Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

ICC जून प्लेयर ऑफ द मंथ की रेस में इन तीन खिलाड़ियों को शानदार प्रदर्शन का मिला इनाम

7 July, 2025

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) ने जून महीने के प्लेयर ऑफ द मंथ के लिए तीन खिलाड़ियों को नामित किया है, जिनमें दो दक्षिण अफ्रीकी और एक श्रीलंकाई खिलाड़ी शामिल हैं। दक्षिण अफ्रीका के एडेन मार्कराम और कैगिसो रबाडा, तथा श्रीलंका के पथुम निसांका को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए इस सूची में जगह दी गई है। विजेता की घोषणा कुछ दिनों में की जाएगी।

मार्कराम की ऐतिहासिक पारी ने रच दिया इतिहास
दक्षिण अफ्रीका की ऑस्ट्रेलिया पर ऐतिहासिक जीत में ओपनर एडेन मार्कराम ने निर्णायक भूमिका निभाई। विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल की पहली पारी में शून्य पर आउट होने के बाद उन्होंने दूसरी पारी में जबरदस्त वापसी की और 136 रनों की शानदार पारी खेली। उन्होंने 207 गेंदों में 14 चौके लगाकर टीम को 282 रनों के लक्ष्य तक पहुंचाने में मदद की। वियान मुल्डर और टेम्बा बावुमा के साथ उनकी साझेदारियां मैच की दिशा बदलने वाली साबित हुईं।

रबाडा की धारदार गेंदबाजी से झुका ऑस्ट्रेलिया
तेज गेंदबाज कैगिसो रबाडा फाइनल में दक्षिण अफ्रीका के लिए सबसे बड़े मैच विनर साबित हुए। उन्होंने पहली पारी में 5 और दूसरी में 4 विकेट लेते हुए कुल 9 विकेट चटकाए। लॉर्ड्स की ऐतिहासिक पिच पर रबाडा की गेंदबाजी के दम पर ऑस्ट्रेलिया पहली पारी में 212 और दूसरी पारी में 207 रन पर सिमट गई। यह उनका टेस्ट करियर का 17वां “पांच विकेट हॉल” था और उन्होंने इस प्रदर्शन से एलन डोनाल्ड जैसे दिग्गज को भी पीछे छोड़ दिया।

निसांका की दमदार पारियों से श्रीलंका को टेस्ट सीरीज में जीत
श्रीलंका के युवा बल्लेबाज पथुम निसांका ने बांग्लादेश के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज में शानदार प्रदर्शन कर अपनी दावेदारी मजबूत की। पहले टेस्ट की पहली पारी में उन्होंने 187 रन बनाए, जबकि दूसरे टेस्ट में 158 रनों की बेहतरीन पारी खेली। इस प्रदर्शन के लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच और प्लेयर ऑफ द सीरीज भी चुना गया।

Chandrika

tsnchd@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

सीएम मान की पत्नी गुरप्रीत कौर को राहत, मजीठिया-खैहरा पर अपुष्ट सामग्री पोस्ट करने से रोक

समर न्यूज | जालंधरपंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की पत्नी डॉ. गुरप्रीत कौर को मानहानि मामले में चंडीगढ़ जिला अदालत से अंतरिम राहत मिली है।अदालत ने शिरोमणि अकाली दल के नेता बिक्रम सिंह मजीठिया, कांग्रेस विधायक सुखपाल सिंह खैहरा और सेवानिवृत्त न्यायाधीश रणजीत सिंह को उनके खिलाफ अपुष्ट और मानहानिकारक सामग्री सोशल मीडिया या अन्य...

कनाडा में एमी विर्क के काफिले पर गोलीबारी

एजेंसी | नई दिल्लीपंजाबी गायक और अभिनेता एमी विर्क के काफिले में शामिल एक वाहन पर कनाडा के एबट्सफोर्ड में गोलीबारी की घटना सामने आई है। यह वारदात पांच सितंबर की रात उनके कार्यक्रम के बाद हुई। एबट्सफोर्ड पुलिस के अनुसार रात करीब 11 बजे मैक्कलम रोड के 2500 ब्लॉक में एक वाहन पर गहरे...

गुलजार सिंह की मौत पर गरमाई सियासत मान बोले- लाशों पर राजनीति न करें राहुल

समर न्यूज | संगरूरसंगरूर के तूर बंजारा गांव के मजदूर गुलजार सिंह की जहरीला पदार्थ निगलने से हुई मौत को लेकर पंजाब की सियासत गरमा गई है। गुलजार ने वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा के सामने गांव में नशे की उपलब्धता और अपने बेटे की नशे की लत का मुद्दा उठाया था।परिवार का आरोप है...

हिमाचल के जनजातीय क्षेत्रों में हानले की तर्ज पर बनेगा खगोलीय केंद्र: सुक्खू ने केंद्र से मांगा सहयोग

Summer express/शिमला -: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी तथा पृथ्वी विज्ञान राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. जितेंद्र सिंह से भेंट कर हिमाचल प्रदेश में विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी आधारित विकास को गति देने से जुड़े विभिन्न प्रस्तावों पर चर्चा की। बैठक में विशेष रूप से प्रदेश के दूरदराज और जनजातीय...

अंबाला में बढ़ा स्वाइन फ्लू का खतरा, अब तक 6 मरीजों में संक्रमण की पुष्टि

summer express , अंबाला (अंकुर कपूर)। अंबाला जिले में स्वाइन फ्लू के बढ़ते मामलों ने स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ा दी है। जिले में अब तक स्वाइन फ्लू के 6 मरीज सामने आ चुके हैं। स्वास्थ्य विभाग लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए है और संक्रमण की रोकथाम के लिए आवश्यक तैयारियां तेज कर दी...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.