Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

महिला आरक्षण विधेयक के साथ डिलिमिटेशन जोड़ने पर विपक्ष का विरोध: देवेंद्र जग्गी

राहुल चावला, धर्मशाला-:महिला आरक्षण विधेयक को लेकर सियासत तेज हो गई है। कांग्रेस नेता देवेंद्र जग्गी ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार ने इस विधेयक के साथ डिलिमिटेशन (सीमांकन) का मुद्दा भी जोड़ दिया, जिसका विपक्ष ने विरोध किया।

जग्गी ने कहा कि यदि केवल महिला आरक्षण विधेयक पर ही चर्चा होती, तो यह आसानी से पारित हो सकता था, क्योंकि कांग्रेस हमेशा से महिलाओं के अधिकारों के समर्थन में रही है। उन्होंने याद दिलाया कि पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के कार्यकाल में पंचायती राज संस्थाओं में महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण दिया गया था।उन्होंने कहा कि डिलिमिटेशन के लिए अलग से विधेयक लाया जाना चाहिए था। आमतौर पर पहले जनगणना होती है और उसके बाद सीमांकन की प्रक्रिया शुरू की जाती है। जनगणना से पहले डिलिमिटेशन प्रस्तावित करने पर उन्होंने केंद्र सरकार की मंशा पर सवाल उठाए।इसके अलावा, उन्होंने प्रदेश कांग्रेस संगठन में महिलाओं की भागीदारी पर भी जोर दिया। ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्षों की नियुक्ति में महिलाओं को शामिल न किए जाने के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि महिलाओं को आगे आकर नेतृत्व की जिम्मेदारी संभालनी चाहिए और अपनी क्षमता को साबित करना चाहिए।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

मूसलाधार बारिश से श्री नैना देवी-बिलासपुर मार्ग पर भूस्खलन, कैंची मोड़ के पास सड़क बंद

Summer express/बिलासपुर, सुभाष-: जिला बिलासपुर के प्रसिद्ध शक्तिपीठ श्री नैना देवी क्षेत्र में मंगलवार सुबह हुई मूसलाधार बारिश ने जनजीवन को प्रभावित कर दिया। लगातार तेज वर्षा के कारण श्री नैना देवी-बिलासपुर मार्ग पर कैंची मोड़ के समीप कलर क्षेत्र में भूस्खलन होने से सड़क पूरी तरह अवरुद्ध हो गई। सड़क बंद होने के कारण...

देश सेवा में समर्पित जीवन को अंतिम सलाम: सैन्य सम्मान के साथ हवलदार नरेश कुमार गौतम पंचतत्व में विलीन

Summer express/कांगड़ा/संजीव महाजन-:देश की रक्षा और सेवा के लिए अपना संपूर्ण जीवन समर्पित करने वाले डीएससी (Defence Security Corps) के हवलदार नरेश कुमार गौतम अब इस दुनिया में नहीं रहे। उनके निधन से न केवल उनके परिवार, बल्कि पूरे ज्वाली विधानसभा क्षेत्र और ग्राम पंचायत भरमाड़ में शोक की लहर दौड़ गई। एक कर्मठ, अनुशासित...

NEET-UG प्रदर्शनकारियों पर कार्रवाई नहीं होगी? CJP का दावा, केंद्र ने दिया आश्वासन

Summer express, नई दिल्ली | NEET-UG परीक्षा को लेकर हुए विरोध प्रदर्शनों के बीच कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने दावा किया है कि केंद्र सरकार के प्रतिनिधियों के साथ हुई बैठक में प्रदर्शनकारियों के खिलाफ दर्ज मामलों को वापस लेने और भविष्य में किसी भी तरह की कानूनी कार्रवाई नहीं करने का आश्वासन दिया गया...

सुल्तानपुर लोधी में पिज्जा कैफे में रहस्यमयी आग, लाखों का सामान जलकर राख

Summer express, सुल्तानपुर लोधी | पंजाब के सुल्तानपुर लोधी में गुरुद्वारा बेर साहिब रोड स्थित एक पिज्जा कैफे में संदिग्ध परिस्थितियों में आग लगने से लाखों रुपये का नुकसान हो गया। देर रात लगी इस आग में कैफे के अंदर रखा एसी, फ्रिज, फर्नीचर और अन्य सामान पूरी तरह जलकर नष्ट हो गया। घटना के...

चंबा में तड़के फ्लैश फ्लड का कहर, सुल्तानपुर वार्ड में घरों में घुसा पानी, कई वाहन क्षतिग्रस्त

Summer express/चंबा,मंजूर पठान -:हिमाचल प्रदेश में लगातार हो रही मानसूनी बारिश अब लोगों के लिए चिंता का कारण बनती जा रही है। चंबा जिले में मंगलवार तड़के हुई मूसलाधार बारिश के चलते जिला मुख्यालय के समीप स्थित सुल्तानपुर वार्ड में अचानक फ्लैश फ्लड की स्थिति बन गई। सुबह करीब तीन बजे नाले में पानी का...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.