Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

अवैध खनन पर सरकार का कड़ा रुख, सितंबर तक खनन पर रोक; बल्क ड्रग पार्क की प्रगति और राम मंदिर मुद्दे पर बोले उद्योग मंत्री

Summer express/शिमला/ संजू -:हिमाचल प्रदेश के उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने अवैध खनन, बल्क ड्रग पार्क परियोजना और राम मंदिर से जुड़े कथित चढ़ावे की चोरी के मुद्दे पर अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार अवैध खनन के खिलाफ सख्ती से कार्रवाई कर रही है और फिलहाल सितंबर माह तक प्रदेश में खनन गतिविधियों पर पूर्ण प्रतिबंध लागू है। मंत्री ने बल्क ड्रग पार्क परियोजना की प्रगति की जानकारी देते हुए बताया कि बुनियादी ढांचे का निर्माण तेजी से आगे बढ़ रहा है। वहीं राम मंदिर के मुद्दे पर उन्होंने पारदर्शिता और जवाबदेही की आवश्यकता पर जोर देते हुए भाजपा की भूमिका पर सवाल उठाए।

उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने कहा कि हिमाचल-पंजाब सीमा सहित प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में अवैध खनन पर सरकार लगातार निगरानी रख रही है। उन्होंने बताया कि जहां भी अवैध खनन की शिकायत मिलती है, वहां संबंधित विभागों को तुरंत कार्रवाई के निर्देश दिए जाते हैं और जिम्मेदारी भी तय की जाती है। उन्होंने स्पष्ट किया कि मानसून को देखते हुए सितंबर माह तक प्रदेश में खनन गतिविधियों पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया गया है। यदि कोई व्यक्ति या संस्था नियमों का उल्लंघन करती है तो उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। सरकार प्राकृतिक संसाधनों की सुरक्षा और पर्यावरण संरक्षण को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रही है।

बल्क ड्रग पार्क परियोजना को लेकर उद्योग मंत्री ने कहा कि यह राज्य की महत्वाकांक्षी परियोजनाओं में शामिल है और इसका कार्य निर्धारित योजना के अनुसार आगे बढ़ रहा है। उन्होंने बताया कि अब तक करीब 15 से 20 प्रतिशत निर्माण कार्य पूरा हो चुका है। बिजली आपूर्ति से संबंधित लगभग 75 प्रतिशत और जलापूर्ति से जुड़ा करीब 95 प्रतिशत कार्य पूरा किया जा चुका है। शेष टेंडर प्रक्रियाओं को भी जल्द अंतिम रूप दिया जाएगा। सड़क निर्माण के लिए लोक निर्माण विभाग को आवश्यक धनराशि जारी कर दी गई है और परियोजना क्षेत्र को बेहतर संपर्क सुविधा देने के लिए डबल लेन सड़क का निर्माण कराया जाएगा।राम मंदिर में कथित चढ़ावे की चोरी के मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए उद्योग मंत्री ने कहा कि राम मंदिर करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था का केंद्र है और उससे जुड़े किसी भी मामले में पूर्ण पारदर्शिता होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि आस्था के नाम पर किसी भी प्रकार की अनियमितता स्वीकार नहीं की जा सकती। मंत्री ने आरोप लगाया कि भाजपा ने राम के नाम पर राजनीति की है, जबकि मंदिर किसी एक राजनीतिक दल की संपत्ति नहीं बल्कि पूरे देश के हिंदुओं की आस्था का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सहित हर राजनीतिक दल को इस मामले में सवाल उठाने का अधिकार है और जवाबदेही तय होना आवश्यक है।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

लुधियाना ई-ऑक्शन घोटाला: डीसी ने बनाई जांच कमेटी, रिकॉर्ड किया तलब

Summer express, लुधियाना। लुधियाना इंप्रूवमेंट ट्रस्ट (एलआईटी) की सेल ब्रांच में ई-ऑक्शन प्रक्रिया में कथित अनियमितताओं के खुलासे के बाद जिला प्रशासन और ट्रस्ट प्रशासन हरकत में आ गया है। मामले को गंभीरता से लेते हुए उपायुक्त (डीसी) हिमांशु जैन ने उच्चस्तरीय जांच के आदेश जारी किए हैं। वहीं, एलआईटी चेयरमैन तरसेम भिंडर ने सेल...

एचआरटीसी परिचालक से घर से ही फर्जी चेकिंग रिपोर्ट भरवा रहे इंस्पेक्टर, वीडियो वायरल

Summer express/मंडी, धर्मवीर-: हिमाचल पथ परिवहन निगम के मंडी डिवीजन में फर्जी चेकिंग का एक और मामला सामने आया है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में आरोप लगाया गया है कि एक इंस्पेक्टर ने धर्मशाला-कुल्लू रूट पर तैनात परिचालक से ड्यूटी के दौरान नहीं बल्कि घर पर बैठकर ही फर्जी चेकिंग भरवाई।...

फरीदाबाद के युवक की पत्नी के सामने गोली मारकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस

Summer express, फर्रुखाबाद । उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद जिले में हरियाणा के एक युवक की पत्नी और मासूम बेटे के सामने गोली मारकर हत्या कर दी गई। वारदात को अंजाम देने के बाद हमलावर कार से मौके से फरार हो गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और आरोपियों की तलाश...

पंचकूला में तेज रफ्तार स्कॉर्पियो का कहर, कई वाहन और मकान क्षतिग्रस्त

Summer express, पंचकूला। सेक्टर-15 में तेज रफ्तार स्कॉर्पियो के अनियंत्रित होने से बड़ा हादसा हो गया। स्कॉर्पियो ने पहले सड़क से गुजर रही एक कार को टक्कर मारी, इसके बाद लोहे का गेट, ग्रिल और सुरक्षा कक्ष तोड़ते हुए एक मकान के बाहर खड़ी एसयूवी में जा घुसी। हादसे में कई वाहनों और संपत्ति को...

5.19 करोड़ की विकास परियोजनाओं का पलवल में शिलान्यास, सभी वार्डों में होगा समान विकास

Summer express, सुंदर कुंडू , पलवल। हरियाणा सरकार में खेल एवं कानून राज्य मंत्री गौरव गौतम ने सोमवार को पलवल शहर के वार्ड नंबर-10 स्थित कुसलीपुर क्षेत्र में करीब 5.19 करोड़ रुपये की विभिन्न विकास परियोजनाओं का शिलान्यास किया। नारियल फोड़कर कार्यों की शुरुआत करते हुए उन्होंने कहा कि सरकार शहर के हर वार्ड में समान...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.