Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

मुंबई: खराब मौसम के बीच मनोरी बीच के पास फंसा विदेशी मालवाहक जहाज, तटरक्षक बल अलर्ट पर

Summer express,मुंबई | मुंबई के बोरीवली वेस्ट स्थित गोराई क्षेत्र के समीप मनोरी बीच खराब मौसम और तेज हवाओं के कारण एक विदेशी मालवाहक जहाज समुद्र में बहकर तट के बेहद करीब आकर फंस गया। घटना के बाद भारतीय तटरक्षक बल (कोस्ट गार्ड) और पुलिस ने तत्काल मोर्चा संभाल लिया। राहत की बात यह रही कि जहाज पर उस समय कोई क्रू मेंबर मौजूद नहीं था, जिससे किसी तरह की जनहानि नहीं हुई।

जानकारी के अनुसार निकारागुआ के झंडे वाला मालवाहक जहाज एमटी अल जाफजिया (MT Al Jafjia) समुद्र में लंगर डाले खड़ा था। खराब मौसम के दौरान तेज हवाओं के कारण उसकी एंकर चेन टूट गई, जिसके बाद जहाज बहाव में आकर मनोरी द्वीप से करीब एक किलोमीटर की दूरी पर उथले पानी में फंस गया।

खराब मौसम में बहकर तट के करीब पहुंचे तीन विदेशी जहाज

पुलिस और भारतीय तटरक्षक बल के मुताबिक, समुद्र में मौसम अत्यंत खराब था और तेज हवाएं चल रही थीं। इसी कारण कुल तीन विदेशी जहाज अपने निर्धारित स्थान से बहकर तट के नजदीक पहुंच गए।

इनमें एमटी एस्फाल्ट स्टार (MT Asphalt Star), जो माली के झंडे वाला टैंकर है, और एमटी स्टेलर रूबी (MT Stellar Ruby), जो ईरान के झंडे वाला तेल एवं कोलतार टैंकर है, भी शामिल हैं। दोनों जहाज भारी तूफान के चलते अपने लंगर से खिसककर मनोरी द्वीप से करीब 20 किलोमीटर (11 समुद्री मील) की दूरी तक पहुंच गए। हालांकि बाद में दोनों जहाजों को सुरक्षित स्थान पर दोबारा लंगर डाल दिया गया और इनके सभी क्रू सदस्य सुरक्षित हैं।

तटरक्षक बल ने संभाला मोर्चा

स्थिति पर लगातार नजर रखने और किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए भारतीय तटरक्षक बल ने अपने जहाज आईसीजीएस सम्राट, सागर प्रहरी और आपातकालीन सहायता पोत वॉटर लिली को मौके पर तैनात किया है। संबंधित एजेंसियां पूरे घटनाक्रम की निगरानी कर रही हैं।

मछुआरों की सतर्कता से मिली समय पर सूचना

स्थानीय लोगों के अनुसार मनोरी बीच का समुद्री इलाका काफी पथरीला है और घटना के समय समुद्र में तेज लहरें उठ रही थीं। विशालकाय जहाज को तट के बेहद करीब देखकर स्थानीय मछुआरों ने संभावित खतरे को भांप लिया और तत्काल गोराई पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस और भारतीय तटरक्षक बल की टीमें मौके पर पहुंचीं और सुरक्षा व्यवस्था संभाल ली। फिलहाल अधिकारियों के अनुसार स्थिति नियंत्रण में है और समुद्री सुरक्षा एजेंसियां जहाजों पर लगातार नजर बनाए हुए हैं।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

Summer Express - Auto Draft

मंडी में 22 वर्षीय विवाहिता ने फंदा लगाकर की आत्महत्या, पुलिस जांच में जुटी

Summer express, मंडी। हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में 22 वर्षीय विवाहिता द्वारा आत्महत्या किए जाने का मामला सामने आया है। घटना गोहर उपमंडल की देवधार पंचायत के तनेली गांव की है। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी। मृतका की पहचान भूपेंद्र कुमारी के रूप में हुई है।...

मनाली में ट्रैकिंग के दौरान हादसा, तेज बहाव में बहा जम्मू का ट्रैकर

Summer express, मनाली। हिमाचल प्रदेश के मनाली में शनाग-मझाच क्षेत्र में ट्रैकिंग के दौरान एक दर्दनाक हादसे में जम्मू निवासी ट्रैकर की मौत हो गई। दोपहर ट्रैकिंग से लौटते समय मझाच नाला पार करते हुए वह अचानक तेज बहाव की चपेट में आ गया और बह गया। पुलिस, एसडीआरएफ और एनडीआरएफ की टीमों ने रातभर संयुक्त...

कारगिल विजय दिवस पर ऊना के शहीदी स्मारक में शहीदों को श्रद्धांजलि, युवाओं से देशभक्ति अपनाने का आह्वान

Summer express, ऊना, राकेश। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर ऊना स्थित शहीदी स्मारक में जिला प्रशासन, पूर्व सैनिकों और गणमान्य नागरिकों ने देश की रक्षा के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान दो मिनट का मौन रखकर शहीदों की अमर शहादत को नमन किया गया। कार्यक्रम में...

यमुनानगर में नशे के खिलाफ जनसैलाब, CM नायब सैनी ने 1.16 लाख प्रतिभागियों की मैराथन को दिखाई हरी झंडी

Summer express, यमुनानगर। हरियाणा को नशामुक्त बनाने के संकल्प के साथ रविवार को यमुनानगर में आयोजित ‘नशे से जंग, यमुनानगर के संग’ जन-जागरूकता मैराथन ने नया इतिहास रच दिया। जगाधरी के मटका चौक से मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मैराथन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अभियान में 1.16 लाख से अधिक लोगों के...

महेंद्रगढ़ में किराना दुकान में भीषण आग, लाखों का सामान जलकर राख

summer express, महेंद्रगढ़। शहर में सीएसडी कैंटीन के सामने स्थित अशोक पंसारी की किराना दुकान में रविवार तड़के करीब तीन बजे अचानक आग लगने से लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया। समय रहते स्थानीय लोगों की सतर्कता और त्वरित कार्रवाई से आग पर काबू पा लिया गया, जिससे आसपास की दुकानों तक आग...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.