Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

नगवाईं के रिहायशी मकान में छापेमारी, 11.1 ग्राम चिट्टे सहित युवक-युवती गिरफ्तार

Summer express/मंडी, धर्मवीर -:हिमाचल प्रदेश में नशा तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) कुल्लू ने मंडी जिले के नगवाईं क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई करते हुए एक युवक और एक युवती को 11.1 ग्राम चिट्टे (हेरोइन) के साथ गिरफ्तार किया है।जानकारी के अनुसार, गुप्त सूचना मिलने पर एसटीएफ की टीम ने बुधवार सुबह औट थाना क्षेत्र के अंतर्गत नगवाईं स्थित एक रिहायशी मकान में पंचायत प्रतिनिधियों की मौजूदगी में छापेमारी की। इस दौरान पुलिस ने मौके से मंडी जिले के 27 वर्षीय विवेक कुमार और कुल्लू जिले की एक युवती को गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान उनके कब्जे से 11.1 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ।

पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में यह पता लगाया जा रहा है कि बरामद चिट्टा कहां से लाया गया था, इसकी सप्लाई चेन कैसे संचालित हो रही थी और इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोग कौन हैं। साथ ही नशा तस्करी से जुड़े संभावित वित्तीय लेन-देन की भी जांच की जा रही है।एसटीएफ कुल्लू के डीएसपी हेम राज वर्मा ने कार्रवाई की पुष्टि करते हुए कहा कि नशा तस्करी में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। पूरे नेटवर्क का पर्दाफाश करने के लिए पुलिस हर पहलू से मामले की जांच कर रही है।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने किए बिजली महादेव के दर्शन, सड़क सुधार को लेकर पंचायत प्रतिनिधियों को दिया आश्वासन

Summer express/कुल्लू, मनमिंदर अरोड़ा -:हिमाचल प्रदेश में ग्रामीण सड़क नेटवर्क को मजबूत करने और दूरदराज के क्षेत्रों में यातायात सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए केंद्र सरकार से मिलने वाले 3000 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। इस राशि से प्रदेश में करीब 1700 किलोमीटर सड़कों का विस्तार किया जाएगा। यह बात प्रदेश के लोक निर्माण...

अंबाला में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, चेकिंग अभियान के दौरान 55 वाहन इंपाउंड

Summer express, अंकुर कपूर, अंबाला। अंबाला में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों और संदिग्ध गतिविधियों के खिलाफ पुलिस ने अभियान तेज कर दिया है। पुलिस चौकी नंबर-4 के क्षेत्र में चलाए गए विशेष वाहन चेकिंग अभियान के दौरान कुल 55 वाहनों को इंपाउंड किया गया। इनमें तीन वाहन ऐसे भी मिले, जिनके चोरी...

धान का सीजन खत्म होते ही गेहूं, फूलों और सब्जियों के बीजों की मांग बढ़ी

Summer express, बलिंदर कुमार , कैथल। धान का सीजन समाप्त होते ही जिले में गेहूं के साथ-साथ फूलों और सब्जियों के बीजों की खरीदारी में तेजी आने लगी है। बाजार में विभिन्न फसलों की उन्नत किस्मों के बीज उचित दाम पर उपलब्ध हैं। यह जानकारी कैथल फर्टिलाइजर सीड्स एंड पेस्टिसाइड संगठन के जिला प्रधान विकास...

लाल मक्की की खेती से नई पहचान बना रहे करोट के किसान श्यामलाल ठाकुर, बीज की मांग बढ़ने से जगी उम्मीद

Summer express/बिलासपुर, सुभाष -:जिला बिलासपुर के करोट गांव के किसान श्यामलाल ठाकुर पारंपरिक खेती के साथ नई फसलों को अपनाकर किसानों के लिए एक नई मिसाल पेश कर रहे हैं। पिछले तीन-चार वर्षों से लाल मक्की की खेती कर रहे श्यामलाल को इस फसल से अच्छे परिणाम मिल रहे हैं। अच्छी पैदावार के साथ-साथ अब...

हिमाचल पुलिस कांस्टेबल भर्ती: 20 नवंबर से धर्मशाला में फिजिकल टेस्ट,23 हजार से अधिक अभ्यर्थी लेंगे भाग 

Summer express/राहुल चावला, धर्मशाला-:हिमाचल प्रदेश पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2026 के तहत जिला कांगड़ा में शारीरिक दक्षता एवं शारीरिक मानक परीक्षण (पीईटी और पीएसटी) 20 नवंबर से शुरू होंगे। धर्मशाला स्थित पुलिस लाइन ग्राउंड में 1 दिसंबर तक चलने वाली इस भर्ती प्रक्रिया में कुल 23,145 अभ्यर्थी हिस्सा लेंगे। इनमें 17,477 पुरुष और 5,668 महिला अभ्यर्थी...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.