Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

करनाल में वाहन चोर गिरोह पर शिकंजा, 4 आरोपी गिरफ्तार; 11 चोरी के वाहन बरामद

summer express,राकेश कुमार शर्मा,करनाल। वाहन चोरी की बढ़ती वारदातों पर अंकुश लगाने के लिए करनाल पुलिस के एंटी ऑटो थेफ्ट स्टाफ CIA-1 ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस की दो टीमों ने अलग-अलग स्थानों पर कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से चोरी की 9 मोटरसाइकिल और 2 एक्टिवा बरामद हुई हैं। बरामद किए गए वाहनों में करनाल के अलावा पानीपत जिले से चोरी किए गए वाहन भी शामिल हैं।

एंटी ऑटो थेफ्ट स्टाफ CIA-1 को 17 सितंबर को वाहन चोरी के संबंध में गुप्त सूचना मिली थी। इसके बाद एंटी ऑटो थेफ्ट इंचार्ज निरीक्षक रोहताश सिंह के नेतृत्व में दो पुलिस टीमों का गठन किया गया। टीमों ने अलग-अलग स्थानों पर नाकाबंदी कर संदिग्ध वाहनों और लोगों की जांच शुरू की।

पहली टीम ने करनाल बाईपास रिंग रोड पर गांव कुटेल के क्षेत्र से साहिल कुमार उर्फ दीवा और मनीष, दोनों निवासी गांव कैरवाली, जिला करनाल को चोरी की मोटरसाइकिल के साथ गिरफ्तार किया। पूछताछ के दौरान पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से कुल सात चोरी की मोटरसाइकिल बरामद कीं।

वहीं दूसरी टीम ने पश्चिमी यमुना नहर के पास कार्रवाई करते हुए आकाश उर्फ काशी निवासी जुण्डला और धीरज उर्फ आजाद निवासी हांसी चौक, करनाल को चोरी की मोटरसाइकिल के साथ गिरफ्तार किया। पुलिस के मुताबिक इन दोनों आरोपियों के कब्जे से दो मोटरसाइकिल और दो एक्टिवा बरामद हुईं।

पुलिस जांच में सामने आया है कि बरामद वाहन थाना शहर करनाल, सिविल लाइन, रामनगर, इंद्री, मधुबन और सदर करनाल क्षेत्र के अलावा पानीपत जिले से चोरी किए गए थे। पुलिस अब आरोपियों से पूछताछ कर यह पता लगाने में जुटी है कि चोरी किए गए वाहनों को कहां बेचा या खपाया जाता था और इस गिरोह से अन्य कौन-कौन लोग जुड़े हुए हैं।

एंटी ऑटो थेफ्ट इंचार्ज निरीक्षक रोहताश सिंह ने बताया कि वाहन चोरी की वारदातों को रोकने के लिए पुलिस लगातार अभियान चला रही है। इसी अभियान के तहत चार आरोपियों को गिरफ्तार कर कुल 11 चोरी के वाहन बरामद किए गए हैं। पुलिस के अनुसार आरोपी नशे के आदी हैं और आकाश उर्फ काशी का पहले भी आपराधिक रिकॉर्ड रहा है तथा वह जेल जा चुका है।

पुलिस आरोपियों को अदालत में पेश कर रिमांड की मांग करेगी, ताकि पूछताछ के दौरान वाहन चोरी से जुड़े अन्य मामलों और नेटवर्क के बारे में जानकारी जुटाई जा सके। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वाहन पार्क करते समय सुरक्षित स्थान, निगरानी वाली जगह या पेड पार्किंग का इस्तेमाल करें, ताकि चोरी की घटनाओं से बचाव हो सके।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

करनाल में राइस मिल में भीषण आग, 11 दमकल गाड़ियों ने घंटों की मशक्कत के बाद पाया काबू

summer express, राकेश कुमार शर्मा,करनाल। करनाल-कैथल रोड स्थित सप्पल टेक राइस मिल मेंशाम अचानक भीषण आग लग गई। आग ने देखते ही देखते मिल के बड़े हिस्से को अपनी चपेट में ले लिया। मौके से उठते काले धुएं के गुबार दूर तक दिखाई दिए, जिससे आसपास के इलाके में हड़कंप मच गया। आग की घटना...

करनाल में वाहन चोर गिरोह पर शिकंजा, 4 आरोपी गिरफ्तार; 11 चोरी के वाहन बरामद

summer express,राकेश कुमार शर्मा,करनाल। वाहन चोरी की बढ़ती वारदातों पर अंकुश लगाने के लिए करनाल पुलिस के एंटी ऑटो थेफ्ट स्टाफ CIA-1 ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस की दो टीमों ने अलग-अलग स्थानों पर कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से चोरी की 9 मोटरसाइकिल और 2 एक्टिवा...

पर्यटन सीजन से पहले धर्मशाला-मैक्लोडगंज की सड़कें होंगी दुरुस्त, प्रशासन-एनएचएआई की जल्द होगी बैठक

Summer express/राहुल चावला, धर्मशाला-: पर्यटन सीजन शुरू होने से पहले धर्मशाला और मैक्लोडगंज की खस्ताहाल सड़कों को सुधारने की कवायद तेज होने की उम्मीद है। पर्यटकों की बढ़ती आवाजाही को देखते हुए सड़कों की मरम्मत को प्राथमिकता देने की बात कही गई है।उपमुख्य सचेतक एवं शाहपुर विधायक केवल सिंह पठानिया ने कहा कि सड़कों की...

किशाऊ बांध समझौते पर सुक्खू का भाजपा पर निशाना, बोले- कांग्रेस ने हिमाचल के हितों की लड़ाई लड़ी

Summer express/हमीरपुर, अरविंद-: मुख्यमंत्री  सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने शुक्रवार को नादौन दौरे के दौरान किशाऊ बांध समझौते को लेकर भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि यदि हिमाचल प्रदेश में भाजपा की सरकार होती तो किशाऊ बांध समझौता नहीं होता। मुख्यमंत्री ने आरोप लगाया कि भाजपा ने प्रदेश की संपदा और अधिकारों को...

मैक्लोडगंज में बढ़ेगा पर्यटकों का दबाव, ट्रैफिक और सुरक्षा को लेकर पुलिस अलर्ट

Summer express/राहुल चावला, धर्मशाला-:पर्यटन नगरी मैक्लोडगंज में अक्टूबर माह के दौरान पर्यटकों की बढ़ने वाली आमद को देखते हुए कांगड़ा पुलिस ने ट्रैफिक और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर तैयारियां तेज कर दी हैं। वहीं, शनिवार को नड्डी और डल झील में होने वाले राधाष्टमी स्नान को लेकर भी पुलिस ने विशेष इंतजाम किए हैं। श्रद्धालुओं...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.