Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

फूड कैफे के पिज्जा में मिला जिंदा कीड़ा, एक्सपायर्ड सामान भी जब्त

Summer express, माछीवाड़ा साहिब। दशहरा मैदान रोड स्थित एक फूड कैफे में परोसे गए पिज्जा में जिंदा कीड़ा मिलने का मामला सामने आने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। शिकायत मिलने पर स्वास्थ्य विभाग और नगर काउंसिल की टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच की। जांच के दौरान कैफे के ऊपर संचालित ग्रॉसरी स्टोर से बड़ी मात्रा में एक्सपायर्ड खाद्य सामग्री भी बरामद हुई, जिसे जब्त कर नष्ट कर दिया गया।

जानकारी के अनुसार गांव हेडों बेट निवासी विशाल ने बताया कि वह खाने के लिए उक्त फूड कैफे में गया था। उसने पिज्जा ऑर्डर किया, लेकिन जब पिज्जा उसकी टेबल पर पहुंचा तो उसमें एक जिंदा कीड़ा चलता हुआ दिखाई दिया। यह देखकर उसने तुरंत कैफे प्रबंधन को इसकी जानकारी दी।

ग्राहक के अनुसार, शिकायत के बाद कैफे के मैनेजर ने नया पिज्जा देने की पेशकश की, लेकिन उसने इसे स्वीकार करने से इनकार कर दिया। इसके बाद उसने पूरे मामले की सूचना स्थानीय स्वास्थ्य विभाग को दी।

शिकायत मिलते ही स्वास्थ्य विभाग की टीम डॉ. दविंदर वर्मा के नेतृत्व में मौके पर पहुंची और कैफे का निरीक्षण किया। डॉ. वर्मा ने बताया कि जांच के दौरान कैफे प्रबंधन ने पिज्जा में जिंदा कीड़ा मिलने की बात स्वीकार की। इसके बाद नियमानुसार कार्रवाई करते हुए नगर काउंसिल के इंस्पेक्टर भूपिंदर सिंह ने कैफे का चालान किया।

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने कैफे के ऊपर स्थित एक ग्रॉसरी स्टोर की भी जांच की, जहां बड़ी मात्रा में एक्सपायर्ड खाद्य उत्पाद मिले। नगर काउंसिल की टीम ने स्टोर संचालक का भी चालान किया और एक्सपायर्ड सामान को जब्त कर कूड़ा ट्रॉली में डालकर नष्ट करने की कार्रवाई की।

स्वास्थ्य विभाग ने खाद्य कारोबारियों को स्वच्छता और खाद्य सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन करने की हिदायत दी है। साथ ही उपभोक्ताओं से भी अपील की गई है कि खाने-पीने की वस्तुओं में किसी भी तरह की गड़बड़ी मिलने पर तुरंत संबंधित विभाग को सूचना दें।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

अहमदाबाद में ऑनर किलिंग का आरोप, पिता-भाई ने युवती की हत्या कर हादसा रचा

summer express , अहमदाबाद। गुजरात के अहमदाबाद के सरखेज इलाके में ऑनर किलिंग का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पुलिस ने 22 वर्षीय युवती सोफिया फारूक की हत्या के आरोप में उसके पिता और भाई को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, दोनों आरोपियों ने कथित तौर पर युवती की हत्या करने के बाद वारदात...

फिरोजपुर जेल में तलाशी के दौरान 9 मोबाइल, नशीले कैप्सूल बरामद

summer express, फिरोजपुर । केंद्रीय जेल फिरोजपुर में जेल प्रशासन की ओर से चलाए गए विभिन्न तलाशी अभियानों के दौरान 9 मोबाइल फोन, 7 नशीले कैप्सूल और एक डाटा केबल बरामद की गई है। जेल में प्रतिबंधित सामान मिलने के बाद पुलिस ने 10 हवालातियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।...

सिरमौर की दवा इकाई पर डीसीए की सख्त कार्रवाई, उत्पादन पर रोक

नाहन/कालाअंब-: हिमाचल प्रदेश के ड्रग्स कंट्रोल प्रशासन (डीसीए) ने जिला सिरमौर के कालाअंब स्थित फार्मास्युटिकल इकाई मैसर्स वेलक्योर रेमेडीज के खिलाफ कड़ी नियामक कार्रवाई की है। यह कार्रवाई राज्य और केंद्र सरकार के अधिकारियों की संयुक्त निरीक्षण टीम द्वारा इकाई में गंभीर एवं लगातार बनी हुई कमियां पाए जाने के बाद की गई। स्वास्थ्य सचिव...

अंबाला में सफाई कर्मचारियों की हड़ताल 35वें दिन भी जारी, शहर बेहाल

summer express, अंबाला (अंकुर कपूर)। नगर पालिका कर्मचारी संघ हरियाणा के बैनर तले अंबाला छावनी में सफाई कर्मचारियों, सीवरमैन और दमकल कर्मचारियों की हड़ताल 35वें दिन भी जारी रही। लंबे समय से चल रही हड़ताल के कारण शहर की सफाई व्यवस्था पूरी तरह प्रभावित हो गई है। कई इलाकों में कूड़े के ढेर जमा हैं,...

मासूम शर्मा का पाखंड पर हमला, बोले- धमकियों से नहीं डरता; ‘फिल्मी बाबा’ रिलीज

summer express, जींद। हरियाणवी गायक मासूम शर्मा ने पाखंडवाद और धार्मिक आडंबर के खिलाफ अपनी मुखरता जारी रखते हुए अपना नया गीत ‘फिल्मी बाबा’ रिलीज किया है। उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर इस गीत का आधिकारिक ट्रैक साझा किया। करीब 3 मिनट 41 सेकंड के इस गीत में कथित पाखंडी बाबाओं, डेरों और धार्मिक...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.