Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

बहादुरगढ़ एनकाउंटर पर उठे सवाल, मारे गए प्रवेश और हिमांशु के परिजनों ने पुलिस कार्रवाई पर जताया संदेह

Summer express, हिसार। हरियाणा के बहादुरगढ़ में जिम संचालक कपिल रेढ़ू हत्याकांड के दो आरोपियों प्रवेश और हिमांशु के पुलिस एनकाउंटर को लेकर नया विवाद खड़ा हो गया है। दोनों के परिजनों ने पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए इसे फर्जी एनकाउंटर बताया है। उनका आरोप है कि दोनों युवकों को पहले हिरासत में लिया गया था और बाद में साजिश के तहत मुठभेड़ दिखाकर मार दिया गया। वहीं, पुलिस ने अभी तक अपने आधिकारिक बयान में एनकाउंटर को वैध कार्रवाई बताया है।

हिसार के टिब्बा दानाशेर निवासी प्रवेश के पिता जयप्रकाश का कहना है कि कपिल रेढ़ू हत्याकांड के दिन  पुलिस उनके घर पहुंची थी और प्रवेश की तस्वीर व मोबाइल फोन अपने साथ ले गई थी। उनका दावा है कि इसके बाद से प्रवेश घर नहीं लौटा।  उन्हें सूचना मिली कि बहादुरगढ़ में पुलिस मुठभेड़ के दौरान उसकी मौत हो गई। उन्होंने सवाल उठाया कि यदि पुलिस के अनुसार प्रवेश की लोकेशन महाराष्ट्र के पुणे तक ट्रेस की गई थी, तो उसे वहां से पकड़ने के बाद बहादुरगढ़ में एनकाउंटर कैसे हुआ।

जयप्रकाश ने यह भी आरोप लगाया कि उनके बेटे को दिल, सीने और पैर में गोलियां लगी थीं। उनका कहना है कि पुलिस का दावा और घटनास्थल की परिस्थितियां मेल नहीं खातीं। उन्होंने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है।

दूसरी ओर, जाखोदखेड़ा निवासी हिमांशु के पिता सुशील कुमार ने भी पुलिस कार्रवाई पर सवाल खड़े किए हैं। उन्होंने बताया कि घटना वाले दिन पुलिस उन्हें पूछताछ के लिए साथ ले गई थी और कहा था कि हिमांशु की कपिल रेढ़ू हत्याकांड में शामिल एक शूटर से बातचीत हुई थी। उनका कहना है कि यदि हिमांशु केवल संपर्क में था और शूटर नहीं था, तो उसका एनकाउंटर क्यों किया गया। उन्होंने आरोप लगाया कि हिमांशु के शरीर पर लगी गोलियों के निशान पुलिस के दावे पर संदेह पैदा करते हैं।

सुशील कुमार ने बताया कि हिमांशु एक कुश्ती खिलाड़ी था और उसकी पहचान प्रवेश से खेल प्रतियोगिताओं के दौरान हुई थी। उनके अनुसार प्रवेश, हिमांशु को यह कहकर अपने साथ ले गया था कि उसकी बहन के रिश्ते के लिए लड़के वाले आने वाले हैं। इसके बाद से वह घर नहीं लौटा और  बाद परिवार का उससे कोई संपर्क नहीं हो पाया।  उसकी मौत की सूचना मिलने के बाद सोमवार सुबह अंतिम संस्कार कर दिया गया।

इस बीच, कपिल रेढ़ू हत्याकांड का कथित मुख्य साजिशकर्ता और विदेश में बैठा लॉरेंस गैंग से जुड़ा सुंदर टकला भी इस मामले में सामने आया है। उसने व्हाट्सएप संदेश जारी कर बहादुरगढ़ एनकाउंटर को फर्जी करार दिया है। संदेश में दावा किया गया है कि पुलिस ने दोनों युवकों को पहले ही केरल से हिरासत में ले लिया था और उसके पास इससे संबंधित सीसीटीवी फुटेज मौजूद है। उसने यह भी आरोप लगाया कि मारे गए युवकों के पास कोई हथियार नहीं था और हत्या में इस्तेमाल हथियार पहले से पुलिस के कब्जे में था।

सुंदर टकला ने संदेश में पुलिस को चुनौती देते हुए कहा कि उसके पास अपने दावों के समर्थन में सबूत हैं। साथ ही उसने धमकी भरे अंदाज में कहा कि वह आगे किसी को नहीं छोड़ेगा। यह संदेश रविवार देर रात सोशल मीडिया के कई प्लेटफॉर्म पर वायरल हुआ। बताया जा रहा है कि संदेश ऑस्ट्रेलिया के एक नंबर से प्रसारित किया गया।

फिलहाल पुलिस की ओर से परिजनों और सुंदर टकला के आरोपों पर कोई विस्तृत आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। मामले को लेकर जांच और कानूनी प्रक्रिया जारी है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

सीएम मान की पत्नी गुरप्रीत कौर को राहत, मजीठिया-खैहरा पर अपुष्ट सामग्री पोस्ट करने से रोक

समर न्यूज | जालंधरपंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की पत्नी डॉ. गुरप्रीत कौर को मानहानि मामले में चंडीगढ़ जिला अदालत से अंतरिम राहत मिली है।अदालत ने शिरोमणि अकाली दल के नेता बिक्रम सिंह मजीठिया, कांग्रेस विधायक सुखपाल सिंह खैहरा और सेवानिवृत्त न्यायाधीश रणजीत सिंह को उनके खिलाफ अपुष्ट और मानहानिकारक सामग्री सोशल मीडिया या अन्य...

कनाडा में एमी विर्क के काफिले पर गोलीबारी

एजेंसी | नई दिल्लीपंजाबी गायक और अभिनेता एमी विर्क के काफिले में शामिल एक वाहन पर कनाडा के एबट्सफोर्ड में गोलीबारी की घटना सामने आई है। यह वारदात पांच सितंबर की रात उनके कार्यक्रम के बाद हुई। एबट्सफोर्ड पुलिस के अनुसार रात करीब 11 बजे मैक्कलम रोड के 2500 ब्लॉक में एक वाहन पर गहरे...

गुलजार सिंह की मौत पर गरमाई सियासत मान बोले- लाशों पर राजनीति न करें राहुल

समर न्यूज | संगरूरसंगरूर के तूर बंजारा गांव के मजदूर गुलजार सिंह की जहरीला पदार्थ निगलने से हुई मौत को लेकर पंजाब की सियासत गरमा गई है। गुलजार ने वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा के सामने गांव में नशे की उपलब्धता और अपने बेटे की नशे की लत का मुद्दा उठाया था।परिवार का आरोप है...

हिमाचल के जनजातीय क्षेत्रों में हानले की तर्ज पर बनेगा खगोलीय केंद्र: सुक्खू ने केंद्र से मांगा सहयोग

Summer express/शिमला -: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी तथा पृथ्वी विज्ञान राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. जितेंद्र सिंह से भेंट कर हिमाचल प्रदेश में विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी आधारित विकास को गति देने से जुड़े विभिन्न प्रस्तावों पर चर्चा की। बैठक में विशेष रूप से प्रदेश के दूरदराज और जनजातीय...

अंबाला में बढ़ा स्वाइन फ्लू का खतरा, अब तक 6 मरीजों में संक्रमण की पुष्टि

summer express , अंबाला (अंकुर कपूर)। अंबाला जिले में स्वाइन फ्लू के बढ़ते मामलों ने स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ा दी है। जिले में अब तक स्वाइन फ्लू के 6 मरीज सामने आ चुके हैं। स्वास्थ्य विभाग लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए है और संक्रमण की रोकथाम के लिए आवश्यक तैयारियां तेज कर दी...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.