Summer express, विकास शर्मा , धर्मशाल महंता। पंचायत धर्मशाल महंता की वर्तमान प्रधान सुरेश कुमारी की अगुवाई में करीब 20 परिवारों ने कांग्रेस पार्टी की नीतियों में विश्वास जताते हुए पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर स्थानीय विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने सभी नए सदस्यों का पार्टी का पटका पहनाकर कांग्रेस परिवार में स्वागत किया।
कांग्रेस में शामिल होने वालों में पंचायत प्रधान सुरेश कुमारी के अलावा वंदना कुमारी, रानी देवी, विशाखा, रिया, महंत, निर्मला, पल्लवी, रीना, साक्षी, विशंभरी, रीमा देवी, उर्मिला, रजनी, सर्वजीत पुरी, निखिल शर्मा, हेमराज, यशपाल संधू, गुरमीत और लतेश कुमार सहित अन्य लोग शामिल रहे।
इस मौके पर विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने कहा कि पंचायत नेतृत्व समेत बड़ी संख्या में लोगों के कांग्रेस में शामिल होने से पार्टी को क्षेत्र में और मजबूती मिलेगी। उन्होंने कहा कि पंचायत धर्मशाल महंता सहित पूरे क्षेत्र में विकास कार्यों को गति दी जाएगी।
विधायक ने कांग्रेस में शामिल हुए सभी नए सदस्यों को भरोसा दिलाया कि पार्टी में उनके मान-सम्मान का पूरा ध्यान रखा जाएगा और उन्हें संगठन में उचित स्थान दिया जाएगा।