Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

बहन को बचाने पहुंचे युवक की चाकू से हत्या: जीजा समेत पांच पर केस

Summer express, करनाल। हरियाणा के करनाल जिले के निसिंग क्षेत्र स्थित कुचपुरा गांव में घरेलू विवाद ने खूनी रूप ले लिया। बहन को पति की कथित मारपीट से बचाने पहुंचे 32 वर्षीय युवक की उसके जीजा और परिवार के अन्य सदस्यों ने कथित तौर पर चाकू मारकर हत्या कर दी। मृतक के परिजनों ने आरोप लगाया है कि विवाह के बाद से ही उनकी बहन को दहेज के लिए प्रताड़ित किया जा रहा था और आरोपित 20 लाख रुपये की मांग कर रहे थे। पुलिस ने शिकायत के आधार पर पांच लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

मृतक की पहचान रायसन गांव निवासी जसविंद्र के रूप में हुई है। उसके छोटे भाई अमृतपाल ने बताया कि करीब एक वर्ष पहले उनकी बहन मंजू (मंजीत) की शादी कुचपुरा निवासी मनीष से हुई थी। शादी के बाद से ही मनीष और उसका परिवार उसे परेशान करता था।  देर शाम मंजू ने पड़ोसी के घर से फोन कर बताया कि पति ने उसके साथ मारपीट की है और उसे घर से निकाल दिया है। उसने भाइयों से तुरंत आने की गुहार लगाई।

अमृतपाल के अनुसार, जब उन्होंने मनीष से फोन पर बात की तो उसने कथित तौर पर कहा कि या तो 20 लाख रुपये दे दो या अपनी बहन को हमेशा के लिए अपने साथ ले जाओ। इसके बाद जसविंद्र अपने दो भाइयों अमृतपाल और सवरण के साथ बाइक पर कुचपुरा गांव के लिए रवाना हुआ।

परिजनों का आरोप है कि गांव के बस अड्डे के पास पहुंचते ही मनीष ने उनकी बाइक रुकवा ली। इसी दौरान मनीष और उसके छोटे भाई सागर ने जसविंद्र पर हमला कर दिया। आरोप है कि सागर ने चाकू से जसविंद्र के पेट पर कई वार किए, जबकि मनीष ने भी उस पर हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायल अवस्था में उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों का यह भी आरोप है कि घटना के समय आरोपितों के पिता, मां और बहन भी मौके पर मौजूद थे।

परिवार के अनुसार, जसविंद्र की शादी भी करीब एक साल पहले हुई थी और उसकी पत्नी सात महीने की गर्भवती है। वह सब्जी बेचकर अपने परिवार का पालन-पोषण करता था। वहीं उसकी बहन की शादी को भी अभी एक वर्ष ही हुआ था।

निसिंग थाना प्रभारी कृष्ण कुमार ने बताया कि मृतक के भाई अमृतपाल की शिकायत पर आरोपित मनीष, उसके भाई सागर, पिता पाला राम, मां और बहन के खिलाफ हत्या समेत संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है और मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

चंबा में ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला शुरू, राज्यपाल ने मिंजर ध्वज फहराकर किया शुभारंभ

Summer express, चंबा। मंजूर पठान। देवभूमि चंबा का ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला रविवार को धार्मिक आस्था, पारंपरिक रीति-रिवाजों और सांस्कृतिक रंगों के साथ शुरू हो गया। मेले के उद्घाटन समारोह में हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए, जबकि विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया भी विशेष रूप से मौजूद रहे। मेले...

कारगिल विजय दिवस पर सोलन में शहीदों को श्रद्धांजलि, वीर जवानों के बलिदान को किया नमन

Summer express, सोलन। भूपेंद्र ठाकुर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को सोलन में कारगिल युद्ध के वीर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। शहीद स्मारक पर आयोजित कार्यक्रम में उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा, जिला प्रशासन के अधिकारियों, पूर्व सैनिकों और अन्य गणमान्य नागरिकों ने पुष्पांजलि अर्पित कर देश के लिए सर्वोच्च बलिदान...

कारगिल विजय दिवस पर धर्मशाला के राज्य युद्ध स्मारक में शहीदों को श्रद्धांजलि

Summer express, धर्मशाला। राहुल चावला। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को धर्मशाला स्थित राज्य युद्ध स्मारक में श्रद्धांजलि समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में योल स्थित 9 कोर के कोर कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल आकाश जौहर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए और देश की रक्षा के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर...

चिंतपूर्णी में उमड़ा आस्था का सैलाब, माधो टीला तक पहुंची श्रद्धालुओं की कतार

Summer express, चिंतपूर्णी। विकास शर्मा। धार्मिक नगरी चिंतपूर्णी में रविवार को माता श्री चिंतपूर्णी के दरबार में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। पंजाब समेत पड़ोसी राज्यों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु माता के दर्शन और पूजा-अर्चना के लिए पहुंचे। भीड़ बढ़ने के कारण मंदिर में दर्शनों के लिए लगी डबल लाइन ओल्ड बस स्टैंड को...

कारगिल विजय दिवस पर जसवां प्रागपुर में कार्यक्रम, 500 से अधिक पूर्व सैनिकों ने कराया पंजीकरण

Summer express, जसवां प्रागपुर। राकेश शर्मा। भाजपा जसवां प्रागपुर मंडल की ओर से रविवार को चिंतपूर्णी के समीप गंगोट पंचायत के मोइन स्थित एक निजी पैलेस में कारगिल विजय दिवस और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जसवां प्रागपुर के विधायक एवं पूर्व उद्योग मंत्री विक्रम सिंह...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.