Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

गुरुग्राम के हनुमान मंदिर में लाखों की चोरी, दानपात्र तोड़कर ऑटो में फरार हुए बदमाश

Summer express, गुरुग्राम | गुरुग्राम में चोरों के हौसले इतने बुलंद हो चुके हैं कि अब धार्मिक स्थल भी उनके निशाने पर आ गए हैं। शहर के सेक्टर-46 स्थित जल विहार सोसायटी के हनुमान मंदिर में देर रात चोरी की बड़ी वारदात सामने आई है। बदमाश मंदिर का ताला तोड़कर अंदर घुसे और दानपात्र में रखी लाखों रुपये की नकदी चोरी कर फरार हो गए। पूरी घटना मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है।

जानकारी के अनुसार रात ऑटो में सवार होकर आए बदमाशों ने मंदिर के मुख्य गेट का ताला काटा और अंदर प्रवेश किया। इसके बाद चोरों ने मंदिर में रखे दानपात्र को तोड़कर उसमें जमा नकदी बैग में भर ली। बताया जा रहा है कि यह दानपात्र पिछले करीब तीन वर्षों से नहीं खोला गया था, जिसके चलते उसमें लाखों रुपये जमा होने का अनुमान लगाया जा रहा है।

मंदिर के पुजारी हरिओम शास्त्री ने बताया कि देर रात पड़ोसियों को मंदिर परिसर से कुछ संदिग्ध आवाजें सुनाई दीं। जब लोग बाहर निकले तो उन्होंने कुछ लोगों को ऑटो में बैठकर भागते हुए देखा। मंदिर का गेट खुला होने पर तुरंत पुजारी को सूचना दी गई।

घटना के बाद मंदिर परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली गई, जिसमें दो आरोपी मंदिर के अंदर चोरी करते दिखाई दिए। फुटेज में यह भी नजर आया कि मंदिर के बाहर एक ऑटो खड़ा था, जिसमें एक अन्य व्यक्ति बैठकर आसपास निगरानी कर रहा था। वारदात को अंजाम देने के बाद सभी आरोपी ऑटो में सवार होकर मौके से फरार हो गए।

सूचना मिलते ही सेक्टर-50 थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने पुजारी की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है।

इस घटना के बाद स्थानीय लोगों में रोष और चिंता का माहौल है। लोगों का कहना है कि यदि मंदिर जैसे धार्मिक स्थल भी सुरक्षित नहीं हैं तो आम लोगों की सुरक्षा पर सवाल खड़े होना लाजिमी है। फिलहाल पुलिस आसपास के क्षेत्रों में लगे सीसीटीवी कैमरों की भी जांच कर रही है और आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

पंचकूला में 34 खैर के पेड़ों की अवैध कटाई, वन विभाग को देख तस्कर फरार

Summer express , पंचकूला | जिले के पिंजौर क्षेत्र में खैर के पेड़ों की अवैध कटाई का मामला सामने आया है। गांव खोलमोला के पास आर-71 सी-9 जंगल में वन विभाग की टीम को देखकर कथित लकड़ी तस्करों का गिरोह अपनी कार छोड़कर फरार हो गया। वन विभाग की जांच में जंगल से 34 खैर...

नशा बेचने वालों के घरों पर चले बुलडोजर, मेयर ने प्रशासक से मांगी अनुमति

Summer express, मोनिका रावत , चंडीगढ़ I शहर को नशा मुक्त बनाने की मुहिम में अब नशा तस्करों के खिलाफ प्रशासनिक कार्रवाई और तेज करने की तैयारी है। पंजाब के राज्यपाल एवं चंडीगढ़ के प्रशासक गुलाब चंद कटारिया ने नशे का अवैध कारोबार करने वालों को दो टूक चेतावनी दी कि वे यह धंधा छोड़...

रिहायशी कॉलोनियों में अब खुल सकेंगे नर्सिंग होम, सेक्टर में अधिकतम चार साइट

Summer express, मोनिका रावत , चंडीगढ़। हरियाणा की लाइसेंस प्राप्त रिहायशी कॉलोनियों में अब नर्सिंग होम खोलने का रास्ता साफ हो गया है। सरकार ने मौजूदा नीति को संशोधित करते हुए प्रदेशभर की लाइसेंस प्राप्त कॉलोनियों के रिहायशी प्लॉटों पर नर्सिंग होम स्थापित करने की अनुमति दे दी है। हालांकि यह सुविधा सभी के लिए...
Summer Express - हरियाणा में गड्ढा मुक्त सड़कों को लेकर सरकार का सख्त रुख, 12 अफसरों पर कार्रवाई

कांग्रेस ने घोषणाओं की टाफियां बांटीं, मोदी ने व्यवस्था बदलकर सीधे पहुंचाया लाभ

Summer express, मोनिका रावत , चंडीगढ़ I मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि कांग्रेस और आम आदमी पार्टी (आप) के लिए राजनीति दुकानदारी की तरह है, लोगों को घोषणाओं की टाफियां बांटो और सत्ता हासिल करो। जब यह पार्टियां सत्ता में आ जाती हैं तो घोषणाओं को भूल जाती हैं और फिर चुनाव के...

नाबालिग से दुष्कर्म के दोषी आटो चालक को 20 साल की कठोर कैद, 50 हजार रुपये जुर्माना

Summer express, मोनिका रावत , पंचकूला। फास्ट ट्रैक स्पेशल पॉक्सो कोर्ट, पंचकूला ने नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में दोषी संजय कुमार (53) को 20 वर्ष के कठोर कारावास की सजा सुनाई है। अदालत ने दोषी पर 50 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया है। जुर्माना अदा नहीं करने पर उसे छह माह का अतिरिक्त...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.