Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

हैबोवाल से सटे चूड़पुर में अवैध कॉलोनियों का खेल! ग्लाडा की नाक के नीचे अवैध प्लॉट कट रहे

राहुल शर्मा | लुधियाना
समर न्यूज

हैबोवाल से सटे चूड़पुर इलाके में अवैध कॉलोनियां धड़ल्ले से काटी जा रही हैं। हैरानी की बात यह है कि यह पूरा क्षेत्र ग्रेटर लुधियाना एरिया डेवलपमेंट अथॉरिटी (ग्लाडा) के अधिकार क्षेत्र में आता है, लेकिन इसके बावजूद कथित अवैध कॉलोनियों पर अब तक कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई है। इससे विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठने लगे हैं और स्थानीय लोगों में अधिकारियों की भूमिका को लेकर चर्चाएं तेज हैं।

स्थानीय लोगों के अनुसार, अवैध प्लॉटिंग का काम मुख्य रूप से दो जगहों पर किया जा रहा है हैबोवाल के साथ सटे संगम पैलेस चौक से पहले और चूड़पुर में मान पैलेस के बिल्कुल सामने। बताया जा रहा है कि इन स्थानों पर बिना आवश्यक सरकारी मंजूरी और एनओसी के प्लॉट बेचने का काम किया जा रहा है।

ग्लाडा की चुप्पी पर सवाल

क्षेत्र में खुलेआम चल रही इस कथित गतिविधि के बावजूद ग्लाडा की ओर से अब तक कोई बड़ी कार्रवाई सामने नहीं आई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि समय रहते कार्रवाई नहीं हुई तो अवैध कॉलोनियों का दायरा और बढ़ सकता है। विभाग की चुप्पी को लेकर कई तरह के सवाल उठ रहे हैं और लोग पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग कर रहे हैं।

जब इस संबंध में ग्लाडा के मुख्य प्रशासक (सीए) विकास हीरा से बात की गई तो उन्होंने कहा, मामला मेरे संज्ञान में आ गया है। संबंधित अधिकारियों को जांच कर जल्द आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए जाएंगे।

admin

Horizonbeg@gmail.com https://summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

कारगिल विजय दिवस पर सोलन में शहीदों को श्रद्धांजलि, वीर जवानों के बलिदान को किया नमन

Summer express, सोलन। भूपेंद्र ठाकुर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को सोलन में कारगिल युद्ध के वीर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। शहीद स्मारक पर आयोजित कार्यक्रम में उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा, जिला प्रशासन के अधिकारियों, पूर्व सैनिकों और अन्य गणमान्य नागरिकों ने पुष्पांजलि अर्पित कर देश के लिए सर्वोच्च बलिदान...

कारगिल विजय दिवस पर धर्मशाला के राज्य युद्ध स्मारक में शहीदों को श्रद्धांजलि

Summer express, धर्मशाला। राहुल चावला। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को धर्मशाला स्थित राज्य युद्ध स्मारक में श्रद्धांजलि समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में योल स्थित 9 कोर के कोर कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल आकाश जौहर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए और देश की रक्षा के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर...

चिंतपूर्णी में उमड़ा आस्था का सैलाब, माधो टीला तक पहुंची श्रद्धालुओं की कतार

Summer express, चिंतपूर्णी। विकास शर्मा। धार्मिक नगरी चिंतपूर्णी में रविवार को माता श्री चिंतपूर्णी के दरबार में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। पंजाब समेत पड़ोसी राज्यों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु माता के दर्शन और पूजा-अर्चना के लिए पहुंचे। भीड़ बढ़ने के कारण मंदिर में दर्शनों के लिए लगी डबल लाइन ओल्ड बस स्टैंड को...

कारगिल विजय दिवस पर जसवां प्रागपुर में कार्यक्रम, 500 से अधिक पूर्व सैनिकों ने कराया पंजीकरण

Summer express, जसवां प्रागपुर। राकेश शर्मा। भाजपा जसवां प्रागपुर मंडल की ओर से रविवार को चिंतपूर्णी के समीप गंगोट पंचायत के मोइन स्थित एक निजी पैलेस में कारगिल विजय दिवस और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जसवां प्रागपुर के विधायक एवं पूर्व उद्योग मंत्री विक्रम सिंह...
Summer Express - Auto Draft

मंडी में 22 वर्षीय विवाहिता ने फंदा लगाकर की आत्महत्या, पुलिस जांच में जुटी

Summer express, मंडी। हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में 22 वर्षीय विवाहिता द्वारा आत्महत्या किए जाने का मामला सामने आया है। घटना गोहर उपमंडल की देवधार पंचायत के तनेली गांव की है। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी। मृतका की पहचान भूपेंद्र कुमारी के रूप में हुई है।...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.