Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

मंत्री चीमा ने विपक्षी दलों पर लगाया साजिश रचने का आरोप

समर न्यूज | चंडीगढ़
पंजाब के वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने गुलजार सिंह की मौत के मामले में विपक्षी दलों पर उन्हें फंसाने की साजिश रचने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि विपक्ष इस मामले को राजनीतिक रंग देकर सरकार और उनके खिलाफ माहौल बनाने की कोशिश कर रहा है। कांग्रेस, भाजपा और शिरोमणि अकाली दल के नेता मामले में चीमा के इस्तीफे और स्वतंत्र जांच की मांग कर रहे हैं।
चीमा ने कहा कि विपक्षी दल एक मंत्री को फंसाने की साजिश कर रहे हैं। उनके पास इस संबंध में पर्याप्त सबूत हैं, लेकिन जांच जारी होने के कारण वह फिलहाल उन्हें सार्वजनिक नहीं करेंगे। उन्होंने कहा कि जांच पूरी होने के बाद प्रत्येक नेता को जवाब देंगे और जनता के सामने तथ्यों को रखेंगे। चीमा ने विपक्ष पर मृतक के नाम पर राजनीति करने का आरोप भी लगाया।
परिवार ने लगाए आरोप:
गुलजार सिंह संगरूर जिले के दिड़बा क्षेत्र के तुरबनजारा गांव के रहने वाले थे। कथित तौर पर जहर खाने के बाद सात सितंबर को उनकी मौत हो गई थी। परिवार ने आरोप लगाया कि दिड़बा में एक कार्यक्रम के दौरान नशे की समस्या को लेकर चीमा से सवाल पूछने के बाद गुलजार को परेशान किया गया और उनके खिलाफ जातिसूचक टिप्पणियां की गईं।

admin

Horizonbeg@gmail.com https://summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

मंत्री चीमा ने विपक्षी दलों पर लगाया साजिश रचने का आरोप

समर न्यूज | चंडीगढ़पंजाब के वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने गुलजार सिंह की मौत के मामले में विपक्षी दलों पर उन्हें फंसाने की साजिश रचने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि विपक्ष इस मामले को राजनीतिक रंग देकर सरकार और उनके खिलाफ माहौल बनाने की कोशिश कर रहा है। कांग्रेस, भाजपा और शिरोमणि...

कनाडा-अमेरिका में पढ़ाई का खर्च बढ़ा, छात्रों के सामने नई चुनौती

अमेरिका में विदेशी छात्रों के लिए प्रस्तावित 1 लाख डॉलर की फीस से नौकरी का रास्ता हो सकता है महंगाएजेंसी। नई दिल्ली कनाडा और अमेरिका में पढ़ाई करने की योजना बना रहे भारतीय छात्रों के लिए वित्तीय चुनौतियां बढ़ गई हैं। कनाडा ने अंतरराष्ट्रीय छात्रों के लिए वीजा आवेदन के दौरान जरूरी जीवन-यापन खर्च की...

आपदा में 3 महीने तक घट सकता है ईपीएफ योगदान

एजेंसी | नई दिल्लीकेंद्र सरकार की नई कर्मचारी भविष्य निधि योजना-2026 में आपदा या महामारी जैसी आपात स्थिति से निपटने के लिए ईपीएफ योगदान में अस्थायी राहत का प्रावधान किया गया है। इसके तहत केंद्र सरकार जरूरत पड़ने पर कर्मचारी और नियोक्ता के भविष्य निधि योगदान को अधिकतम तीन महीने के लिए आंशिक या पूरी...

हाईकोर्ट ने पूछा-मंत्री को आरोपी कैसे बना सकते हैं

समर न्यूज | चंडीगढ़पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट ने संगरूर के गुलजार सिंह की मौत के मामले में पंजाब के वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा को आरोपी बनाए जाने के सवाल पर याचिकाकर्ता से स्पष्टीकरण मांगा। चीफ जस्टिस अश्वनी कुमार मिश्रा और जस्टिस रोहित कपूर की पीठ के समक्ष मामले की सुनवाई हुई।याचिका में जांच केंद्रीय...

नेपाल बाढ़ में लापता ऊना के इंजीनियर की तलाश तेज करने के लिए केंद्र से संपर्क करेगी हिमाचल सरकार

Summer express/ऊना,राकेश-:नेपाल में आई भीषण बाढ़ के बाद लापता चल रहे ऊना निवासी इंजीनियर सुखविंदर रतन के परिजनों ने बुधवार को ऊना के सर्किट हाउस में मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू से मुलाकात की। परिजनों ने मुख्यमंत्री से सुखविंदर रतन की तलाश में आवश्यक सहायता उपलब्ध करवाने का आग्रह किया।परिजनों ने बताया कि 26 अगस्त...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.