Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

चुराह में विकास को मिली रफ्तार,तीन नए सड़क मार्ग वाहनों के लिए खुले,जल्द दौड़ेंगी एचआरटीसी बसें

Summer express/चम्बा /मंजूर पठान -:चंबा जिले के चुराह विधानसभा क्षेत्र के ग्रामीण इलाकों को बड़ी सौगात मिली है। लंबे समय से इंतजार कर रहे लोगों के लिए तीन सड़क मार्ग अब पूरी तरह मोटर वाहनों की आवाजाही के लिए खोल दिए गए हैं। प्रशासन ने कल्हेल–बंजली–चरोड़ी–थलान तक 11 किलोमीटर लंबे सड़क मार्ग को जनता को समर्पित कर दिया है। इस मार्ग के शुरू होने से दो पंचायतों के लोगों को सीधा लाभ मिलेगा। खास बात यह है कि आजादी के बाद पहली बार इस क्षेत्र तक हिमाचल प्रदेश पथ परिवहन निगम की बस सेवा पहुंचने का रास्ता साफ हो गया है।

 प्रशासन की मौजूदगी में एचआरटीसी बस का सफल ट्रायल भी किया गया। इसके अलावा शिकारी मोड़–नेरा मांडका तक लगभग 5 किलोमीटर तथा बुइंडी मार्ग पर करीब 2 किलोमीटर सड़क को भी वाहनों के लिए खोल दिया गया है। इन तीनों मार्गों पर जल्द नियमित बस सेवा शुरू होने से ग्रामीणों, विद्यार्थियों और दैनिक यात्रियों को बेहतर परिवहन सुविधा उपलब्ध होगी।एसडीएम चुराह राजेश कुमार जरियाल ने बताया कि कल्हेल–बंजली–चरोड़ी–थलान सड़क मार्ग को मोटर वाहनों के लिए खोल दिया गया है, जिससे वर्षों पुरानी मांग पूरी हुई है। उन्होंने कहा कि एचआरटीसी बस सेवा शुरू होने से ग्रामीणों को आवागमन में बड़ी राहत मिलेगी। इसके साथ ही शिकारी मोड़–नेरा मांडका और बुइंडी सड़क मार्ग को भी वाहन योग्य बना दिया गया है। इन तीनों मार्गों पर बस सेवा शुरू होने से लोगों को शिक्षा, स्वास्थ्य और अन्य आवश्यक सेवाओं तक पहुंचने में सुविधा होगी। विशेष रूप से स्कूली और कॉलेज के विद्यार्थियों को समय पर अपने शिक्षण संस्थानों तक पहुंचने में मदद मिलेगी। प्रशासन का कहना है कि इन सड़कों के खुलने से क्षेत्र के सामाजिक और आर्थिक विकास को भी नई गति मिलेगी।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

नादौन में कांग्रेस संगठन को मिला नया संबल, दो पंचायत समिति सदस्यों ने ली पार्टी की सदस्यता

Summer express/हमीरपुर, अरविंद–:नादौन विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस संगठन को उस समय नया बल मिला, जब मालग वार्ड के पंचायत समिति सदस्य जग राज ठाकुर और भूम्पल वार्ड की पंचायत समिति सदस्य पूजा कुमारी ने कांग्रेस पार्टी का दामन थाम लिया। दोनों ने मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व में प्रदेश सरकार की नीतियों और...

कैथल मंडियों में 1509 धान की आवक बढ़ी, किसानों को मिल रहा 900 रुपये तक अधिक भाव

summer express ,बलिंदर कुमार, कैथल। जिले की अनाज मंडियों में 1509 किस्म की धान की आवक लगातार बढ़ रही है। आवक बढ़ने के साथ ही मंडियों में खरीद प्रक्रिया भी तेज हो गई है। हालांकि मंडियों में पहुंच रही अधिकांश धान में नमी अधिक होने के कारण किसानों को फसल सुखाने के लिए उसे मंडी के...

अंबाला में PM मोदी के जन्मदिवस पर जले आशीर्वाद के दीये, अनिल विज ने की दीर्घायु की कामना

 summer express, अंकुर कपूर, अंबाला। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर अंबाला के नेताजी सुभाष चंद्र बोस पार्क में देर रात आशीर्वाद के दीये जलाए गए। इस दौरान पूरे पार्क को रंग-बिरंगी बिजली की लड़ियों से सजाया गया। कार्यक्रम में हरियाणा के कैबिनेट मंत्री अनिल विज, उपायुक्त और जिला प्रशासन के अधिकारी शामिल हुए।...
Summer Express - हरियाणा में गड्ढा मुक्त सड़कों को लेकर सरकार का सख्त रुख, 12 अफसरों पर कार्रवाई

पंचकूला के विकास पर खर्च होंगे 829 करोड़ रुपये: मुख्यमंत्री

Summer express, मोनिका रावत , चंडीगढ़ I हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि पंचकूला महानगरीय क्षेत्र के संतुलित और समग्र विकास के लिए पंचकूला महानगरीय विकास प्राधिकरण लगातार कार्य कर रहा है। वित्त वर्ष 2026-27 में प्राधिकरण के माध्यम से पंचकूला के विकास कार्यों हेतु 829.23 करोड़ रुपये का बजट निर्धारित किया...

चंडीगढ़ में 6.20 करोड़ के विकास कार्य मंजूर, पानी-सड़क-पार्क और जनसुविधाओं पर खर्च होगी राशि

Summer express, मोनिका रावत , चंडीगढ़। नगर निगम की वित्त एवं अनुबंध समिति (एफएंडसीसी) ने शहर में नागरिक सुविधाओं और आधारभूत ढांचे को मजबूत करने के लिए 6.20 करोड़ रुपये के विभिन्न विकास कार्यों को मंजूरी दी है। शुक्रवार को मेयर सौरभ जोशी की अध्यक्षता में हुई बैठक में पानी की सप्लाई, सीवरेज, सड़क, पार्क,...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.