Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

हरियाणा में लागू हुई नई ऑनलाइन ट्रांसफर नीति, अब HRMS पोर्टल से ही होंगे सभी तबादले

Summer express, चंडीगढ़। हरियाणा सरकार ने सरकारी कर्मचारियों के तबादला प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी, डिजिटल और जवाबदेह बनाने के उद्देश्य से ‘मॉडल ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी-2026’ लागू कर दी है। नई व्यवस्था के तहत अब प्रदेश में सभी नियमित स्थानांतरण केवल मानव संसाधन प्रबंधन प्रणाली (HRMS) के ऑनलाइन ट्रांसफर मॉड्यूल के माध्यम से ही किए जाएंगे। इसके साथ ही वर्ष 2025 की पुरानी तबादला नीति को समाप्त कर दिया गया है। मानव संसाधन विभाग ने इस संबंध में सभी प्रशासनिक सचिवों और विभागाध्यक्षों को दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं। सरकार के अनुसार यह नीति 25 जून 2026 से प्रभावी हो चुकी है।

नई नीति के तहत ऑनलाइन ट्रांसफर प्रक्रिया में केवल HRMS पोर्टल पर उपलब्ध जानकारी को ही अधिकृत और अंतिम माना जाएगा। यदि किसी कर्मचारी के रिकॉर्ड में गलत, अपूर्ण या भ्रामक जानकारी पाई जाती है, तो उसे स्थानांतरण प्रक्रिया से बाहर किया जा सकता है। इतना ही नहीं, ऐसे मामलों में संबंधित कर्मचारी के खिलाफ विभागीय कार्रवाई करते हुए सरकार को राज्य में कहीं भी उसकी नियुक्ति करने का अधिकार होगा। इसलिए सभी विभागों को कर्मचारियों का रिकॉर्ड समय पर अपडेट और सत्यापित करने के निर्देश दिए गए हैं।

सरकार ने यह भी स्पष्ट किया है कि किसी भी कैडर में ऑनलाइन ट्रांसफर प्रक्रिया शुरू होने के बाद उस कैडर में ऑफलाइन या नियमित तबादले नहीं किए जाएंगे। पहले जारी लेकिन लंबित ट्रांसफर आदेश भी स्वतः निरस्त माने जाएंगे। इसके अलावा यदि कोई कर्मचारी अपने तबादले के लिए किसी प्रकार की राजनीतिक या बाहरी सिफारिश का सहारा लेता है, तो उसके खिलाफ सख्त विभागीय अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।

नई व्यवस्था में कर्मचारियों का स्थानांतरण मेरिट आधारित प्रणाली से होगा। मेरिट तय करते समय कर्मचारी की कुल सेवा अवधि, कठिन एवं दुर्गम क्षेत्रों में दी गई सेवाएं तथा नीति में निर्धारित अन्य मानकों को आधार बनाया जाएगा। कर्मचारियों को अपने आवश्यक दस्तावेज और जानकारी स्वयं उपलब्ध करानी होगी, जबकि संबंधित डीडीओ और HRMS एडमिनिस्ट्रेटर उनका सत्यापन करेंगे। रिकॉर्ड की शुद्धता और सत्यापन की अंतिम जिम्मेदारी विभागाध्यक्षों की होगी। कर्मचारी ‘एम्प्लॉई सेल्फ सर्विस (ESS)’ पोर्टल के माध्यम से कुछ जानकारियां स्वयं भी अपडेट कर सकेंगे।

ऑनलाइन ट्रांसफर प्रक्रिया के प्रभावी संचालन के लिए प्रत्येक विभाग में एक नोडल अधिकारी नियुक्त किया जाएगा, जो पूरी प्रक्रिया की निगरानी करेगा। वर्तमान में स्कूल शिक्षा, स्वास्थ्य, आर्थिक एवं सांख्यिकी तथा सिंचाई एवं जल संसाधन जैसे विभागों में ऑनलाइन ट्रांसफर व्यवस्था पहले से लागू है। अब ‘मॉडल ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी-2026’ के तहत इसका दायरा और बढ़ाया जाएगा। सरकार ने मार्च 2026 में 29 विभागों और बोर्डों के लगभग 271 कैडरों को इस प्रणाली में शामिल करने की घोषणा की थी और अब चरणबद्ध तरीके से सभी पात्र नियमित कैडरों को ऑनलाइन ट्रांसफर व्यवस्था के दायरे में लाया जाएगा।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

प्राथमिक शिक्षकों के आंदोलन के बीच धरना स्थल पहुंचे CM सुक्खू, 5 सितंबर से पहले बैठक का आश्वासन

Summer express, संजू , शिमला। हिमाचल प्रदेश में ‘न्यू कॉम्प्लेक्स सिस्टम’ की अधिसूचना वापस लेने समेत विभिन्न मांगों को लेकर प्राथमिक शिक्षक संघ (PTF) का आंदोलन तेज हो गया है। कांगड़ा के बगलामुखी मंदिर से 11 जुलाई को शुरू हुई 15 दिवसीय ‘प्राथमिक शिक्षा बचाओ न्याय यात्रा’ के बाद रविवार को शिमला के चौड़ा मैदान में हजारों...

पंचायत प्रधान सुरेश कुमारी समेत 20 परिवार कांग्रेस में शामिल, विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने किया स्वागत

Summer express, विकास शर्मा , धर्मशाल महंता। पंचायत धर्मशाल महंता की वर्तमान प्रधान सुरेश कुमारी की अगुवाई में करीब 20 परिवारों ने कांग्रेस पार्टी की नीतियों में विश्वास जताते हुए पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर स्थानीय विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने सभी नए सदस्यों का पार्टी का पटका पहनाकर कांग्रेस परिवार में स्वागत किया।...

चंबा में ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला शुरू, राज्यपाल ने मिंजर ध्वज फहराकर किया शुभारंभ

Summer express, चंबा। मंजूर पठान। देवभूमि चंबा का ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला रविवार को धार्मिक आस्था, पारंपरिक रीति-रिवाजों और सांस्कृतिक रंगों के साथ शुरू हो गया। मेले के उद्घाटन समारोह में हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए, जबकि विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया भी विशेष रूप से मौजूद रहे। मेले...

कारगिल विजय दिवस पर सोलन में शहीदों को श्रद्धांजलि, वीर जवानों के बलिदान को किया नमन

Summer express, सोलन। भूपेंद्र ठाकुर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को सोलन में कारगिल युद्ध के वीर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। शहीद स्मारक पर आयोजित कार्यक्रम में उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा, जिला प्रशासन के अधिकारियों, पूर्व सैनिकों और अन्य गणमान्य नागरिकों ने पुष्पांजलि अर्पित कर देश के लिए सर्वोच्च बलिदान...

कारगिल विजय दिवस पर धर्मशाला के राज्य युद्ध स्मारक में शहीदों को श्रद्धांजलि

Summer express, धर्मशाला। राहुल चावला। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को धर्मशाला स्थित राज्य युद्ध स्मारक में श्रद्धांजलि समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में योल स्थित 9 कोर के कोर कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल आकाश जौहर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए और देश की रक्षा के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.