Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

मानसून फिर हुआ सक्रिय, दिल्ली-यूपी समेत कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

Summer express, नई दिल्ली। देशभर में मानसून ने एक बार फिर रफ्तार पकड़ ली है। भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) ने शुक्रवार को दिल्ली, उत्तर प्रदेश समेत कई राज्यों में बारिश की गतिविधियां तेज होने का पूर्वानुमान जारी किया है। पूर्वी, उत्तर-पूर्वी और पश्चिमी हिमालयी क्षेत्रों में अगले कुछ दिनों तक भारी से अत्यधिक भारी बारिश की संभावना जताई गई है। वहीं, पहाड़ी इलाकों में भूस्खलन और नदियों के जलस्तर में वृद्धि को लेकर भी चेतावनी जारी की गई है।

मौसम विभाग के अनुसार, उत्तर प्रदेश, दिल्ली, बिहार, राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, झारखंड, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, गुजरात, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, गोवा, सिक्किम, असम, अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, मेघालय, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और जम्मू-कश्मीर सहित कई राज्यों में बारिश होने की संभावना है।

आईएमडी ने बताया कि उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी और उससे सटे उत्तर ओडिशा-पश्चिम बंगाल तट पर बने सुस्पष्ट निम्न दबाव क्षेत्र के प्रभाव से पूर्वी भारत, पूर्वोत्तर राज्यों, पूर्वी उत्तर प्रदेश और पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में वर्षा की गतिविधियां तेज होंगी। इसके चलते अगले सात दिनों तक कई स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश दर्ज की जा सकती है।

मौसम विभाग ने विशेष रूप से ओडिशा में कुछ स्थानों पर अत्यधिक भारी बारिश की संभावना जताई है। वहीं बिहार, पूर्वी उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर में भी तेज बारिश का दौर जारी रहने का अनुमान है।

पश्चिमी हिमालयी क्षेत्रों में लगातार बारिश के कारण भूस्खलन, चट्टानें खिसकने और नदियों-नालों के जलस्तर में बढ़ोतरी की आशंका व्यक्त की गई है। उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और कश्मीर घाटी में लोगों को विशेष सतर्कता बरतने की सलाह दी गई है।

दिल्ली, पंजाब और हरियाणा में आगामी दिनों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ बादल छाए रहने की संभावना है। इससे उमस भरी गर्मी से कुछ राहत मिलने की उम्मीद है, हालांकि कुछ स्थानों पर बारिश के दौरान जलभराव की स्थिति भी बन सकती है।

पूर्वी उत्तर प्रदेश और बिहार में अगले एक सप्ताह तक भारी बारिश का सिलसिला जारी रह सकता है। इसके चलते निचले इलाकों में जलभराव और बाढ़ जैसी परिस्थितियां बनने की आशंका है। मौसम विभाग ने किसानों को फसलों की सुरक्षा के लिए आवश्यक एहतियात बरतने की सलाह दी है।

आईएमडी ने सभी संबंधित राज्य सरकारों और जिला प्रशासन को सतर्क रहने तथा संभावित आपात स्थितियों से निपटने के लिए आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित करने को कहा है। साथ ही लोगों से अपील की गई है कि भारी बारिश के दौरान अनावश्यक यात्रा से बचें और विशेष रूप से पहाड़ी क्षेत्रों में मौसम संबंधी चेतावनियों का पालन करें।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

हलका इंचार्ज हरजोत कौर लोहटिया की कोशिशें रंग लाईं, अप्परा में सरकारी अस्पताल का काम हुआ शुरू

शुभम शर्मा | फिल्लौरसमर न्यूज अप्परा इलाके के लोगों के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है। हलका इंचार्ज हरजोत कौर लोहटिया की लगातार कोशिशों और पूरी पंचायत अप्परा के सहयोग से आज अप्परा में प्रस्तावित सरकारी अस्पताल के निर्माण कार्य की औपचारिक रूप से शुरुआत हो गई।करीब 13 करोड़ रुपये की लागत से बनने...

निर्माणाधीन सनातन भवन 3 माह में तैयार हर वर्ग के लिए खुला : विधायक बग्गा

लक्की मेहता | लुधियानासमर न्यूज धानसभा उत्तरी क्षेत्र में निर्माणाधीन सनातन भवन का कार्य अगले तीन महीने में पूरा कर लोगों को समर्पित कर दिया जाएगा। यह जानकारी विधायक चौ. मदन लाल बग्गा ने शुक्रवार को निर्माणाधीन भवन का निरीक्षण करने के बाद दी।विधायक बग्गा ने बताया कि सनातन भवन को आधुनिक सुविधाओं से युक्त...

580 एमएलडी क्षमता के वाटर ट्रीटमेंट प्लांट का कमिश्नर ने किया निरीक्षण

लक्की मेहता| लुधियानासमर न्यूज नगर निगम कमिश्नर ओजस्वी अलंकार ने शनिवार को विश्व बैंक और एआईआईबी की वित्तीय सहायता से गांव बिलगा में बन रहे 580 एमएलडी वाटर ट्रीटमेंट प्लांट का निरीक्षण कर निर्माण कार्यों की प्रगति और गुणवत्ता का जायजा लिया।उन्होंने अधिकारियों और निर्माण एजेंसी को निर्देश दिए कि परियोजना का कार्य निर्धारित समय...

लुधियाना में अवैध रेहड़ियों पर कार्रवाई दुगरी 200 फीट रोड से हटाए गए कब्जे

लक्की मेहता | लुधियानासमर न्यूज शहर में बढ़ते ट्रैफिक जाम और सड़कों के किनारे हो रहे अवैध कब्जों के खिलाफ नगर निगम और ग्लाडा ने संयुक्त अभियान चलाया। नगर निगम कमिश्नर ओजस्वी और ग्लाडा के मुख्य प्रशासक विकास हीरा के निर्देश पर 23 जुलाई को दुगरी 200 फीट रोड पर कार्रवाई करते हुए सड़क किनारे...

सेक्टर-67 में कमर्शियल साइटों की संयुक्त नीलामी के खिलाफ एकजुट हुए निवासी

समर न्यूज | मोहाली गमाडा की ओर से सेक्टर-67 में तीन कमर्शियल साइटों 14, 15 और 16 को मिलाकर बहुमंजिला व्यावसायिक परिसर बनाने के लिए प्रस्तावित नीलामी का स्थानीय निवासियों ने विरोध किया है। निवासियों का कहना है कि वे किसी भी कीमत पर क्षेत्र में एक और बड़ा बहुमंजिला कमर्शियल कॉम्प्लेक्स नहीं बनने देंगे।रेजिडेंट्स...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.