Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

जम्मू-कश्मीर से मणिपुर तक भूकंप के झटके, कई राज्यों में दहशत

Summer express, नई दिल्ली। देश के विभिन्न हिस्सों में पिछले 24 घंटों के दौरान भूकंप के झटके महसूस किए गए। जम्मू-कश्मीर, मणिपुर और आंध्र प्रदेश सहित कई क्षेत्रों में धरती हिलने से लोगों में दहशत फैल गई। भूकंप के झटके महसूस होते ही लोग एहतियातन अपने घरों और इमारतों से बाहर निकल आए। हालांकि, राहत की बात यह रही कि किसी भी स्थान से जान-माल के नुकसान की कोई सूचना नहीं मिली है।

देर रात जम्मू-कश्मीर के बारामूला जिले में करीब दो बजे भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 3.6 दर्ज की गई। झटके महसूस होने के बाद स्थानीय लोग कुछ समय के लिए घरों से बाहर निकल आए, हालांकि किसी प्रकार के नुकसान की खबर नहीं है।

वहीं, सोमवार तड़के मणिपुर के कामजोंग क्षेत्र में भी भूकंप आया। यहां रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 3.9 दर्ज की गई। झटकों के बाद लोगों में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल रहा, लेकिन प्रशासन के अनुसार स्थिति सामान्य है और किसी तरह की क्षति की सूचना नहीं मिली।

इसके अलावा रविवार सुबह आंध्र प्रदेश के तटीय क्षेत्र के निकट बंगाल की खाड़ी में भी भूकंप दर्ज किया गया। भारतीय समयानुसार सुबह 5:05 बजे आए इस भूकंप की तीव्रता 4.5 मापी गई। चूंकि इसका केंद्र समुद्र में था, इसलिए किसी बड़े नुकसान की सूचना सामने नहीं आई।

लगातार अलग-अलग राज्यों में भूकंप के झटके महसूस होने से लोगों में चिंता का माहौल है। हालांकि, अब तक किसी भी क्षेत्र से किसी प्रकार के जान-माल के नुकसान की पुष्टि नहीं हुई है। प्रशासन सभी प्रभावित क्षेत्रों की स्थिति पर नजर बनाए हुए है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

हिमाचल के जनजातीय क्षेत्रों में हानले की तर्ज पर बनेगा खगोलीय केंद्र: सुक्खू ने केंद्र से मांगा सहयोग

Summer express/शिमला -: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी तथा पृथ्वी विज्ञान राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. जितेंद्र सिंह से भेंट कर हिमाचल प्रदेश में विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी आधारित विकास को गति देने से जुड़े विभिन्न प्रस्तावों पर चर्चा की। बैठक में विशेष रूप से प्रदेश के दूरदराज और जनजातीय...

अंबाला में बढ़ा स्वाइन फ्लू का खतरा, अब तक 6 मरीजों में संक्रमण की पुष्टि

summer express , अंबाला (अंकुर कपूर)। अंबाला जिले में स्वाइन फ्लू के बढ़ते मामलों ने स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ा दी है। जिले में अब तक स्वाइन फ्लू के 6 मरीज सामने आ चुके हैं। स्वास्थ्य विभाग लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए है और संक्रमण की रोकथाम के लिए आवश्यक तैयारियां तेज कर दी...

डेंटल कालेजों में सरकारी डाक्टरों के लिए आरक्षित रहेंगी स्टेट कोटे की 40 प्रतिशत सीटें

Summer express, मोनिका रावत, चंडीगढ़ I हरियाणा में मास्टर आफ डेंटल सर्जरी (एमडीएस) में नए शैक्षणिक सत्र में सरकारी व निजी डेंटल कालेजों और विश्वविद्यालयों में दाखिलों की प्रक्रिया तय कर दी गई है। सरकारी संस्थानों में आधी सीटें नीट एमडीएस-2026 की आल इंडिया मेरिट और शेष सीटें हरियाणा स्टेट मेरिट के आधार पर भरी...

सीएम मीटिंग के फैसलों के क्रियान्वयन पर सरकार की नजर

Summer express,मोनिका रावत , चंडीगढ़ I मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में होने वाली बैठकों में लिए निर्णयों एवं दिए गए निर्देशों का समयबद्ध और परिणामोन्मुखी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के लिए सरकार सख्त हो गई है। मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) के माध्यम से हर निर्णय को स्पष्ट एक्शन प्वाइंट में परिवर्तित कर उसके लिए जिम्मेदार विभाग और...

अभिलाष मौत मामले में तीन युवक गिरफ्तार, नशे के सेवन की बात आई सामने

Summer express/धर्मशाला, राहुल चावला-:कांगड़ा जिले के लंबागांव थाना क्षेत्र में 17 वर्षीय अभिलाष की मौत के मामले में पुलिस ने तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस जांच में सामने आया है कि अभिलाष को 27 जुलाई को तलवाड़ गांव के समीप बरामद किया गया था। उस समय उसकी तबीयत खराब थी, जिसके बाद उसे...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.