Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

किशाऊ बांध समझौते पर सुक्खू का भाजपा पर निशाना, बोले- कांग्रेस ने हिमाचल के हितों की लड़ाई लड़ी

Summer express/हमीरपुर, अरविंद-: मुख्यमंत्री  सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने शुक्रवार को नादौन दौरे के दौरान किशाऊ बांध समझौते को लेकर भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि यदि हिमाचल प्रदेश में भाजपा की सरकार होती तो किशाऊ बांध समझौता नहीं होता। मुख्यमंत्री ने आरोप लगाया कि भाजपा ने प्रदेश की संपदा और अधिकारों को नुकसान पहुंचाने का काम किया है।सुक्खू ने कहा कि किशाऊ समझौते को लेकर भाजपा नेताओं ने केवल राजनीति की और प्रदेश के हितों के लिए कोई ठोस लड़ाई नहीं लड़ी। उन्होंने कहा कि हिमाचल के हितों की रक्षा के लिए संघर्ष करने का साहस कांग्रेस में है। सांसद अनुराग ठाकुर और अन्य भाजपा नेताओं की बयानबाजी पर मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्हें केंद्र सरकार के समक्ष अपनी सक्रियता दिखानी होती है।

मुख्यमंत्री ने पूर्व मुख्यमंत्री शांता कुमार द्वारा किशाऊ बांध को हिमाचल की संपदा बताए जाने पर उनका आभार जताया। उन्होंने कहा कि शांता कुमार प्रदेश हित की बात करते हैं, लेकिन भाजपा के कई नेता सरकार के कार्यों की जानकारी होने के बावजूद उसकी सराहना नहीं कर पाते।सुक्खू ने कहा कि राज्य सरकार को विभिन्न परियोजनाओं से राजस्व प्राप्त हो रहा है। वाइल्ड फ्लावर हॉल मामले में कानूनी जीत के बाद प्रदेश के खजाने में 401 करोड़ रुपये जमा हुए हैं। उन्होंने कहा कि जेएसडब्ल्यू एनर्जी से प्रतिवर्ष करीब 150 करोड़ रुपये, शराब ठेकों से 450 करोड़ रुपये और किशाऊ बांध से 1200 से 1500 करोड़ रुपये तक आय होने की उम्मीद है।मुख्यमंत्री ने भाजपा पर हिमकेयर और जमीन से जुड़े घोटालों तथा पूर्व कर्मचारी चयन आयोग में पेपर लीक जैसे मामलों को लेकर भी आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि वर्तमान कांग्रेस सरकार ने गरीब वर्ग के लिए कई योजनाएं शुरू की हैं, जिनमें मुख्यमंत्री सुख आश्रय योजना, मेरा परिवार-सुखी परिवार अभियान और इंदिरा गांधी प्यारी बहना सुख-सम्मान निधि योजना शामिल हैं।उन्होंने बताया कि एम्स स्तर के संस्थान के लिए प्रदेश सरकार ने ओपन बिडिंग में भाग लिया है। इसके लिए केंद्र से 74 एकड़ भूमि और 300 करोड़ रुपये की मांग की गई है।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

फरीदाबाद में भाजपा विधायक धनेश अदलखा का वीडियो वायरल, निगम अधिकारी को फोन पर सुनाई खरी-खोटी

Summer express, फरीदाबाद । फरीदाबाद के बड़खल से भाजपा विधायक धनेश अदलखा का एक वीडियो सामने आने के बाद नगर निगम में जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों के बीच कामकाज को लेकर विवाद चर्चा में है। वीडियो में विधायक नगर निगम के स्वच्छ भारत मिशन के एक्सईएन मनदीप से फोन पर बातचीत के दौरान उनके लिए अभद्र...

दिवाली से पहले हरियाणा की हवा हुई जहरीली: पंचगांव में AQI 391 दर्ज, देश में सबसे ऊपर

Summer express, चंडीगढ़। हरियाणा में दिवाली से पहले ही वायु प्रदूषण का स्तर लगातार बढ़ने लगा है। गुरुवार को प्रदेश के सात शहर देश के 12 सर्वाधिक प्रदूषित शहरों की सूची में शामिल रहे। राज्य के 12 शहरों में एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 300 के पार दर्ज किया गया। गुरुग्राम के पंचगांव में AQI 391...

पलानी मुरुगन मंदिर में श्रद्धालुओं ने चढ़ाए 2.26 करोड़ रुपये, सोना-चांदी और विदेशी मुद्रा भी मिली

Summer express, नई दिल्ली। तमिलनाडु के पलानी स्थित प्रसिद्ध अरुलमिगु दंडायुथपाणि स्वामी मंदिर में श्रद्धालुओं की ओर से बड़ी मात्रा में चढ़ावा अर्पित किया गया है। मंदिर में दान की गई नकदी, सोने-चांदी और विदेशी मुद्रा की गिनती के दौरान करोड़ों रुपये की राशि और कीमती धातुएं मिली हैं। मंदिर प्रशासन के अनुसार, श्रद्धालुओं ने...

एसआईआर पर कांग्रेस ने फैलाया भ्रम, अमित शाह देंगे आरोपों का जवाब : नायब सैनी

Summer express, करनाल। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कांग्रेस पर मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) को लेकर देशभर में भ्रम फैलाने और गलत जानकारी प्रसारित करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने एसआईआर के मुद्दे पर झूठ का गुब्बारा खड़ा कर जनता को गुमराह करने का प्रयास किया...

ब्रिटेन में फगवाड़ा के डॉक्टर की बेटी की संदिग्ध मौत, पति पर प्रताड़ना और हत्या के आरोप

Summer express, फगवाड़ा । ब्रिटेन में फगवाड़ा के प्रसिद्ध चिकित्सक डॉ. के.के. वर्मा की बेटी डॉ. शिवानी वर्मा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। चाहल नगर निवासी डॉ. वर्मा के परिवार को बेटी की मौत की सूचना मिलते ही घर में मातम छा गया। घटना की खबर से पूरे इलाके में...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.