Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

नेशनल इंटर स्टेट एथलेटिक्स में हरियाणा की बेटियों का दबदबा, डिस्कस थ्रो में जीते तीनों पदक

Summer express, भुवनेश्वर |ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर में आयोजित 65वीं नेशनल इंटर स्टेट सीनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप में हरियाणा की महिला एथलीटों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए भारतीय एथलेटिक्स में नया इतिहास रच दिया। महिला डिस्कस थ्रो स्पर्धा में स्वर्ण, रजत और कांस्य, तीनों पदकों पर हरियाणा की खिलाड़ियों ने कब्जा जमाया। खास बात यह रही कि तीनों एथलीटों ने आगामी एशियन गेम्स के लिए निर्धारित क्वालिफाइंग मानक भी हासिल कर लिया।

24 से 28 जून तक कलिंगा स्टेडियम, भुवनेश्वर में आयोजित इस प्रतिष्ठित राष्ट्रीय प्रतियोगिता में हरियाणा के खिलाड़ी विभिन्न स्पर्धाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रहे हैं। आगामी एशियन गेम्स का आयोजन 19 सितंबर से 4 अक्टूबर तक जापान के आइची-नगोया में प्रस्तावित है।

एथलेटिक्स हरियाणा के महासचिव प्रदीप मलिक ने बताया कि भिवानी की एथलीट सीमा ने 59.73 मीटर की शानदार थ्रो के साथ स्वर्ण पदक अपने नाम किया और एशियन गेम्स के लिए भारतीय टीम में अपनी दावेदारी मजबूत कर ली। वहीं, महेंद्रगढ़ की सान्या यादव ने 56.05 मीटर की थ्रो के साथ रजत पदक जीता, जबकि रोहतक की निधि रानी ने 55.92 मीटर की थ्रो के साथ कांस्य पदक हासिल किया। दोनों खिलाड़ियों ने भी एशियन गेम्स के लिए क्वालिफाइंग मार्क प्राप्त कर लिया है।

उधर, पुरुष हैमर थ्रो स्पर्धा में हरियाणा के झज्जर निवासी आशीष जाखड़ ने 67.61 मीटर की थ्रो के साथ कांस्य पदक जीतकर प्रदेश का गौरव बढ़ाया। इस प्रतियोगिता में पंजाब के दमनीत सिंह ने 69.72 मीटर की थ्रो के साथ स्वर्ण पदक, जबकि राजस्थान के परवीन कुमार ने 69.58 मीटर की थ्रो के साथ रजत पदक हासिल किया। दोनों खिलाड़ियों ने भी एशियन गेम्स के लिए क्वालिफाइंग मानक पूरा किया।

हरियाणा के खिलाड़ियों के इस शानदार प्रदर्शन पर एथलेटिक्स हरियाणा के अध्यक्ष दिलबाग सिंह, महासचिव प्रदीप मलिक, एएफआई ग्रीवेंस कमेटी के सदस्य राजकुमार मिटान तथा टीम कोच एवं मैनेजर जसवंत सिवाच और अजय कुमार ने खिलाड़ियों को बधाई देते हुए आगामी अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं के लिए शुभकामनाएं दी हैं।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Summer Express -
Summer Express -

Trending

अंबाला छावनी बस स्टैंड पर सुरक्षा व्यवस्था हाईटेक, लगाए गए 24 सीसीटीवी कैमरे

अंकुर कपूर, अंबाला। अंबाला छावनी बस स्टैंड की सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक मजबूत एवं आधुनिक बनाने के लिए हरियाणा रोडवेज प्रशासन ने बस अड्डे पर 24 सीसीटीवी कैमरे स्थापित किए हैं। इनमें चार अत्याधुनिक 360 डिग्री घूमने वाले कैमरे भी शामिल हैं, जो बस स्टैंड परिसर और उसके आसपास की गतिविधियों पर चौबीसों घंटे...

सीएम फ्लाइंग की बड़ी कार्रवाई, ओवरलोड और नियम तोड़ने वाले 10 वाहनों पर 5.50 लाख रुपये से अधिक का जुर्माना

Summer express,हिसार। सड़क सुरक्षा नियमों की अनदेखी करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ सीएम फ्लाइंग हिसार ने शनिवार सुबह विशेष अभियान चलाते हुए बड़ी कार्रवाई की। अभियान के दौरान ओवरलोडिंग और परिवहन नियमों का उल्लंघन करने वाले 10 वाहनों के चालान किए गए तथा विभिन्न अनियमितताओं के चलते कुल 5 लाख 50 हजार 500 रुपये...

फरीदाबाद पुलिस के मालखाने से 32 लाइसेंसी हथियार गायब, एएसआई निलंबित

Summer express, फरीदाबाद। हरियाणा के फरीदाबाद से पुलिस प्रशासन की सुरक्षा व्यवस्था और निगरानी तंत्र पर गंभीर सवाल खड़े करने वाला मामला सामने आया है। सेक्टर-8 थाना परिसर स्थित सरकारी मालखाने से 32 लाइसेंसी हथियारों के गायब होने की पुष्टि होने के बाद पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया है। मामले की गंभीरता को देखते...

पहाड़ी माता मंदिर आभूषण प्रकरण में कार्रवाई तेज, पूर्व कर्मचारी गिरफ्तार

भिवानी। हरियाणा के प्रसिद्ध पहाड़ी माता मंदिर में श्रद्धालुओं के चढ़ावे के रूप में प्राप्त आभूषणों से जुड़े मामले में प्रशासनिक जांच अब पुलिस कार्रवाई के चरण में पहुंच गई है। प्रदेश के पहले स्वर्ण मंदिर के रूप में पहचान रखने वाले इस मंदिर से जुड़े प्रकरण में लोहारू थाना पुलिस ने देर रात मंदिर...
Summer Express - हिसार हत्याकांड: शादी के चार माह बाद शुरू हुई प्रताड़ना, पति पर गंभीर आरोप

मुख्यमंत्री के काफिले से अस्पताल पहुंचाए गए युवक की पीजीआई में मौत, परिजनों ने दान की आंखें

Summer express, कुरुक्षेत्र। गांव बीड़ कालवा (सूरजगढ़) निवासी अमित सैनी का पीजीआई चंडीगढ़ में उपचार के दौरान निधन हो गया। वह 24 जून की रात गांव डीग के पास एक फैक्ट्री के निकट हुए सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गए थे। इस हादसे के दौरान मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का काफिला भी...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.