Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

सिरसा के रानियां थाना प्रभारी लाइन हाजिर, लापरवाही की शिकायतों पर एसपी का बड़ा एक्शन

Summer express, सिरसा। हरियाणा के सिरसा जिले के रानियां थाना प्रभारी सुखबीर सिंह को पद से हटाकर लाइन हाजिर कर दिया गया है। पुलिस अधीक्षक दीपक सहारण ने उनके खिलाफ लगातार मिल रही शिकायतों और कार्य में लापरवाही के आरोपों के आधार पर यह कार्रवाई की है। फिलहाल थाने का प्रभार एडिशनल एसएचओ को सौंप दिया गया है।

जानकारी के अनुसार, रानियां थाना क्षेत्र में पिछले आठ महीनों के दौरान यह तीसरा मौका है, जब किसी थाना प्रभारी को पद से हटाया गया है। सुखबीर सिंह को पहली बार किसी थाने की कमान सौंपी गई थी, लेकिन कार्यभार संभालने के कुछ समय बाद ही उनके खिलाफ लोगों की शिकायतें सामने आने लगी थीं।

बताया जा रहा है कि थाना क्षेत्र में आने वाली शिकायतों का समय पर निस्तारण नहीं हो रहा था और कई मामलों में कार्रवाई को लेकर लोगों में असंतोष बढ़ रहा था। इसी को देखते हुए पुलिस विभाग ने मामले को गंभीरता से लिया और जांच के बाद थाना प्रभारी को तत्काल प्रभाव से लाइन हाजिर करने का निर्णय लिया।

सिरसा के पुलिस अधीक्षक दीपक सहारण ने बताया कि थाना प्रभारी के खिलाफ जनता की ओर से लगातार शिकायतें मिल रही थीं। शिकायतों की समीक्षा के दौरान कार्य में लापरवाही सामने आने पर उन्हें लाइन हाजिर किया गया है। उन्होंने कहा कि पुलिस विभाग जनता की शिकायतों के त्वरित और निष्पक्ष समाधान के लिए प्रतिबद्ध है तथा लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों के खिलाफ आगे भी इसी प्रकार की कार्रवाई जारी रहेगी।

पुलिस विभाग ने रानियां थाने में प्रशासनिक व्यवस्था सुचारू बनाए रखने के लिए एडिशनल एसएचओ को अस्थायी रूप से थाना प्रभारी का कार्यभार सौंप दिया है। साथ ही नए स्थायी थाना प्रभारी की नियुक्ति को लेकर विभागीय स्तर पर प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

मैक्लोडगंज में बढ़ेगा पर्यटकों का दबाव, ट्रैफिक और सुरक्षा को लेकर पुलिस अलर्ट

Summer express/राहुल चावला, धर्मशाला-:पर्यटन नगरी मैक्लोडगंज में अक्टूबर माह के दौरान पर्यटकों की बढ़ने वाली आमद को देखते हुए कांगड़ा पुलिस ने ट्रैफिक और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर तैयारियां तेज कर दी हैं। वहीं, शनिवार को नड्डी और डल झील में होने वाले राधाष्टमी स्नान को लेकर भी पुलिस ने विशेष इंतजाम किए हैं। श्रद्धालुओं...

हिम बस प्लस कार्ड पर भाजपा ने उठाए सवाल, भारद्वाज बोलीं—पुरानी छूट खत्म कर कैशबैक का झुनझुना थमाया

Summer express/शिमला-: भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश प्रवक्ता संदीपनी भारद्वाज ने एचआरटीसी की नई हिम बस प्लस कार्ड व्यवस्था को लेकर कांग्रेस सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि सरकार को स्पष्ट करना चाहिए कि ग्रीन कार्ड, स्मार्ट कार्ड और सम्मान कार्ड को बंद कर नई व्यवस्था लागू करने से आम यात्रियों को वास्तविक...

डेढ़ साल में पूरा होगा निर्माण, डडौर में डबल लेन और नागचला में एक लेन पर बनेगा फ्लाईओवर कम अंडरपास

Summer express/मंडी, धर्मवीर-: लंबे समय से प्रस्तावित डडौर और नागचला फ्लाईओवर के निर्माण का रास्ता अब साफ हो गया है। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) ने दोनों स्थानों पर फ्लाईओवर कम अंडरपास के निर्माण के लिए करीब 27 करोड़ रुपये का टेंडर जारी कर दिया है। निर्माण कार्य का जिम्मा एक ही निजी कंपनी को...

असम में दो ऑपरेशन: 27 संदिग्ध बांग्लादेशी नागरिक हिरासत में, वैध दस्तावेज नहीं मिले

summer express ,गुवाहाटी। असम पुलिस ने बिना वैध दस्तावेज भारत में रहने के संदेह में 27 बांग्लादेशी नागरिकों को हिरासत में लिया है। पुलिस ने 16 सितंबर को गुवाहाटी और रंगिया में दो अलग-अलग अभियानों के दौरान कार्रवाई की। हिरासत में लिए गए लोगों में पुरुषों और महिलाओं के साथ नाबालिग भी शामिल हैं। पुलिस...

नई जिला कांग्रेस कमेटी के गठन पर मंत्री जगत सिंह नेगी की आपत्ति, पुराने कार्यकर्ताओं की अनदेखी का आरोप

Summer express/शिमला, संजू-किन्नौर कांग्रेस में संगठनात्मक बदलाव को लेकर पार्टी के भीतर मतभेद सामने आए हैं। राजस्व एवं बागवानी मंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जगत सिंह नेगी ने नई जिला कांग्रेस कमेटी यानी DCC के गठन पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि पुरानी कार्यकारिणी से जुड़े नेताओं और लंबे समय से संगठन...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.