Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

लुधियाना में सूने घर को बनाया निशाना, ताले तोड़कर गहने और नकदी चोरी

Summer express, लुधियाना | शहर में चोरों के हौसले लगातार बुलंद होते जा रहे हैं। ताजा मामले में घर के सदस्यों की गैरमौजूदगी का फायदा उठाकर अज्ञात व्यक्ति ने मकान का दरवाजा तोड़ दिया और अंदर रखे सोने-चांदी के आभूषणों के साथ नकदी पर हाथ साफ कर दिया। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने जांच के आधार पर एक आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।

पीड़िता प्रवीण कुमारी ने पुलिस को बताया कि वह किसी निजी कार्य से घर से बाहर गई हुई थीं। उनके पति और दोनों बच्चे भी अपने-अपने काम पर गए थे। शाम करीब 4:45 बजे जब वह घर लौटीं तो मुख्य गेट के साथ लगा लकड़ी का दरवाजा टूटा हुआ मिला। घर के अंदर जाने पर अलमारी के ताले भी टूटे मिले और उसमें रखे सोने-चांदी के गहने तथा नकदी गायब थी।

घटना के बाद पीड़िता ने अपने स्तर पर आसपास के लोगों से पूछताछ की। इस दौरान उन्हें जानकारी मिली कि चोरी की वारदात में गजिंदर कुमार नामक व्यक्ति का हाथ हो सकता है। इसके बाद उन्होंने पुलिस को शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की। पीड़िता ने बताया कि चोरी हुए गहनों और नकदी का विस्तृत विवरण वह जल्द पुलिस को उपलब्ध कराएंगी।

पुलिस ने शिकायत और प्रारंभिक जांच के आधार पर आरोपी गजिंदर कुमार के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज कर लिया है। अधिकारियों का कहना है कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर चोरी गया सामान बरामद करने का प्रयास किया जाएगा।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

चिंतपूर्णी मंदिर सुगम दर्शन प्रणाली में अनियमितता की जांच तेज, एफआईआर दर्ज, एडीसी करेंगे सात दिन में रिपोर्ट

Summer express/ऊना, राकेश-: माता श्री चिंतपूर्णी मंदिर की सुगम दर्शन प्रणाली में सामने आई संभावित अनियमितता को लेकर जिला प्रशासन और मंदिर ट्रस्ट ने जांच प्रक्रिया तेज कर दी है। उपायुक्त जतिन लाल के निर्देश पर मामले में एफआईआर दर्ज कर पुलिस जांच शुरू कर दी गई है, जबकि प्रशासनिक जांच के लिए अतिरिक्त उपायुक्त...

बिलासपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अमृतसर से चिट्टा सप्लाई करने वाला आरोपी गिरफ्तार

Summer express/बिलासपुर, सुभाष-: हिमाचल प्रदेश में नशा तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बिलासपुर पुलिस ने चिट्टा तस्करी के नेटवर्क पर बड़ी कार्रवाई करते हुए अमृतसर के एक कथित सप्लायर को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से 12.5 ग्राम चिट्टा, एक अवैध पिस्तौल और सात जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं।...

त्रियुंड ट्रैक पर बढ़ेंगी सुविधाएं, सुरक्षा होगी और मजबूत, ₹30 लाख से होंगे विकास कार्य

Summer express/धर्मशाला, राहुल-:हिमाचल प्रदेश के प्रसिद्ध पर्यटन एवं ट्रैकिंग स्थल त्रियुंड ट्रैक पर आने वाले पर्यटकों और ट्रेकर्स को जल्द बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। वन विभाग ने ट्रैक पर सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने और आवश्यक बुनियादी सुविधाएं विकसित करने की योजना तैयार की है। इसके तहत लगभग ₹30 लाख की लागत से विभिन्न...

गुड़िया केस के गवाह कांस्टेबल के निलंबन पर बवाल, परिवार बोला– सच बोलने की मिल रही सजा

Summer express/शिमला, संजू-: हिमाचल प्रदेश के बहुचर्चित कोटखाई गुड़िया दुष्कर्म एवं हत्या मामले से जुड़े कथित आरोपी सूरज की कस्टोडियल डेथ केस में अहम गवाह रहे कांस्टेबल दिनेश शर्मा के निलंबन को लेकर विवाद गहरा गया है। निलंबन के बाद उनके परिवार ने हिमाचल पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि...

बिजनी-नारला फोरलेन पर फिर धंसा डंगा, गौशाला को नुकसान, मकान पर भी बढ़ा खतरा

Summer express/मंडी/धर्मवीर-:मंडी-पठानकोट नेशनल हाइवे के मंडी से पधर तक नवनिर्मित भाग की सुरक्षा दीवार का एक हिस्सा ढह गया है। आज सुबह डवारडू-पाखरी गांव के पास सुरक्षा दीवार का यह हिस्सा पूरी तरह से ढह गया। इससे स्थानीय निवासी ओमप्रकाश की गौशाला क्षतिग्रस्त हो गई है। राहत की बात यह रही कि घटना के समय...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.