Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

अंतर्राष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव-2026: 750 पुलिसकर्मी संभालेंगे सुरक्षा और भीड़ प्रबंधन

मंडी। अंतर्राष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव-2026 को सफल, सुरक्षित और सुव्यवस्थित तरीके से आयोजित करने के लिए जिला पुलिस ने व्यापक सुरक्षा और यातायात प्रबंधन योजना को अंतिम रूप दे दिया है। मेले के दौरान कुल 750 पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों की तैनाती की गई है। मेला क्षेत्र को 4 मुख्य सैक्टर और 10 उप-सैक्टर में विभाजित किया गया है, जहां प्रत्येक सैक्टर में एक प्रभारी अधिकारी नियुक्त किया गया है।

एसपी मंडी विनोद कुमार ने बताया कि भीड़भाड़ वाले स्थान जैसे सेरी मंच, पड्डल मैदान, मंदिर परिसर, बाजार क्षेत्र, जलेब मार्ग और बस स्टैंड पर विशेष सुरक्षा प्रबंध किए गए हैं। महिलाओं की सुरक्षा के लिए महिला पुलिस कर्मियों और एंटी-ईव टीजिंग टीम को भीड़ में तैनात किया जाएगा। इसके अलावा खोया-पाया केंद्र स्थापित किया जाएगा, जिसमें बच्चों और वरिष्ठ नागरिकों की सहायता की जाएगी।

सुरक्षा निगरानी के लिए 270 स्थायी और 46 अस्थायी सीसीटीवी कैमरों की मदद ली जाएगी। नियंत्रण कक्ष से 24×7 निगरानी की जाएगी और ड्रोन कैमरों से भी संवेदनशील गतिविधियों पर नजर रखी जाएगी। सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर अफवाहों की जांच के लिए विशेष टीम भी तैनात रहेगी।

मंडी शहर में प्रवेश मार्गों पर चार अस्थायी नाके तल्याहड़, खलियार, बिंद्रावणी और होटल वैली व्यू पर स्थापित किए गए हैं। संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की नियमित चेकिंग की जाएगी। मेले के दौरान बैग चैकिंग और मैटल डिटेक्टर का भी इस्तेमाल किया जाएगा।

यातायात संचालन को सुचारू बनाने के लिए शहर को तीन उप-सैक्टर में बांटा गया है। आपातकालीन वाहन और एम्बुलेंस के मार्ग हमेशा खुला रहेगा। मेले के दौरान अवैध पार्किंग पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगी और भारी वाहन रात 12 बजे से सुबह 6 बजे तक ही शहर में प्रवेश कर सकेंगे।

अस्थायी बस स्टैंडों की व्यवस्था की गई है और विभिन्न मार्गों पर वाहनों की एकतरफा आवाजाही लागू रहेगी। जलेब के दिन यातायात को नियंत्रित और प्रतिबंधित किया जाएगा। निःशुल्क और सशुल्क पार्किंग की भी व्यवस्था की गई है, जिसमें 15 से 22 फरवरी तक सभी व्यवस्थाएं प्रभावी रहेंगी।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

धूमधाम से शुरू हुआ चिंतपूर्णी श्रावण अष्टमी मेला, तड़के 3 बजे खुले मंदिर के कपाट

चिंतपूर्णी (ऊना),विकास -; प्रसिद्ध शक्तिपीठ माता चिंतपूर्णी के दरबार में वार्षिक श्रावण अष्टमी मेले का भव्य शुभारंभ हो गया। मेले के पहले ही दिन हजारों श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ने से पूरा चिंतपूर्णी क्षेत्र भक्तिमय नजर आया। मंदिर परिसर और आसपास के इलाकों में लगातार ‘जय माता दी’ के जयकारे गूंजते रहे।श्रद्धालुओं की भारी संख्या...

फेसबुक-इंस्टाग्राम को 72 घंटों में हटानी होगी खैहरा की एआइ से बनी आपत्तिजनक वीडियो 

Summer express/मोनिका रावत,चंडीगढ़ -:पंजाब में भुलत्थ(कपूरथला) से कांग्रेस विधायक सुखपाल सिंह खैहरा को चंडीगढ़ जिला अदालत से बड़ी राहत मिली है। अदालत ने उनकी याचिका पर अंतरिम आदेश जारी करते हुए फेसबुक-इंस्टाग्राम को 72 घंटों में खैहरा की एआइ से बनी आपत्तिजनक वीडियो हटवाने के निर्देश दिए हैं।  खैहरा ने पिछले हफ्ते फेसबुक-इंस्टाग्राम चलाने वाली...

कुरुक्षेत्र में कांग्रेस का ओबीसी कार्यकर्ता सम्मेलन, भाजपा पर साधा निशाना

Summer express /कुरुक्षेत्र,गुरदीप सिंह गुजराल -:धर्मनगरी कुरुक्षेत्र में कांग्रेस की ओर से जिला स्तरीय ओबीसी कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया गया। सम्मेलन में आदमपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक चंद्रप्रकाश, विधायक अशोक अरोड़ा तथा कांग्रेस के पूर्व विधायक एवं जिला अध्यक्ष मेवा सिंह सहित पार्टी के बड़ी संख्या में ओबीसी कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया।सम्मेलन के दौरान कांग्रेस...

बसताड़ा हाईवे पर 30 लाख की लूट, पिस्टल के बल पर नकदी से भरा बैग छीना

Summer express/राकेश कुमार शर्मा, करनाल-:करनाल के बसताड़ा के पास जीटी रोड पर बुधवार रात करीब साढ़े 9 बजे 30 लाख रुपये की लूट की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। आरोप है कि बिना नंबर की काले रंग की स्कॉर्पियो में सवार 5 से 6 बदमाशों ने कार सवार लोगों को पिस्टल के बल पर रोक...

19 साल में 191 देशों की साइकिल यात्रा,अब भारत भ्रमण पर सोमेन देबनाथ

Summer express/धर्मशाला, राहुल-: पश्चिम बंगाल के सुंदरबन निवासी साइकिल यात्री सोमेन देबनाथ इन दिनों भारत भ्रमण पर हैं। 19 वर्षों में साइकिल से 191 देशों की यात्रा पूरी करने के बाद अब वह देश के 28 राज्यों और पांच केंद्र शासित प्रदेशों का सफर कर रहे हैं। उनकी वर्तमान यात्रा का उद्देश्य भारत की एकता,...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.