पलवल। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 75वें जन्मदिन पर रविवार को पलवल के पंचवटी चौक पर एक बुद्धिजीवी सम्मेलन आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि हरियाणा के खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम रहे।
इस मौके पर मंत्री गौतम ने घोषणा की कि नवरात्रि के दौरान शहर की सभी मीट की दुकानें बंद रहेंगी। उन्होंने साफ कहा कि नियम तोड़ने वाले दुकानदारों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
धान खरीद की पूरी तैयारी
मंत्री ने बताया कि सोमवार से धान की खरीद शुरू होगी। इसके लिए अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए जा चुके हैं ताकि किसानों को किसी तरह की परेशानी न हो।
नशामुक्त हरियाणा की दिशा में कदम
गौरव गौतम ने कहा कि “नशा समाज और परिवार दोनों को खोखला करता है।” मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में सरकार ‘नशा मुक्त हरियाणा अभियान’ को तेजी से आगे बढ़ा रही है। उन्होंने युवाओं से अपील की कि वे नशे से दूर रहें और दूसरों को भी प्रेरित करें।
कांग्रेस पर भ्रष्टाचार के आरोप
राज्य मंत्री ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि उनके शासनकाल में भ्रष्टाचार चरम पर था। उन्होंने दावा किया कि भाजपा सरकार ने सत्ता में आते ही सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण को प्राथमिकता दी है।
अभय चौटाला पर पलटवार
इनैलो नेता अभय चौटाला के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए मंत्री गौतम ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को “दुनि