Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

जेपी नड्डा प्रदेश हितों की पैरवी करने में रहे कमजोर,जनता को नहीं मिला डबल इंजन का लाभ :  कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष  

Summer express/शिमला /संजू -:हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विनय कुमार ने केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा पर निशाना साधते हुए कहा कि उन्हें लंबे समय बाद अपने गृह प्रदेश हिमाचल की याद आई है। उन्होंने कहा कि नड्डा को राजनीतिक बयानबाजी करने के बजाय केंद्र सरकार के समक्ष हिमाचल प्रदेश के हितों और अधिकारों की मजबूती से पैरवी करनी चाहिए।विनय कुमार ने कहा कि भाजपा लगातार डबल इंजन सरकार का दावा करती रही, लेकिन प्रदेश को उसका कोई विशेष लाभ नहीं मिला। उन्होंने सवाल उठाया कि भाजपा नेताओं द्वारा किए गए वादों के बावजूद हिमाचल प्रदेश को 1,500 करोड़ रुपये की विशेष आर्थिक सहायता क्यों नहीं मिली। उन्होंने कहा कि यदि भाजपा सरकारों ने प्रदेश के विकास के लिए प्रभावी कार्य किए होते तो जनता उन्हें सत्ता से बाहर नहीं करती।

कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि वर्तमान राज्य सरकार सीमित वित्तीय संसाधनों के बावजूद विकास कार्यों को आगे बढ़ाने और जनकल्याणकारी योजनाओं को लागू करने के लिए निरंतर प्रयास कर रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा नेताओं ने प्रदेश के मुद्दों को केंद्र स्तर पर मजबूती से नहीं उठाया, जिससे हिमाचल को अपेक्षित सहयोग नहीं मिल सका।उन्होंने हमीरपुर के निवासी आदित्य शर्मा की मौत का मुद्दा भी उठाया और कहा कि केंद्र सरकार को प्रभावित परिवार के प्रति अधिक संवेदनशीलता दिखानी चाहिए थी। साथ ही उन्होंने बढ़ती महंगाई पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि पेट्रोल और डीजल की कीमतों में वृद्धि का सीधा असर आम जनता, किसानों और बागवानों पर पड़ रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि ईंधन वितरण से जुड़ी समस्याओं के कारण ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों को अतिरिक्त परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।विनय कुमार ने नीट परीक्षा पेपर लीक प्रकरण का उल्लेख करते हुए केंद्र सरकार पर युवाओं के भविष्य से जुड़े गंभीर मुद्दों पर पर्याप्त जवाबदेही नहीं निभाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि देश के युवाओं और आम लोगों से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर सरकार को स्पष्ट रुख अपनाना चाहिए।पंचायत चुनावों को लेकर भी उन्होंने भाजपा की आलोचना की। उनका कहना था कि भाजपा द्वारा किए जा रहे दावे वास्तविकता से परे हैं और जनता सब कुछ देख रही है। उन्होंने विश्वास जताया कि पंचायत चुनावों में मतदाता विकास और जनहित के मुद्दों को प्राथमिकता देंगे।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Summer Express -
Summer Express -

Trending

21 जून को हमीरपुर बनेगा योगमय,मुख्यमंत्री सुक्खू करेंगे राज्य स्तरीय समारोह का शुभारंभ

Summer express/हमीरपुर,अरविंद-:अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर 21 जून 2026 को हमीरपुर में राज्य स्तरीय योग दिवस समारोह का आयोजन किया जाएगा। इस वर्ष योग दिवस की थीम “स्वस्थ आयु के लिए योग” रखी गई है। जिला मुख्यालय में होने वाले इस भव्य कार्यक्रम में हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू मुख्य अतिथि...

यमुनानगर नगर निगम SDO की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, कार में मिला शव

Summer express, यमुनानगर। नगर निगम में तैनात एसडीओ दीपक कुमार की बुधवार तड़के बागपत के रमाला थाना क्षेत्र में संदिग्ध हालात में मौत हो गई। उनका शव दिल्ली-सहारनपुर नेशनल हाईवे पर किशनपुर बराल के पास निर्माणाधीन सीएनजी पंप के समीप सड़क किनारे खड़ी कार के अंदर मिला। पुलिस के अनुसार, कार के सभी दरवाजे अंदर...

बेलगावी में पत्नी की हत्या का सनसनीखेज मामला, पति गिरफ्तार

Summer express, बेलगावी। कर्नाटक के बेलगावी जिले में एक व्यक्ति द्वारा अपनी पत्नी की हत्या किए जाने का गंभीर मामला सामने आया है। पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी ने गांव की एक विधवा महिला के साथ कथित संबंध बनाए रखने के लिए इस...

फरीदकोट में सनसनीखेज लूट: मशीनों से भरा कैंटर बदमाशों ने छीना, चालक को अगवा कर छोड़ा

Summer express, फरीदकोट । जिले के गांव चंदबाजा के पास देर रात एक बड़ी वारदात सामने आई, जहां सफेद रंग की कार में सवार चार अज्ञात बदमाशों ने एक कैंटर चालक को धमकाकर मशीनों से लदा कैंटर लूट लिया और फरार हो गए। वारदात के दौरान बदमाश चालक को अपने साथ भी ले गए और...

कुशाऊ बांध परियोजना में हिमाचल की बड़ी जीत, बिना निवेश हर साल मिलेंगे 600 करोड़: सुक्खू

Summer express/धर्मशाला, राहुल-:मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने दावा किया है कि कुशाऊ बहुउद्देशीय बांध परियोजना को लेकर केंद्र और संबंधित राज्यों के साथ हुई महत्वपूर्ण बैठक में हिमाचल प्रदेश का पक्ष मजबूती से रखा गया, जिसके परिणामस्वरूप प्रदेश को बड़ा आर्थिक लाभ मिलने का रास्ता साफ हुआ है। मुख्यमंत्री के अनुसार, परियोजना के शुरू होने...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.