Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

50 हजार करोड़ कर्ज लेकर भी ठेकेदारों का भुगतान नहीं कर रही सरकार: राणा

उन्ना। पूर्व विधायक राजेंद्र राणा ने प्रदेश में बढ़ते वित्तीय संकट और सरकार की कथित गलत नीतियों को लेकर कांग्रेस सरकार पर जमकर निशाना साधा है। उन्होंने प्रेस वार्ता के दौरान कहा कि प्रदेश सरकार की मिसमैनेजमेंट और भ्रष्टाचार के कारण राज्य के खजाने पर भारी बोझ पड़ रहा है।

राजेंद्र राणा ने कहा कि मुख्यमंत्री कार्यालय में ऐसे कर्मचारियों की भर्ती हो रही है जिनकी वास्तव में जरूरत नहीं है। सरकारी मामलों के लिए बाहर से वकीलों को हायर किया जा रहा है, जिससे जनता के टैक्सपेयर के पैसे बर्बाद हो रहे हैं। उन्होंने पीआर विभाग पर भी सवाल उठाए और कहा कि प्रदेश सरकार हर महीने 15 लाख रुपये उत्तर प्रदेश की एक एजेंसी को पब्लिसिटी के लिए दे रही है।

पूर्व विधायक ने कहा कि प्रदेश में हर मंत्री के लिए सोशल मीडिया कर्मियों की तैनाती की गई है, जिन पर लाखों रुपये खर्च किए जा रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश सरकार ने तीन साल के कार्यकाल में 50,000 करोड़ रुपये का कर्ज लिया है और ठेकेदारों को बकाया भुगतान नहीं किया जा रहा।

राणा ने हेल्थ डिपार्टमेंट में भ्रष्टाचार का भी जिक्र किया और कहा कि डॉक्टरों की पोस्टिंग में भी घपला हो रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि ट्रेजरी केवल बड़े ठेकेदारों के लिए खुलती है, जबकि छोटे ठेकेदारों की पेमेंट नहीं की जा रही।

पूर्व विधायक ने हिमाचल के मुख्यमंत्री द्वारा चंडीगढ़ के फाइव स्टार होटल में ठहरने को लेकर भी सवाल उठाए। राणा ने पूछा कि क्या यह खर्च प्रदेश सरकार के खाते से किया जा रहा है और क्यों मुख्यमंत्री सरकारी आवास की बजाय होटल में रुक रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि बोर्डों और निगमों में मुख्यमंत्री के मित्रों को बैठाया जा रहा है और उनके लिए सरकारी खजाने का उपयोग किया जा रहा है।

राजेंद्र राणा ने कहा कि जनता के लिए खजाना बंद है, लेकिन मुख्यमंत्री और उनके मित्रों के लिए सरकारी संसाधनों का उपयोग हो रहा है। उन्होंने यह भी सवाल किया कि कांग्रेस सरकार द्वारा सत्ता में आने से पहले दी गई 10 गारंटियों का क्या हुआ, और क्या इन्हें केंद्र सरकार से पूछकर ही दिया गया था।

पूर्व विधायक ने कहा कि प्रदेश सरकार के कर्ज, भ्रष्टाचार और वित्तीय अनुशासनहीनता के कारण हिमाचल गंभीर आर्थिक संकट का सामना कर रहा है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

चीमा चौक पुल पर तूड़ी से भरा ट्राला सुबह 6 बजे पलटा, 12 बजे तक ट्रैफिक बाधित रहा

अशवनी पाहवा | लुधियानासमर न्यूज शहर में बुधवार सुबह करीब 6 बजे चीमा चौक पुल पर तूड़ी से भरा ट्राला अनियंत्रित होकर पलट गया। ट्राले में सवार 3 लोगों को मामूली चोटें आईं। ट्राले के पहिए एक्सेल समेत अलग हो गए।जानकारी के अनुसार, ट्राला फरीदकोट से तूड़ी लेकर लुधियाना के ट्रांसपोर्ट नगर आ रहा था।...

सेफ सिटी के कैमरों के नेटवर्क स्विच और बैटरियां चोरी, सगू चौक की निगरानी ठप

अशवनी पाहवा | लुधियानासमर न्यूज महानगर में सेफ सिटी प्रोजेक्ट के तहत लगाए गए सरकारी सीसीटीवी कैमरों के नेटवर्किंग उपकरण और बैटरियां चोरी होने का मामला सामने आया है।सगू चौक पर लगे कैमरों के कैबिनेट से चोर 8 पोर्ट नेटवर्क PoE स्विच, पावर सप्लाई यूनिट और 12 वोल्ट 26 एएच की तीन एक्साइड बैटरियां चोरी...

छह दिन बाद हुआ कपड़ा और प्रॉपर्टी कारोबारी हरजिंदर सिंह का अंतिम संस्कार, दो गिरफ्तार

अशवनी पाहवा | लुधियानासमर न्यूज कपड़ा व प्रॉपर्टी कारोबारी हरजिंदर सिंह की हत्या के छह दिन बाद वीरवार को उसके शव का पोस्टमार्टम करवाकर अंतिम संस्कार कर दिया गया। आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर परिवार ने शव का पोस्टमार्टम करवाने से इनकार करते हुए धरना दिया था।पुलिस कमिश्नर के साथ हुई बैठक और...

स्वतंत्रता दिवस पर पीएयू में फुल ड्रेस रिहर्सल

अशवनी पाहवा | लुधियानासमर न्यूज स्वतंत्रता दिवस के जिला स्तरीय समारोह को लेकर बुधवार को पंजाब एग्रीकल्चरल यूनिवर्सिटी (पीएयू) के मैदान में फुल ड्रेस रिहर्सल करवाई गई। इस दौरान डिप्टी कमिश्नर हिमांशु जैन ने तिरंगा फहराया और परेड का निरीक्षण करने के साथ मार्च पास्ट की सलामी ली। मुख्य समारोह में 15 अगस्त को वित्त...

जेपीएल ने रचा नया इतिहास, पत्रकारिता को मिला नया आयाम

दूसरे चरण में 16 टीमें लेंगी हिस्सा, जयपुर में होगा अगला संस्करण; दिल्ली में महिला पत्रकारों की मैराथन का भी ऐलानसमर न्यूज | नई दिल्लीयूनाइटेड प्रेस क्लब की ओर से आयोजित जर्नलिस्ट प्रीमियर लीग (जेपीएल) पर तैयार की गई कॉफी टेबल बुक का विमोचन बुधवार को दिल्ली के कॉन्स्टीट्यूशन क्लब ऑफ इंडिया में हुआ। समारोह...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.