Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

मंडी में सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के 100 पदों पर भर्ती, 13 से 17 जुलाई तक होंगे इंटरव्यू

Summer express/मंडी, धरमवीर- : जिला रोजगार कार्यालय, मंडी के माध्यम से एसआईएस इंडिया लिमिटेड (आरटीए हमीरपुर) के लिए सिक्योरिटी गार्ड एवं सुपरवाइजर के 100 पदों पर भर्ती की जाएगी। जिला रोजगार अधिकारी अरविंद सिंह चौहान ने बताया कि भर्ती प्रक्रिया के तहत साक्षात्कार 13 से 17 जुलाई तक जिले के विभिन्न उप रोजगार कार्यालयों में आयोजित किए जाएंगे। 13 जुलाई को सरकाघाट, 14 जुलाई को नेरचौक (बल्ह), 15 जुलाई को पधर, 16 जुलाई को गोहर तथा 17 जुलाई को करसोग में सुबह 10:30 बजे इंटरव्यू होंगे।

इन पदों के लिए केवल दसवीं पास पुरुष अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं। उम्मीदवार की आयु 19 से 40 वर्ष के बीच, न्यूनतम लंबाई 168 सेंटीमीटर तथा वजन 55 से 95 किलोग्राम होना आवश्यक है। अभ्यर्थियों को साक्षात्कार के समय अपने मूल शैक्षणिक प्रमाण-पत्र, उनकी छायाप्रतियां, पासपोर्ट आकार के फोटो, आधार कार्ड और रोजगार पंजीकरण पत्र साथ लाना होगा। रोजगार कार्यालय में पंजीकरण होना अनिवार्य है।चयनित उम्मीदवारों को कंपनी की ओर से एक माह का प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रशिक्षण पूरा होने के बाद उन्हें विभिन्न कंपनियों, फोरलेन परियोजनाओं, मॉल, शोरूम और औद्योगिक प्रतिष्ठानों में तैनात किया जाएगा। 8 घंटे की ड्यूटी के लिए 18 हजार रुपये तथा 12 घंटे की ड्यूटी के लिए 24 हजार रुपये तक मासिक वेतन मिलेगा। इसके अलावा ईपीएफ, ईएसआई, बीमा, पेंशन और ग्रेच्युटी जैसी सुविधाएं भी प्रदान की जाएंगी।जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि साक्षात्कार में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को किसी प्रकार का यात्रा भत्ता नहीं दिया जाएगा। भर्ती से संबंधित अधिक जानकारी के लिए जिला रोजगार कार्यालय, मंडी के दूरभाष 01905-235508 पर संपर्क किया जा सकता है।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

अंबाला में अधूरे प्रोजेक्टों और अवैध कॉलोनियों पर कांग्रेस का सरकार पर हमला

summer express , अंकुर कपूर, अंबाला। अंबाला शहर में अधूरे विकास कार्यों, अवैध कॉलोनियों और नगर निगम में कथित अनियमितताओं के मुद्दे को लेकर कांग्रेस ने प्रदेश सरकार पर निशाना साधा है। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विनोद धीमान ने अंबाला कांग्रेस भवन में आयोजित प्रेस वार्ता में कहा कि शहर के रुके हुए विकास कार्यों...

करनाल में राइस मिल में भीषण आग, 11 दमकल गाड़ियों ने घंटों की मशक्कत के बाद पाया काबू

summer express, राकेश कुमार शर्मा,करनाल। करनाल-कैथल रोड स्थित सप्पल टेक राइस मिल मेंशाम अचानक भीषण आग लग गई। आग ने देखते ही देखते मिल के बड़े हिस्से को अपनी चपेट में ले लिया। मौके से उठते काले धुएं के गुबार दूर तक दिखाई दिए, जिससे आसपास के इलाके में हड़कंप मच गया। आग की घटना...

करनाल में वाहन चोर गिरोह पर शिकंजा, 4 आरोपी गिरफ्तार; 11 चोरी के वाहन बरामद

summer express,राकेश कुमार शर्मा,करनाल। वाहन चोरी की बढ़ती वारदातों पर अंकुश लगाने के लिए करनाल पुलिस के एंटी ऑटो थेफ्ट स्टाफ CIA-1 ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस की दो टीमों ने अलग-अलग स्थानों पर कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से चोरी की 9 मोटरसाइकिल और 2 एक्टिवा...

पर्यटन सीजन से पहले धर्मशाला-मैक्लोडगंज की सड़कें होंगी दुरुस्त, प्रशासन-एनएचएआई की जल्द होगी बैठक

Summer express/राहुल चावला, धर्मशाला-: पर्यटन सीजन शुरू होने से पहले धर्मशाला और मैक्लोडगंज की खस्ताहाल सड़कों को सुधारने की कवायद तेज होने की उम्मीद है। पर्यटकों की बढ़ती आवाजाही को देखते हुए सड़कों की मरम्मत को प्राथमिकता देने की बात कही गई है।उपमुख्य सचेतक एवं शाहपुर विधायक केवल सिंह पठानिया ने कहा कि सड़कों की...

किशाऊ बांध समझौते पर सुक्खू का भाजपा पर निशाना, बोले- कांग्रेस ने हिमाचल के हितों की लड़ाई लड़ी

Summer express/हमीरपुर, अरविंद-: मुख्यमंत्री  सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने शुक्रवार को नादौन दौरे के दौरान किशाऊ बांध समझौते को लेकर भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि यदि हिमाचल प्रदेश में भाजपा की सरकार होती तो किशाऊ बांध समझौता नहीं होता। मुख्यमंत्री ने आरोप लगाया कि भाजपा ने प्रदेश की संपदा और अधिकारों को...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.