तरह से उसे डुबोने का ही काम कर रहें है। उन्होंने इस पॉलिसी को पूरी तरह से कर्मचारियों के विरूद्ध बताते हुए सीएम सुक्खू से इसकी छानबीन कराने की भी गुहार लगाई है।

इस मौके पर मंडी वन मंडल कोषाध्यक्ष योगेश, जोगिंदर नगर वन मंडी महासचिव विशाल, महासचिव वन मंडल मंडी धर्मपाल, वन परिक्षेत्र अध्यक्ष तिलक, प्रवेश वनरक्षक गुलशन सहित अन्य भी मौजूद रहे। प्रेस वार्ता से पूर्व महासंघ ने एडीसी मंडी और वन वृत अरण्यपाल को ज्ञापन भी सौंपा।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

वोट चोरी के मुद्दे पर दिल्ली में विपक्ष का शक्ति प्रदर्शन, हिमाचल से हजारों कार्यकर्ता होंगे शामिल

हिमफेड चेयरमैन महेश्वर चौहान दिल्ली रवाना, बोले- जनता की आवाज दबाने के बजाय सुने सरकार, वरना भुगतना पड़ेगा खामियाजा शिमला-: वोट चोरी के मुद्दे को लेकर रविवार को दिल्ली में होने वाली विपक्ष की रैली से पहले देश का सियासी माहौल गरमा गया है। इस प्रदर्शन में हिमाचल प्रदेश से भी बड़ी संख्या में कांग्रेस...

विश्वविद्यालयों की स्वायत्तता पर सरकार से आर-पार की तैयारी, 5 नवंबर को शिमला में जुटेंगे शिक्षक

Summer express/शिमला-:हिमाचल प्रदेश में विश्वविद्यालयों की स्वायत्तता को लेकर प्रदेश सरकार और शिक्षक संगठनों के बीच टकराव बढ़ता जा रहा है। हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय शिक्षक कल्याण संघ (HPUTWA) ने राज्य सरकार के प्रस्तावित हिमाचल प्रदेश राज्य विश्वविद्यालय संशोधन विधेयक, 2026 के विरोध में आंदोलन तेज करने का निर्णय लिया है। संघ ने सरकार से विधेयक...

अहोई अष्टमी का व्रत कल, बच्चों की लंबी आयु और अच्छे स्वास्थ्य के लिए महिलाएं करेंगी पूजा

Summer express, अंबाला (अंकुर कपूर)। बच्चों की लंबी आयु, अच्छे स्वास्थ्य और सुख-समृद्धि की कामना को लेकर महिलाएं 1 नवंबर को अहोई माता का व्रत रखेंगी। व्रत को लेकर अंबाला के बाजारों में खरीदारी शुरू हो गई है। महिलाएं गन्ने, सिंघाड़े और पूजा से जुड़ी अन्य सामग्री की खरीदारी कर रही हैं। बाजारों में गन्ने...

504 करोड़ रुपये के सरकारी धन घोटाले में विक्रम वधवा को झटका, अदालत ने जमानत याचिका की खारिज

Summer express, पंचकूला। हरियाणा के सरकारी विभागों के खातों से करीब 504 करोड़ रुपये की कथित हेराफेरी के मामले में गिरफ्तार रियल एस्टेट कारोबारी विक्रम वधवा को अदालत से राहत नहीं मिली है। सीबीआई की विशेष अदालत ने उसकी नियमित जमानत याचिका खारिज कर दी। अदालत ने मामले की गंभीरता, आरोपी की कथित भूमिका और...

रिश्वत मामले में नूंह के जेई सलीम को अदालत से राहत, सबूतों के अभाव में मिली रिहाई

Summer express, नूंह। नूंह नगर योजनाकार विभाग के कनिष्ठ अभियंता (जेई) सलीम को 80 हजार रुपये की रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार किए जाने के मामले में नया मोड़ आ गया है। गुरुग्राम एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) की टीम अदालत में उनके खिलाफ ठोस सबूत पेश नहीं कर सकी। इसके बाद अदालत ने जेई...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.