Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

अंबाला कैंट बस स्टैंड के पास पुलिस का अतिक्रमण हटाओ अभियान, अवैध रेहड़ियां हटाईं

Summer express, अंकुर कपूर , अंबाला। अंबाला पुलिस ने शहर में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई तेज करते हुए अंबाला कैंट बस स्टैंड के आसपास लगाए गए अवैध कब्जों पर कार्रवाई की। पड़ाव थाना पुलिस ने अभियान चलाकर सड़क किनारे अवैध रूप से लगाई गई रेहड़ियों को हटाया। इसके साथ ही पुलिस ने शहर के कुछ चिन्हित स्थानों पर छापेमारी कर संदिग्ध गतिविधियों पर भी नजर रखी।

पुलिस के अनुसार, यह अभियान उच्च अधिकारियों के निर्देश पर चलाया गया। कार्रवाई के दौरान बस स्टैंड के आसपास यातायात और आम लोगों की आवाजाही में बाधा बन रही रेहड़ियों को हटाया गया। साथ ही उन स्थानों पर भी पुलिस ने दबिश दी, जहां अक्सर संदिग्ध लोगों के एकत्र होने की शिकायतें मिल रही थीं। पुलिस ने ऐसे लोगों को वहां से हटाकर क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने का प्रयास किया।

गौरतलब है कि अंबाला में अवैध अतिक्रमण की समस्या लंबे समय से बनी हुई है। नगर परिषद और पुलिस प्रशासन समय-समय पर अतिक्रमण हटाने के लिए संयुक्त अभियान चलाते रहे हैं, लेकिन कार्रवाई के बावजूद कई लोग दोबारा सार्वजनिक स्थानों पर अवैध कब्जा कर लेते हैं। इसी को देखते हुए पुलिस ने एक बार फिर सख्ती दिखाते हुए अभियान चलाया।

पड़ाव थाना प्रभारी प्रवीण आर्य ने बताया कि वरिष्ठ अधिकारियों के आदेशानुसार अवैध अतिक्रमण और संदिग्ध गतिविधियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी है। उन्होंने कहा कि सार्वजनिक स्थानों पर अवैध कब्जा किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और शहर में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए भविष्य में भी ऐसे अभियान नियमित रूप से चलाए जाते रहेंगे।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

सीएम मान की पत्नी गुरप्रीत कौर को राहत, मजीठिया-खैहरा पर अपुष्ट सामग्री पोस्ट करने से रोक

समर न्यूज | जालंधरपंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की पत्नी डॉ. गुरप्रीत कौर को मानहानि मामले में चंडीगढ़ जिला अदालत से अंतरिम राहत मिली है।अदालत ने शिरोमणि अकाली दल के नेता बिक्रम सिंह मजीठिया, कांग्रेस विधायक सुखपाल सिंह खैहरा और सेवानिवृत्त न्यायाधीश रणजीत सिंह को उनके खिलाफ अपुष्ट और मानहानिकारक सामग्री सोशल मीडिया या अन्य...

कनाडा में एमी विर्क के काफिले पर गोलीबारी

एजेंसी | नई दिल्लीपंजाबी गायक और अभिनेता एमी विर्क के काफिले में शामिल एक वाहन पर कनाडा के एबट्सफोर्ड में गोलीबारी की घटना सामने आई है। यह वारदात पांच सितंबर की रात उनके कार्यक्रम के बाद हुई। एबट्सफोर्ड पुलिस के अनुसार रात करीब 11 बजे मैक्कलम रोड के 2500 ब्लॉक में एक वाहन पर गहरे...

गुलजार सिंह की मौत पर गरमाई सियासत मान बोले- लाशों पर राजनीति न करें राहुल

समर न्यूज | संगरूरसंगरूर के तूर बंजारा गांव के मजदूर गुलजार सिंह की जहरीला पदार्थ निगलने से हुई मौत को लेकर पंजाब की सियासत गरमा गई है। गुलजार ने वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा के सामने गांव में नशे की उपलब्धता और अपने बेटे की नशे की लत का मुद्दा उठाया था।परिवार का आरोप है...

हिमाचल के जनजातीय क्षेत्रों में हानले की तर्ज पर बनेगा खगोलीय केंद्र: सुक्खू ने केंद्र से मांगा सहयोग

Summer express/शिमला -: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी तथा पृथ्वी विज्ञान राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. जितेंद्र सिंह से भेंट कर हिमाचल प्रदेश में विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी आधारित विकास को गति देने से जुड़े विभिन्न प्रस्तावों पर चर्चा की। बैठक में विशेष रूप से प्रदेश के दूरदराज और जनजातीय...

अंबाला में बढ़ा स्वाइन फ्लू का खतरा, अब तक 6 मरीजों में संक्रमण की पुष्टि

summer express , अंबाला (अंकुर कपूर)। अंबाला जिले में स्वाइन फ्लू के बढ़ते मामलों ने स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ा दी है। जिले में अब तक स्वाइन फ्लू के 6 मरीज सामने आ चुके हैं। स्वास्थ्य विभाग लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए है और संक्रमण की रोकथाम के लिए आवश्यक तैयारियां तेज कर दी...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.