Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

सिरसा में 10वीं के छात्र ने की आत्महत्या, पढ़ाई के दबाव में होने की आशंका

Summer express, सिरसा | हरियाणा के सिरसा जिले से एक दर्दनाक घटना सामने आई है। रामनगरिया क्षेत्र में 10वीं कक्षा के 17 वर्षीय छात्र ने अपने घर के बाथरूम में फंदा लगाकर जान दे दी। घटना के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार छात्र पिछले कुछ समय से पढ़ाई को लेकर तनाव में था। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है और मामले की जांच जारी है।

मृतक की पहचान अनमोल के रूप में हुई है। पुलिस को दिए बयान में उसके पिता कृष्ण कुमार ने बताया कि रात परिवार के सभी सदस्य एक साथ भोजन करने के बाद अपने-अपने कमरों में सो गए थे।  सुबह करीब पांच बजे जब परिवार के लोग जागे तो अनमोल अपने कमरे में नहीं मिला।

परिजनों ने घर में उसकी तलाश शुरू की। इसी दौरान जब वे बाथरूम पहुंचे तो अनमोल फंदे से लटका मिला। यह दृश्य देखकर परिवार के होश उड़ गए। घटना की सूचना तुरंत पुलिस को दी गई, जिसके बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू की।

मामले की जांच कर रहे सहायक उपनिरीक्षक (ASI) कृष्ण कुमार ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया गया, जिसके बाद उसे अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच कर रही है।

परिजनों के अनुसार अनमोल पिछले कुछ दिनों से पढ़ाई और परीक्षा को लेकर मानसिक दबाव महसूस कर रहा था। हालांकि, आत्महत्या के पीछे की वास्तविक वजह का पता पुलिस जांच के बाद ही चल सकेगा। फिलहाल पुलिस मामले से जुड़े सभी तथ्यों और परिस्थितियों की पड़ताल कर रही है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

एडीसी ईशांत जसवाल को राष्ट्रीय एक्सीलेंस अवॉर्ड, राज्यपाल कविंद्र गुप्ता ने बिलासपुर में किया सम्मानित

Summer express/ऊना,  राकेश- ऊना जिले के लिए गौरव का विषय है कि अतिरिक्त उपायुक्त (एडीसी) ईशांत जसवाल को उनकी उत्कृष्ट प्रशासनिक सेवाओं और जनहित में किए गए कार्यों के लिए राष्ट्रीय एक्सीलेंस पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। लाडली फाउंडेशन की ओर से आयोजित इस सम्मान समारोह में राज्यपाल कविंद्र गुप्ता ने उन्हें पुरस्कार प्रदान...

HRTC पेंशनर्स को 3% DA का तोहफा, 6 नवंबर का धरना टला.. बाकी मांगों पर सरकार को अल्टीमेटम

Summer express/शिमला, संजू- हिमाचल प्रदेश पथ परिवहन निगम यानी HRTC के पेंशनर्स को सरकार की ओर से 3 प्रतिशत महंगाई भत्ते की सौगात मिलने के बाद फिलहाल आंदोलन की राह पर ब्रेक लग गया है। लंबे समय से अपनी वित्तीय मांगों को लेकर संघर्ष कर रहे पेंशनर्स ने 6 नवंबर को प्रस्तावित प्रदेशव्यापी धरने को...

फरीदाबाद में भाजपा विधायक धनेश अदलखा का वीडियो वायरल, निगम अधिकारी को फोन पर सुनाई खरी-खोटी

Summer express, फरीदाबाद । फरीदाबाद के बड़खल से भाजपा विधायक धनेश अदलखा का एक वीडियो सामने आने के बाद नगर निगम में जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों के बीच कामकाज को लेकर विवाद चर्चा में है। वीडियो में विधायक नगर निगम के स्वच्छ भारत मिशन के एक्सईएन मनदीप से फोन पर बातचीत के दौरान उनके लिए अभद्र...

दिवाली से पहले हरियाणा की हवा हुई जहरीली: पंचगांव में AQI 391 दर्ज, देश में सबसे ऊपर

Summer express, चंडीगढ़। हरियाणा में दिवाली से पहले ही वायु प्रदूषण का स्तर लगातार बढ़ने लगा है। गुरुवार को प्रदेश के सात शहर देश के 12 सर्वाधिक प्रदूषित शहरों की सूची में शामिल रहे। राज्य के 12 शहरों में एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 300 के पार दर्ज किया गया। गुरुग्राम के पंचगांव में AQI 391...

पलानी मुरुगन मंदिर में श्रद्धालुओं ने चढ़ाए 2.26 करोड़ रुपये, सोना-चांदी और विदेशी मुद्रा भी मिली

Summer express, नई दिल्ली। तमिलनाडु के पलानी स्थित प्रसिद्ध अरुलमिगु दंडायुथपाणि स्वामी मंदिर में श्रद्धालुओं की ओर से बड़ी मात्रा में चढ़ावा अर्पित किया गया है। मंदिर में दान की गई नकदी, सोने-चांदी और विदेशी मुद्रा की गिनती के दौरान करोड़ों रुपये की राशि और कीमती धातुएं मिली हैं। मंदिर प्रशासन के अनुसार, श्रद्धालुओं ने...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.