Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

MCX पर सोना-चांदी में गिरावट, खरीदारी से पहले जानें आज के ताजा भाव

Summer express, नई दिल्ली | सप्ताह के पहले कारोबारी दिन सोमवार को मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोना और चांदी दोनों की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई। ऐसे में कीमती धातुओं में निवेश या खरीदारी की योजना बना रहे लोगों के लिए यह अच्छा मौका माना जा रहा है।

कारोबार के दौरान MCX पर 10 ग्राम सोने की कीमत ₹189 गिरकर ₹1,47,189 पर पहुंच गई। वहीं चांदी में बड़ी गिरावट देखने को मिली और एक किलोग्राम चांदी ₹1,179 टूटकर ₹2,36,231 पर कारोबार करती दिखाई दी।

हालांकि घरेलू बाजार में गिरावट के बावजूद अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना और चांदी मजबूती के साथ कारोबार कर रहे हैं। बाजार विशेषज्ञों का मानना है कि आने वाले दिनों में वैश्विक आर्थिक संकेतकों और अमेरिकी फेडरल रिजर्व की नीतियों का असर कीमती धातुओं की कीमतों पर देखने को मिल सकता है।

विश्लेषकों के अनुसार निवेशकों की नजर इस सप्ताह अमेरिका के सर्विस पीएमआई, व्यापार आंकड़ों और बेरोजगारी दावों जैसे आर्थिक संकेतकों पर रहेगी। इसके अलावा यूरोप, चीन, जापान और जर्मनी के महंगाई आंकड़े भी बाजार की दिशा तय करने में अहम भूमिका निभाएंगे।

विशेषज्ञों का कहना है कि अंतरराष्ट्रीय भू-राजनीतिक घटनाक्रम और कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव से भी सोने-चांदी की कीमतों में तेजी या गिरावट आ सकती है।

जेएम फाइनेंशियल सर्विसेज लिमिटेड के वरिष्ठ उपाध्यक्ष (जिंस एवं मुद्रा शोध) प्रणव मेर के मुताबिक, घरेलू और वैश्विक दोनों बाजारों में सोने की कीमतों को आगे भी समर्थन मिलने की संभावना बनी हुई है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

हलका इंचार्ज हरजोत कौर लोहटिया की कोशिशें रंग लाईं, अप्परा में सरकारी अस्पताल का काम हुआ शुरू

शुभम शर्मा | फिल्लौरसमर न्यूज अप्परा इलाके के लोगों के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है। हलका इंचार्ज हरजोत कौर लोहटिया की लगातार कोशिशों और पूरी पंचायत अप्परा के सहयोग से आज अप्परा में प्रस्तावित सरकारी अस्पताल के निर्माण कार्य की औपचारिक रूप से शुरुआत हो गई।करीब 13 करोड़ रुपये की लागत से बनने...

निर्माणाधीन सनातन भवन 3 माह में तैयार हर वर्ग के लिए खुला : विधायक बग्गा

लक्की मेहता | लुधियानासमर न्यूज धानसभा उत्तरी क्षेत्र में निर्माणाधीन सनातन भवन का कार्य अगले तीन महीने में पूरा कर लोगों को समर्पित कर दिया जाएगा। यह जानकारी विधायक चौ. मदन लाल बग्गा ने शुक्रवार को निर्माणाधीन भवन का निरीक्षण करने के बाद दी।विधायक बग्गा ने बताया कि सनातन भवन को आधुनिक सुविधाओं से युक्त...

580 एमएलडी क्षमता के वाटर ट्रीटमेंट प्लांट का कमिश्नर ने किया निरीक्षण

लक्की मेहता| लुधियानासमर न्यूज नगर निगम कमिश्नर ओजस्वी अलंकार ने शनिवार को विश्व बैंक और एआईआईबी की वित्तीय सहायता से गांव बिलगा में बन रहे 580 एमएलडी वाटर ट्रीटमेंट प्लांट का निरीक्षण कर निर्माण कार्यों की प्रगति और गुणवत्ता का जायजा लिया।उन्होंने अधिकारियों और निर्माण एजेंसी को निर्देश दिए कि परियोजना का कार्य निर्धारित समय...

लुधियाना में अवैध रेहड़ियों पर कार्रवाई दुगरी 200 फीट रोड से हटाए गए कब्जे

लक्की मेहता | लुधियानासमर न्यूज शहर में बढ़ते ट्रैफिक जाम और सड़कों के किनारे हो रहे अवैध कब्जों के खिलाफ नगर निगम और ग्लाडा ने संयुक्त अभियान चलाया। नगर निगम कमिश्नर ओजस्वी और ग्लाडा के मुख्य प्रशासक विकास हीरा के निर्देश पर 23 जुलाई को दुगरी 200 फीट रोड पर कार्रवाई करते हुए सड़क किनारे...

सेक्टर-67 में कमर्शियल साइटों की संयुक्त नीलामी के खिलाफ एकजुट हुए निवासी

समर न्यूज | मोहाली गमाडा की ओर से सेक्टर-67 में तीन कमर्शियल साइटों 14, 15 और 16 को मिलाकर बहुमंजिला व्यावसायिक परिसर बनाने के लिए प्रस्तावित नीलामी का स्थानीय निवासियों ने विरोध किया है। निवासियों का कहना है कि वे किसी भी कीमत पर क्षेत्र में एक और बड़ा बहुमंजिला कमर्शियल कॉम्प्लेक्स नहीं बनने देंगे।रेजिडेंट्स...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.