Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

अवैध खनन विवाद पर सियासत तेज: कांग्रेस ने भाजपा पर लगाए दबाव के आरोप, निष्पक्ष जांच की उठाई मांग

हमीरपुर,अरविंद-:जिले में सामने आए अवैध खनन मामले को लेकर राजनीतिक माहौल गर्मा गया है। जिला कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष सुमन भारती शर्मा ने प्रेस वार्ता के दौरान भाजपा नेताओं पर जांच को प्रभावित करने की कोशिश करने के गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि इस मामले में कानून से ऊपर कोई नहीं है और दोषियों के खिलाफ निष्पक्ष कार्रवाई होनी चाहिए।

पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में सुमन भारती ने कहा कि अवैध खनन के आरोपियों और उनसे जुड़े कुछ राजनीतिक लोगों द्वारा पूरे मामले को राजनीतिक रंग देने की कोशिश की जा रही है। उनका कहना था कि यह प्रयास असल मुद्दे से ध्यान भटकाने के लिए किया जा रहा है, जबकि सच्चाई यह है कि जांच एजेंसियों के पास पर्याप्त सबूत मौजूद हैं।

उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि 12 अगस्त 2025 को हुई छापेमारी के दौरान मौके पर ताजा खनन सामग्री पाई गई थी। वहां मौजूद लोगों ने पुलिस कार्रवाई में सहयोग नहीं किया, जिससे यह संकेत मिलता है कि सरकारी प्रतिबंधों के बावजूद अवैध गतिविधियां जारी थीं। उन्होंने यह भी कहा कि आरोपियों ने राहत पाने के लिए उच्चतम न्यायालय का दरवाजा खटखटाया, लेकिन अदालत ने मामले की गंभीरता को देखते हुए उनकी जमानत याचिकाएं खारिज कर दीं।

सुमन भारती ने भाजपा की चुप्पी पर सवाल उठाते हुए कहा कि जिन लोगों पर आरोप लगे हैं, वे हमीरपुर के एक विधायक के परिजन बताए जा रहे हैं। ऐसे में भाजपा नेताओं का इस मुद्दे पर मौन रहना कई तरह के सवाल खड़े करता है। उन्होंने कहा कि अगर आरोप निराधार हैं तो पार्टी को खुलकर सामने आना चाहिए, और यदि आरोप सही हैं तो कार्रवाई का समर्थन करना चाहिए।उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि इस मामले में प्रदेश सरकार की कोई सीधी भूमिका नहीं है, क्योंकि न्यायालय के स्तर पर भी आरोपियों को राहत नहीं मिली है। उनके अनुसार, पुलिस ने उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर ही गिरफ्तारी की है और कानून सम्मत प्रक्रिया का पालन किया गया है।

पूर्व विधायक राजेंद्र राणा के थाने पहुंचने को लेकर भी सुमन भारती ने सवाल उठाए। उन्होंने आरोप लगाया कि राणा द्वारा कुछ ऐसे लोगों के साथ थाने जाना, जिन पर पहले से कानूनी मामले चल रहे हैं, उचित नहीं कहा जा सकता। उन्होंने यह भी कहा कि भीड़ इकट्ठा करके या दबाव बनाकर जांच प्रक्रिया को प्रभावित नहीं किया जा सकता।

सुमन भारती ने अपने बयान में राजेंद्र राणा की राजनीतिक शैली पर भी टिप्पणी करते हुए कहा कि वे अक्सर “मित्रों की सरकार” की बात करते हैं, लेकिन उनके राजनीतिक संबंधों का इतिहास अलग कहानी बताता है। उन्होंने दावा किया कि राणा ने अपने राजनीतिक जीवन में कई नेताओं के साथ संबंध बनाए लेकिन बाद में उन्हें निराश किया।

प्रेस वार्ता के अंत में उन्होंने दोहराया कि अवैध खनन जैसे गंभीर मामलों में किसी भी तरह की राजनीतिक दखलअंदाजी बर्दाश्त नहीं की जानी चाहिए। उन्होंने प्रशासन से मांग की कि जांच को निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से पूरा किया जाए, ताकि सच सामने आ सके और दोषियों को सजा मिल सके।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

चिट्टे के खिलाफ मैराथन अच्छी पहल, लेकिन नीयत और व्यवस्था भी हो साफ: सतपाल सत्ती

Summer express/ऊना, राकेश -:हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू बुधवार को ऊना से चिट्टे और नशे के खिलाफ विशेष मुहिम का आगाज करने जा रहे हैं। इसी कड़ी में ऊना में मैराथन का आयोजन किया जाएगा। मैराथन के जरिए लोगों को नशे के खिलाफ जागरूक करने का संदेश दिया जाएगा। वहीं, इस आयोजन को...

वरुण चौधरी ने भाजपा पर साधा निशाना :बोले हरियाणा में बढ़ रहा अपराध, जुमलेबाजी अब बर्दाश्त नहीं

summer express,अंकुर कपूर, अंबाला। कांग्रेस के अंबाला से सांसद वरुण चौधरी ने 18वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन, हरियाणा में बढ़ते अपराध और केंद्र व प्रदेश सरकार के दावों को लेकर भाजपा पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि भारत में आयोजित ब्रिक्स सम्मेलन में कई देशों के प्रतिनिधि शामिल हुए, लेकिन किसी भी देश ने भारत को विश्व...

गुरुग्राम में महिला बाइक राइडर को टक्कर मारने वाला मुख्य आरोपी गिरफ्तार, हत्या के प्रयास की धारा जुड़ी

summer express,गुरुग्राम। महिला बाइक राइडर शिवानी चौहान उर्फ सिया को तेज रफ्तार कार से टक्कर मारने के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी कल्याण बैंसला को गिरफ्तार कर लिया है। हादसे के बाद आरोपी फरार चल रहा था। पुलिस ने उसे राजस्थान के दौसा जिले से घेराबंदी कर पकड़ा। मामले की गंभीरता को देखते हुए...

एसबीआई लाइफ में 24 पदों पर भर्ती, रोहड़ू में 17 सितंबर को कैंपस इंटरव्यू

Summer express/शिमला-:  जिला रोजगार कार्यालय शिमला की ओर से एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड, छोटा शिमला में विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए कैंपस इंटरव्यू आयोजित किया जा रहा है। इच्छुक एवं पात्र अभ्यर्थी 17 सितंबर, 2026 को सुबह 10:30 बजे उप रोजगार कार्यालय, रोहड़ू में साक्षात्कार में शामिल हो सकते हैं।जिला रोजगार अधिकारी शिमला...

जो विकास शिमला में आज हो रहा है, वो मंडी सदर में पहले ही हो चुका है-:आश्रय शर्मा

Summer express/मंडी, धर्मवीर- :पंडोह के साथ लगती ग्राम पंचायत स्योग में आयोजित आठ दिवसीय माता त्रिपुरी भैरवा मेले का सोमवार शाम विधिवत समापन हो गया। समापन समारोह में मंडी लोकसभा क्षेत्र से पूर्व प्रत्याशी एवं युवा नेता आश्रय शर्मा ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। उन्होंने माता त्रिपुरी भैरवा मंदिर में पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद लिया। इसके...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.