Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

अफगानिस्तान में 5.3 तीव्रता का भूकंप, जम्मू-कश्मीर तक महसूस हुए झटके

Summer express, श्रीनगर । देर रात अफगानिस्तान के हिंदूकुश क्षेत्र में आए तेज भूकंप के झटके जम्मू-कश्मीर के कई हिस्सों में महसूस किए गए। रात के समय अचानक धरती हिलने से लोगों में अफरा-तफरी मच गई और कई लोग एहतियातन अपने घरों से बाहर निकल आए।

जानकारी के मुताबिक, भूकंप रात 11:27 बजे आया। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के अनुसार इसकी तीव्रता रिक्टर स्केल पर 5.3 मापी गई। भूकंप का केंद्र अफगानिस्तान के हिंदूकुश क्षेत्र में 36.53 डिग्री उत्तरी अक्षांश और 70.47 डिग्री पूर्वी देशांतर पर स्थित था। इसकी गहराई जमीन से करीब 185 किलोमीटर नीचे दर्ज की गई।

विशेषज्ञों का कहना है कि भूकंप का केंद्र अधिक गहराई में होने के कारण इसका असर सीमित रहा। हालांकि जम्मू-कश्मीर के कई इलाकों में हल्के झटके महसूस होने से लोगों में कुछ समय के लिए दहशत का माहौल बन गया।

फिलहाल किसी भी तरह के जान-माल के नुकसान की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। प्रशासन ने स्थिति पर नजर बनाए रखने की बात कही है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

अंबाला में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, चेकिंग अभियान के दौरान 55 वाहन इंपाउंड

Summer express, अंकुर कपूर, अंबाला। अंबाला में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों और संदिग्ध गतिविधियों के खिलाफ पुलिस ने अभियान तेज कर दिया है। पुलिस चौकी नंबर-4 के क्षेत्र में चलाए गए विशेष वाहन चेकिंग अभियान के दौरान कुल 55 वाहनों को इंपाउंड किया गया। इनमें तीन वाहन ऐसे भी मिले, जिनके चोरी...

धान का सीजन खत्म होते ही गेहूं, फूलों और सब्जियों के बीजों की मांग बढ़ी

Summer express, बलिंदर कुमार , कैथल। धान का सीजन समाप्त होते ही जिले में गेहूं के साथ-साथ फूलों और सब्जियों के बीजों की खरीदारी में तेजी आने लगी है। बाजार में विभिन्न फसलों की उन्नत किस्मों के बीज उचित दाम पर उपलब्ध हैं। यह जानकारी कैथल फर्टिलाइजर सीड्स एंड पेस्टिसाइड संगठन के जिला प्रधान विकास...

लाल मक्की की खेती से नई पहचान बना रहे करोट के किसान श्यामलाल ठाकुर, बीज की मांग बढ़ने से जगी उम्मीद

Summer express/बिलासपुर, सुभाष -:जिला बिलासपुर के करोट गांव के किसान श्यामलाल ठाकुर पारंपरिक खेती के साथ नई फसलों को अपनाकर किसानों के लिए एक नई मिसाल पेश कर रहे हैं। पिछले तीन-चार वर्षों से लाल मक्की की खेती कर रहे श्यामलाल को इस फसल से अच्छे परिणाम मिल रहे हैं। अच्छी पैदावार के साथ-साथ अब...

हिमाचल पुलिस कांस्टेबल भर्ती: 20 नवंबर से धर्मशाला में फिजिकल टेस्ट,23 हजार से अधिक अभ्यर्थी लेंगे भाग 

Summer express/राहुल चावला, धर्मशाला-:हिमाचल प्रदेश पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2026 के तहत जिला कांगड़ा में शारीरिक दक्षता एवं शारीरिक मानक परीक्षण (पीईटी और पीएसटी) 20 नवंबर से शुरू होंगे। धर्मशाला स्थित पुलिस लाइन ग्राउंड में 1 दिसंबर तक चलने वाली इस भर्ती प्रक्रिया में कुल 23,145 अभ्यर्थी हिस्सा लेंगे। इनमें 17,477 पुरुष और 5,668 महिला अभ्यर्थी...

पटियाला में टोल कर्मचारी को तेज रफ्तार कार ने मारी टक्कर, बोनट पर घसीटकर चालक फरार

Summer express, पटियाला। पंजाब के पटियाला जिले में धरेड़ी जट्टां टोल प्लाजा पर शनिवार सुबह एक तेज रफ्तार कार की टक्कर से ड्यूटी पर तैनात कर्मचारी गंभीर रूप से घायल हो गया। आरोप है कि चालक ने टोल बैरियर तोड़ते हुए कर्मचारी को टक्कर मारी, जिससे वह उछलकर कार के बोनट पर जा गिरा। इसके...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.