Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

नीरज साहनी धमकी मामले में पंजाब सरकार और पुलिस को नोटिस जारी

समर न्यूज | चंडीगढ़
पंजाबी गायक, अभिनेता और निर्माता नीरज साहनी उर्फ आरडीएक्स की सुरक्षा से जुड़े मामले में पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट ने पंजाब सरकार के अधिकारियों को अवमानना नोटिस जारी किया है।
कोर्ट ने पूछा है कि उसके आदेश का पालन नहीं करने पर उनके खिलाफ अवमानना की कार्रवाई क्यों न शुरू की जाए। मामले की अगली सुनवाई 1 अक्टूबर को होगी।
नीरज साहनी ने 1 जून 2026 को पंजाब सरकार और पुलिस को अपनी जान को खतरा बताते हुए प्रतिवेदन दिया था। उन्होंने दावा किया था कि पाकिस्तान में मौजूद गैंगस्टर हरविंदर सिंह रिंदा के नाम से उन्हें धमकियां मिली हैं। 23 जुलाई को हाईकोर्ट ने सीबीआई जांच की मांग खारिज करते हुए सरकार को उनके आवेदन पर एक महीने में विचार कर निर्णय लेने का निर्देश दिया था। अदालत ने वास्तविक खतरा होने पर आवश्यक कदम उठाने को भी कहा था। समय सीमा बीतने के बाद नीरज ने अवमानना याचिका दायर की। सुनवाई में पंजाब सरकार की ओर से अतिरिक्त महाधिवक्ता दर्शन सिंह मलवई पेश हुए और अनुपालन रिपोर्ट दाखिल करने के लिए समय मांगा। कोर्ट ने अनुरोध स्वीकार करते हुए अगली सुनवाई 1 अक्टूबर तय की।

admin

Horizonbeg@gmail.com https://summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

मंत्री चीमा ने विपक्षी दलों पर लगाया साजिश रचने का आरोप

समर न्यूज | चंडीगढ़पंजाब के वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने गुलजार सिंह की मौत के मामले में विपक्षी दलों पर उन्हें फंसाने की साजिश रचने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि विपक्ष इस मामले को राजनीतिक रंग देकर सरकार और उनके खिलाफ माहौल बनाने की कोशिश कर रहा है। कांग्रेस, भाजपा और शिरोमणि...

कनाडा-अमेरिका में पढ़ाई का खर्च बढ़ा, छात्रों के सामने नई चुनौती

अमेरिका में विदेशी छात्रों के लिए प्रस्तावित 1 लाख डॉलर की फीस से नौकरी का रास्ता हो सकता है महंगाएजेंसी। नई दिल्ली कनाडा और अमेरिका में पढ़ाई करने की योजना बना रहे भारतीय छात्रों के लिए वित्तीय चुनौतियां बढ़ गई हैं। कनाडा ने अंतरराष्ट्रीय छात्रों के लिए वीजा आवेदन के दौरान जरूरी जीवन-यापन खर्च की...

आपदा में 3 महीने तक घट सकता है ईपीएफ योगदान

एजेंसी | नई दिल्लीकेंद्र सरकार की नई कर्मचारी भविष्य निधि योजना-2026 में आपदा या महामारी जैसी आपात स्थिति से निपटने के लिए ईपीएफ योगदान में अस्थायी राहत का प्रावधान किया गया है। इसके तहत केंद्र सरकार जरूरत पड़ने पर कर्मचारी और नियोक्ता के भविष्य निधि योगदान को अधिकतम तीन महीने के लिए आंशिक या पूरी...

हाईकोर्ट ने पूछा-मंत्री को आरोपी कैसे बना सकते हैं

समर न्यूज | चंडीगढ़पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट ने संगरूर के गुलजार सिंह की मौत के मामले में पंजाब के वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा को आरोपी बनाए जाने के सवाल पर याचिकाकर्ता से स्पष्टीकरण मांगा। चीफ जस्टिस अश्वनी कुमार मिश्रा और जस्टिस रोहित कपूर की पीठ के समक्ष मामले की सुनवाई हुई।याचिका में जांच केंद्रीय...

नेपाल बाढ़ में लापता ऊना के इंजीनियर की तलाश तेज करने के लिए केंद्र से संपर्क करेगी हिमाचल सरकार

Summer express/ऊना,राकेश-:नेपाल में आई भीषण बाढ़ के बाद लापता चल रहे ऊना निवासी इंजीनियर सुखविंदर रतन के परिजनों ने बुधवार को ऊना के सर्किट हाउस में मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू से मुलाकात की। परिजनों ने मुख्यमंत्री से सुखविंदर रतन की तलाश में आवश्यक सहायता उपलब्ध करवाने का आग्रह किया।परिजनों ने बताया कि 26 अगस्त...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.