Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

रमन अरोड़ा केस में धमाका: बेटे-समधी समेत करोड़ों की उगाही का खुलासा

जालंधर |सेंट्रल हलके से आम आदमी पार्टी के विधायक रमन अरोड़ा के खिलाफ दर्ज भ्रष्टाचार केस में अब एक और बड़ा मोड़ आ गया है। विजिलेंस विभाग ने अदालत में 6000 पन्नों की चार्जशीट दायर की है, जिसमें न सिर्फ रमन अरोड़ा बल्कि उनके बेटे राजन अरोड़ा, समधी राजू मदान, निगम की महिला इंस्पेक्टर हरप्रीत कौर और सहयोगी महेश मखीजा को भी आरोपी बनाया गया है।

चार्जशीट में दावा किया गया है कि विधायक रहते हुए रमन अरोड़ा ने नगर निगम अधिकारियों की मिलीभगत से बिल्डर्स को नोटिस भिजवाकर उन्हें परेशान किया और फिर मोटी रकम लेकर बिल्डिंगों की सील खुलवाई। आरोप है कि यह पूरा रैकेट उनके दफ्तर से ऑपरेट होता था और इसमें करोड़ों का लेनदेन हुआ।

इतना ही नहीं, चार्जशीट में बैंक लेनदेन, बेनामी संपत्तियों और परिवार के अन्य सदस्यों व कंपनियों की जानकारी भी शामिल की गई है। विजिलेंस अधिकारियों के मुताबिक, चार्जशीट तय समय से पहले अदालत में दाखिल कर दी गई है। इस केस पर अब अगली सुनवाई 27 जुलाई को होगी।

अभी फरार है समधी, बेटे का नाम भी चार्जशीट में

विधायक का समधी राजू मदान अब भी फरार बताया जा रहा है। वहीं, बेटे राजन अरोड़ा पर भी केस में गंभीर आरोप लगाए गए हैं। पुलिस ने उन सभी लोगों के बयान भी चार्जशीट में जोड़े हैं, जिनसे विधायक ने कथित रूप से पैसे वसूले।

बेनामी संपत्तियों पर अलग से चार्जशीट की तैयारी

विजिलेंस जांच में रमन अरोड़ा द्वारा विधायक रहते हुए कई बेनामी संपत्तियां खरीदने के सबूत भी मिले हैं। अधिकारियों के अनुसार, इस मामले में भी जल्द ही एक अलग चार्जशीट कोर्ट में दाखिल की जाएगी। कुछ नेताओं के नाम भी जांच में सामने आए हैं।

मंदिर से हुई थी गिरफ्तारी

गौरतलब है कि 23 मई की सुबह मंदिर में माथा टेकते समय विजिलेंस टीम ने विधायक रमन अरोड़ा को गिरफ्तार किया था। इसके बाद उनके करीबी और नगर निगम अधिकारी भी पकड़े गए। जांच में सामने आया कि शहर के एक चर्चित पुलिस अधिकारी को भी विधायक का संरक्षण प्राप्त था, जिसे अब ट्रांसफर किया जा चुका है और पूछताछ के लिए बुलाया गया है।

यह मामला न केवल भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा है, बल्कि यह दिखाता है कि किस तरह सत्ता का इस्तेमाल कर एक संगठित नेटवर्क के जरिए करोड़ों की वसूली की गई।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

प्राथमिक शिक्षकों के आंदोलन के बीच धरना स्थल पहुंचे CM सुक्खू, 5 सितंबर से पहले बैठक का आश्वासन

Summer express, संजू , शिमला। हिमाचल प्रदेश में ‘न्यू कॉम्प्लेक्स सिस्टम’ की अधिसूचना वापस लेने समेत विभिन्न मांगों को लेकर प्राथमिक शिक्षक संघ (PTF) का आंदोलन तेज हो गया है। कांगड़ा के बगलामुखी मंदिर से 11 जुलाई को शुरू हुई 15 दिवसीय ‘प्राथमिक शिक्षा बचाओ न्याय यात्रा’ के बाद रविवार को शिमला के चौड़ा मैदान में हजारों...

पंचायत प्रधान सुरेश कुमारी समेत 20 परिवार कांग्रेस में शामिल, विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने किया स्वागत

Summer express, विकास शर्मा , धर्मशाल महंता। पंचायत धर्मशाल महंता की वर्तमान प्रधान सुरेश कुमारी की अगुवाई में करीब 20 परिवारों ने कांग्रेस पार्टी की नीतियों में विश्वास जताते हुए पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर स्थानीय विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने सभी नए सदस्यों का पार्टी का पटका पहनाकर कांग्रेस परिवार में स्वागत किया।...

चंबा में ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला शुरू, राज्यपाल ने मिंजर ध्वज फहराकर किया शुभारंभ

Summer express, चंबा। मंजूर पठान। देवभूमि चंबा का ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला रविवार को धार्मिक आस्था, पारंपरिक रीति-रिवाजों और सांस्कृतिक रंगों के साथ शुरू हो गया। मेले के उद्घाटन समारोह में हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए, जबकि विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया भी विशेष रूप से मौजूद रहे। मेले...

कारगिल विजय दिवस पर सोलन में शहीदों को श्रद्धांजलि, वीर जवानों के बलिदान को किया नमन

Summer express, सोलन। भूपेंद्र ठाकुर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को सोलन में कारगिल युद्ध के वीर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। शहीद स्मारक पर आयोजित कार्यक्रम में उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा, जिला प्रशासन के अधिकारियों, पूर्व सैनिकों और अन्य गणमान्य नागरिकों ने पुष्पांजलि अर्पित कर देश के लिए सर्वोच्च बलिदान...

कारगिल विजय दिवस पर धर्मशाला के राज्य युद्ध स्मारक में शहीदों को श्रद्धांजलि

Summer express, धर्मशाला। राहुल चावला। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को धर्मशाला स्थित राज्य युद्ध स्मारक में श्रद्धांजलि समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में योल स्थित 9 कोर के कोर कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल आकाश जौहर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए और देश की रक्षा के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.