Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

आपदा  प्रभावित हुआ थुनाग सहकारी बैंक..घबराए नहीं खाताधारक,यहां रखा गया कैश

Mandi, Dharamveer- सराज क्षेत्र के थुनाग बाजार में 30 जून की रात आई भीषण बाढ़ से भारी तबाही हुई, जिसमें करीब 50 से अधिक भवन और 200 दुकानों को नुकसान पहुंचा। इसी आपदा में थुनाग में स्थित हिमाचल प्रदेश राज्य सहकारी बैंक की शाखा भी प्रभावित हुई, जो एक निजी भवन के ग्राउंड फ्लोर पर संचालित की जा रही थी।

हालांकि, बैंक के 22,000 खाताधारकों के लिए राहत की खबर यह है कि बैंक की सेफ में रखा गया ₹39 लाख कैश पूरी तरह सुरक्षित है।

केवल फाइलें, कंप्यूटर और फर्नीचर को नुकसान

हिमाचल प्रदेश राज्य सहकारी बैंक, जिला कार्यालय मंडी के असिस्टेंट जनरल मैनेजर पंकज शर्मा ने जानकारी दी कि बैंक के अंदर केवल फाइलों, कंप्यूटर और फर्नीचर को नुकसान हुआ है। उन्होंने बताया कि बैंक की सेफ को कोई क्षति नहीं हुई, और उसमें रखा पूरा कैश सुरक्षित है।“बैंक की सेफ अत्यधिक मजबूत होती है, जिसे पानी या किसी अन्य कारण से नुकसान नहीं पहुंच सकता। इसके बावजूद भी यदि सेफ को नुकसान होता, तो उसमें रखा कैश बैंक की ब्लैंकेट पॉलिसी के तहत बीमित रहता,” — पंकज शर्मा

भ्रामक प्रचार से बचें: बैंक में लॉकर नहीं, केवल कैश सेफ है

पंकज शर्मा ने सोशल मीडिया पर फैलाई जा रही उन अफवाहों को भी खारिज किया, जिनमें दावा किया जा रहा है कि लॉकर में रखे गहनों को नुकसान हुआ है। उन्होंने स्पष्ट किया कि इस शाखा में लॉकर की कोई सुविधा उपलब्ध नहीं थी, केवल कैश सेफ थी।

120 करोड़ सालाना कारोबार, अग्रणी ब्रांच

थुनाग ब्रांच पिछले 25 वर्षों से अधिक समय से संचालित है और इसे जिले की अग्रणी शाखाओं में गिना जाता है, जिसका सालाना कारोबार ₹120 करोड़ है। आपदा के बाद शाखा का तीन बार निरीक्षण किया जा चुका है।

आपदा राहत के रूप में बांटा गया ₹1 करोड़ कैश

सरकारी आदेशों के तहत, आपदा राहत के तौर पर थुनाग क्षेत्र के प्रभावित लोगों को ₹1 करोड़ कैश बैंक की ओर से प्रदान किया गया है। पंकज शर्मा ने बताया कि बिजली और इंटरनेट सुविधा बहाल होते ही, अगले 2–3 दिनों में किसी अन्य भवन में अस्थायी रूप से बैंक की सेवाएं शुरू कर दी जाएंगी।हम खाताधारकों को यह विश्वास दिलाना चाहते हैं कि बैंक का पूरा रिकॉर्ड सुरक्षित है। जिला कार्यालय में मौजूद फाइलें थुनाग भेजी जाएंगी, और जल्द ही सभी सेवाएं बहाल होंगी।”

Chandrika

tsnchd@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

प्राथमिक शिक्षकों के आंदोलन के बीच धरना स्थल पहुंचे CM सुक्खू, 5 सितंबर से पहले बैठक का आश्वासन

Summer express, संजू , शिमला। हिमाचल प्रदेश में ‘न्यू कॉम्प्लेक्स सिस्टम’ की अधिसूचना वापस लेने समेत विभिन्न मांगों को लेकर प्राथमिक शिक्षक संघ (PTF) का आंदोलन तेज हो गया है। कांगड़ा के बगलामुखी मंदिर से 11 जुलाई को शुरू हुई 15 दिवसीय ‘प्राथमिक शिक्षा बचाओ न्याय यात्रा’ के बाद रविवार को शिमला के चौड़ा मैदान में हजारों...

पंचायत प्रधान सुरेश कुमारी समेत 20 परिवार कांग्रेस में शामिल, विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने किया स्वागत

Summer express, विकास शर्मा , धर्मशाल महंता। पंचायत धर्मशाल महंता की वर्तमान प्रधान सुरेश कुमारी की अगुवाई में करीब 20 परिवारों ने कांग्रेस पार्टी की नीतियों में विश्वास जताते हुए पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर स्थानीय विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने सभी नए सदस्यों का पार्टी का पटका पहनाकर कांग्रेस परिवार में स्वागत किया।...

चंबा में ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला शुरू, राज्यपाल ने मिंजर ध्वज फहराकर किया शुभारंभ

Summer express, चंबा। मंजूर पठान। देवभूमि चंबा का ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला रविवार को धार्मिक आस्था, पारंपरिक रीति-रिवाजों और सांस्कृतिक रंगों के साथ शुरू हो गया। मेले के उद्घाटन समारोह में हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए, जबकि विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया भी विशेष रूप से मौजूद रहे। मेले...

कारगिल विजय दिवस पर सोलन में शहीदों को श्रद्धांजलि, वीर जवानों के बलिदान को किया नमन

Summer express, सोलन। भूपेंद्र ठाकुर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को सोलन में कारगिल युद्ध के वीर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। शहीद स्मारक पर आयोजित कार्यक्रम में उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा, जिला प्रशासन के अधिकारियों, पूर्व सैनिकों और अन्य गणमान्य नागरिकों ने पुष्पांजलि अर्पित कर देश के लिए सर्वोच्च बलिदान...

कारगिल विजय दिवस पर धर्मशाला के राज्य युद्ध स्मारक में शहीदों को श्रद्धांजलि

Summer express, धर्मशाला। राहुल चावला। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को धर्मशाला स्थित राज्य युद्ध स्मारक में श्रद्धांजलि समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में योल स्थित 9 कोर के कोर कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल आकाश जौहर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए और देश की रक्षा के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.