Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

चिंतपूर्णी धाम में उमड़ा आस्था का सैलाब, अष्टमी मेले से पहले ही जुटे हजारों श्रद्धालु

Chintpurni, 20 July 

रविवार को चिंतपूर्णी मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी, जहां माता रानी के दर्शन के लिए भक्तों में विशेष उत्साह देखा गया। मंदिर परिसर से लेकर पुराने बस स्टैंड तक श्रद्धालुओं की डबल लाइनें लगी रहीं। हालांकि, बादल छाए रहने के कारण मौसम सुहावना रहा, जिससे लाइन में खड़े भक्तों को किसी प्रकार की असुविधा नहीं हुई।

अष्टमी मेले से पहले ही मेले जैसा माहौल

श्रावण अष्टमी मेला 25 जुलाई से आरंभ होने जा रहा है, लेकिन उससे पहले ही चिंतपूर्णी में श्रद्धालुओं की जबरदस्त भीड़ उमड़ पड़ी है। मंदिर क्षेत्र में कई लंगर संस्थाएं सेवा में जुटी हैं, जो श्रद्धालुओं के लिए लगातार प्रसाद और भोजन परोस रही हैं। इससे क्षेत्र में पहले से ही मेले जैसा वातावरण बन गया है।

मंदिर प्रशासन की चाक-चौबंद व्यवस्था

श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए मंदिर प्रशासन ने व्यापक तैयारियाँ की हैं। दर्शन व्यवस्था को सुचारू बनाने के लिए रस्सियों की मदद से लाइनें बनाई गई हैं और अनधिकृत प्रवेश पर नियंत्रण रखा जा रहा है। सुरक्षा के लिए होमगार्ड और पूर्व सैनिक तैनात हैं, जबकि सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से हर गतिविधि पर नजर रखी जा रही है।

श्रद्धालुओं में गहरी आस्था

माता रानी के प्रति श्रद्धालुओं में गहरी आस्था और भक्ति का भाव देखा जा रहा है। भक्त न सिर्फ लंबी कतारों में धैर्यपूर्वक खड़े होकर दर्शन कर रहे हैं, बल्कि मंदिर प्रबंधन की व्यवस्था की भी सराहना कर रहे हैं।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

सीएम मान की पत्नी गुरप्रीत कौर को राहत, मजीठिया-खैहरा पर अपुष्ट सामग्री पोस्ट करने से रोक

समर न्यूज | जालंधरपंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की पत्नी डॉ. गुरप्रीत कौर को मानहानि मामले में चंडीगढ़ जिला अदालत से अंतरिम राहत मिली है।अदालत ने शिरोमणि अकाली दल के नेता बिक्रम सिंह मजीठिया, कांग्रेस विधायक सुखपाल सिंह खैहरा और सेवानिवृत्त न्यायाधीश रणजीत सिंह को उनके खिलाफ अपुष्ट और मानहानिकारक सामग्री सोशल मीडिया या अन्य...

कनाडा में एमी विर्क के काफिले पर गोलीबारी

एजेंसी | नई दिल्लीपंजाबी गायक और अभिनेता एमी विर्क के काफिले में शामिल एक वाहन पर कनाडा के एबट्सफोर्ड में गोलीबारी की घटना सामने आई है। यह वारदात पांच सितंबर की रात उनके कार्यक्रम के बाद हुई। एबट्सफोर्ड पुलिस के अनुसार रात करीब 11 बजे मैक्कलम रोड के 2500 ब्लॉक में एक वाहन पर गहरे...

गुलजार सिंह की मौत पर गरमाई सियासत मान बोले- लाशों पर राजनीति न करें राहुल

समर न्यूज | संगरूरसंगरूर के तूर बंजारा गांव के मजदूर गुलजार सिंह की जहरीला पदार्थ निगलने से हुई मौत को लेकर पंजाब की सियासत गरमा गई है। गुलजार ने वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा के सामने गांव में नशे की उपलब्धता और अपने बेटे की नशे की लत का मुद्दा उठाया था।परिवार का आरोप है...

हिमाचल के जनजातीय क्षेत्रों में हानले की तर्ज पर बनेगा खगोलीय केंद्र: सुक्खू ने केंद्र से मांगा सहयोग

Summer express/शिमला -: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी तथा पृथ्वी विज्ञान राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. जितेंद्र सिंह से भेंट कर हिमाचल प्रदेश में विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी आधारित विकास को गति देने से जुड़े विभिन्न प्रस्तावों पर चर्चा की। बैठक में विशेष रूप से प्रदेश के दूरदराज और जनजातीय...

अंबाला में बढ़ा स्वाइन फ्लू का खतरा, अब तक 6 मरीजों में संक्रमण की पुष्टि

summer express , अंबाला (अंकुर कपूर)। अंबाला जिले में स्वाइन फ्लू के बढ़ते मामलों ने स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ा दी है। जिले में अब तक स्वाइन फ्लू के 6 मरीज सामने आ चुके हैं। स्वास्थ्य विभाग लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए है और संक्रमण की रोकथाम के लिए आवश्यक तैयारियां तेज कर दी...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.