नई दिल्ली। राजस्थान राज्य कुश्ती संघ के अध्यक्ष श्री राजीव दत्ता ने आज नई दिल्ली में भारतीय कुश्ती महासंघ (डब्ल्यू एफ आई) के पूर्व अध्यक्ष श्री बृज भूषण शरण सिंह से शिष्टाचार भेंट की।
इस अवसर पर भारतीय कुश्ती के वर्तमान परिदृश्य, खिलाड़ियों के हितों, खेल के समग्र विकास तथा देश में कुश्ती को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने के विभिन्न विषयों पर विस्तृत चर्चा हुई।
बैठक के दौरान दोनों ने जमीनी स्तर पर प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने, युवा खिलाड़ियों को बेहतर अवसर उपलब्ध कराने और राजस्थान सहित पूरे देश में कुश्ती के प्रचार-प्रसार और विकास के लिए सकारात्मक विचार साझा किए।
राजस्थान राज्य कुश्ती संघ खेल के विकास एवं खिलाड़ियों के हित में निरंतर कार्य करने के लिए प्रतिबद्ध है तथा भविष्य में भी कुश्ती को नई दिशा देने के उद्देश्य से ऐसे सार्थक प्रयास जारी रखेगा।